Bhagavad Gita Chapter 10 Verse 14 — Vibhuti Yoga

Sanskrit

सर्वमेतदृतं मन्ये यन्मां वदसि केशव | न हि ते भगवन्व्यक्तिं विदुर्देवा न दानवाः ||१०-१४||

Transliteration

sarvametadṛtaṃ manye yanmāṃ vadasi keśava . na hi te bhagavanvyaktiṃ vidurdevā na dānavāḥ ||10-14||

Hindi Meaning

।।10.14।। हे केशव ! जो कुछ भी आप मेरे प्रति कहते हैं, इस सबको मैं सत्य मानता हूँ। हे भगवन्, आपके (वास्तविक) स्वरूप को न देवता जानते हैं और न दानव।।

English Meaning

O Kṛṣṇa, I totally accept as truth all that You have told me. Neither the demigods nor the demons, O Lord, can understand Your personality.

Commentary

Arjuna herein confirms that persons of faithless and demonic nature cannot understand Kṛṣṇa. He is not known even by the demigods, so what to speak of the so-called scholars of this modern world? By the grace of the Supreme Lord, Arjuna has understood that the Supreme Truth is Kṛṣṇa and that He is the perfect one. One should therefore follow the path of Arjuna. He received the authority of Bhagavad-gītā . As described in the Fourth Chapter, the paramparā system of disciplic succession for the understanding of Bhagavad-gītā was lost, and therefore Kṛṣṇa reestablished that disciplic succession with Arjuna because He considered Arjuna His intimate friend and a great devotee. Therefore, as stated in our Introduction to Gītopaniṣad, Bhagavad-gītā should be understood in the paramparā system. When the paramparā system was lost, Arjuna was selected to rejuvenate it. The acceptance by Arjuna of all that Kṛṣṇa says should be emulated; then we can understand the essence of Bhagavad-gītā , and then only can we understand that Kṛṣṇa is the Supreme Personality of Godhead.

Hinglish Commentary

Arjuna yahan yeh baat confirm karta hai ki jo log bina vishwas ke hain ya demonic nature ke hain, wo Kṛṣṇa ko samajh nahi sakte. Kṛṣṇa ko toh demigods bhi nahi samajhte, toh aise mein modern duniya ke scholars ka kya kehna? Par Arjuna ki khud ki anugrah se, usne samjha ki Supreme Truth Kṛṣṇa hi hain aur wo perfect hain. Isliye, humein Arjuna ka path follow karna chahiye. Usne Bhagavad-gītā ka authority paaya. Jaise ki Chaturth Adhyay mein bataya gaya hai, Bhagavad-gītā ka samajhne ka paramparā system khatam ho gaya tha, aur isi wajah se Kṛṣṇa ne Arjuna ko yeh disciplic succession dobara se establish karne ke liye chuna, kyunki Kṛṣṇa ne Arjuna ko apna kareeb dost aur bada bhakt maana. Isliye, jaise ki humare Gītopaniṣad ke Introduction mein bataya gaya hai, Bhagavad-gītā ko paramparā system ke through samajhna chahiye. Jab yeh paramparā system kho gaya tha, tab Arjuna ko ise dobara jeevit karne ke liye chuna gaya. Arjuna ka Kṛṣṇa ke har shabd ko accept karna humein emulate karna chahiye; tab hi hum Bhagavad-gītā ka essence samajh payenge, aur tab hi hum yeh samajh payenge ki Kṛṣṇa hi Supreme Personality of Godhead hain.

Chinmaya Commentary

यहाँ अर्जुन अपने मन के भावों को स्पष्ट करते हुए गुरु के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा को भी व्यक्त करता है जो कुछ आप मेरे प्रति कहते हैं उसे मैं सत्य मानता हूँ। केशव शब्द का अर्थ है जिनके केश सुन्दर हैं अथवा केशि नामक असुर का वध करने वाले। यद्यपि वह श्रीकृष्ण के कथन को सत्य मानता है परन्तु वह उनके सम्पूर्ण आशय को ग्रहण नहीं कर पाता। तात्पर्य यह है कि उसे हृदय से भगवान के वचनों में पूर्ण विश्वास है किन्तु उसकी बुद्धि अभी भी असन्तुष्ट ही है।ज्ञानपिपासा के वशीभूत अर्जुन का असन्तुष्ट व्यक्तित्व मानो कराहता है । यह ज्ञानपिपासा दूसरी पंक्ति में प्रतिध्वनित होती है जहाँ वह कहता है आपके व्यक्तित्व को न देवता जानते है और न दानव। दानव दनु के पुत्र थे जो प्राय स्वर्ग पर आक्रमण करते रहते थे यज्ञयागादि में बाधा पहुँचाते थे और आसुरी जीवन जीते थे। इसके विपरीत पुराणों के वर्णनानुसार देवतागण स्वर्ग के निवासी हैं जो र्मत्य मानवों की अपेक्षा शारीरिक मानसिक और बौद्धिक क्षमताओं में अधिक शक्तिशाली होते हैं।वैयक्तिक दृष्टि से देव और दानव हमारे मन की क्रमश शुभ और अशुभ प्रवृत्तियों के प्रतीक हैं। जब अर्जुन कहता है कि आत्मा के स्वरूप का निर्धारण न तो सूक्ष्म और शुभ के दर्शन के समान हो सकता है और न ही दानवी प्रवृत्ति के समान तब उसकी निराशा स्पष्ट झलकती है। न तो हमारी दैवी प्रवृत्तियां सत्य का आलिंगन कर सकती हैं और न ही दानवी गुण उसको युद्ध के लिए आह्वान करके शत्रु रूप में हमारे सामने ला सकते हैं। जगत् में हम वस्तुओं या व्यक्तियों को केवल दो रूप में मिलते हैं प्रिय और अप्रिय अथवा मित्र और शत्रु के रूप में। आत्मा के व्यक्तित्व की पहचान इन दोनों ही प्रकारों से नहीं हो सकती क्योंकि वह योग और विभूति की अभिव्यक्तियों में द्रष्टा है।यदि सत्य को कोई नहीं जान सकता है तो फिर अर्जुन भगवान् श्रीकृष्ण से उसका वर्णन करने का अनुरोध क्यों करता है उनमें ऐसा कौन सा विशेष गुण है जिसके कारण वे उस वस्तु का वर्णन करने में समर्थ हैं जिसे अन्य कोई जान भी नहीं पाता है