Bhagavad Gita Chapter 10 Verse 21 — Vibhuti Yoga
Sanskrit
आदित्यानामहं विष्णुर्ज्योतिषां रविरंशुमान् | मरीचिर्मरुतामस्मि नक्षत्राणामहं शशी ||१०-२१||
Transliteration
ādityānāmahaṃ viṣṇurjyotiṣāṃ raviraṃśumān . marīcirmarutāmasmi nakṣatrāṇāmahaṃ śaśī ||10-21||
Hindi Meaning
।।10.21।। मैं (बारह) आदित्यों में विष्णु और ज्योतियों में अंशुमान् सूर्य हूँ; मैं (उनचास) मरुतों (वायु देवताओं) में मरीचि हूँ और नक्षत्रों में शशी (चन्द्रमा) हूँ।।
English Meaning
Of the Ādityas I am Viṣṇu, of lights I am the radiant sun, of the Maruts I am Marīci, and among the stars I am the moon.
Commentary
There are twelve Ādityas, of which Kṛṣṇa is the principal. Among all the luminaries shining in the sky, the sun is the chief, and in the Brahma-saṁhitā the sun is accepted as the glowing eye of the Supreme Lord. There are fifty varieties of wind blowing in space, and of these winds the controlling deity, Marīci, represents Kṛṣṇa. Among the stars, the moon is the most prominent at night, and thus the moon represents Kṛṣṇa. It appears from this verse that the moon is one of the stars; therefore the stars that twinkle in the sky also reflect the light of the sun. The theory that there are many suns within the universe is not accepted by Vedic literature. The sun is one, and as by the reflection of the sun the moon illuminates, so also do the stars. Since Bhagavad-gītā indicates herein that the moon is one of the stars, the twinkling stars are not suns but are similar to the moon.
Hinglish Commentary
Is verse mein humein pata chalta hai ki baarah Ādityas hain, jismein Kṛṣṇa sabse mukhya hain. Aasmaan mein jitne bhi prakashmaan cheezein hain, unmein suraj sabse bada hai, aur Brahma-saṁhitā mein suraj ko Param Bhagwan ka chamakta hua aankh mana gaya hai. Aasmaan mein pachaas tarah ki hawaein chal rahi hain, aur in hawaon ka niyantran karne waala devta Marīci, Kṛṣṇa ka pratinidhitva karta hai. Raat ko sitaron mein chaand sabse pramukh hai, isliye chaand bhi Kṛṣṇa ka pratinidhitva karta hai. Is verse se yeh samajh aata hai ki chaand bhi ek sitara hai; isliye aasmaan mein chamakte sitare bhi suraj ki roshni ko pradarshit karte hain. Vedic sahitya yeh nahi maanta ki vishwa mein bahut saare suraj hain. Suraj sirf ek hai, aur jaise suraj ki pratikriya se chaand chamakta hai, waise hi sitare bhi chamakte hain. Bhagavad-gītā yeh darshata hai ki chaand ek sitara hai, isliye chamakte sitare suraj nahi hain, balki chaand ki tarah hain.
Chinmaya Commentary
मैं आदित्यों में विष्णु हूँ वैदिक परम्परा में आदित्यों का संख्या कहीं पाँच तो कहीं छ बतायी गई है। ये अदिति के पुत्र थे। तत्पश्चात् पारम्परिक विश्वास के अनुसार इनकी संख्या बारह मानी गई जो बारह मासों के सूचक हैं। विष्णु पुराण के अनुसार विष्णु नामक एक आदित्य है जो अन्य आदित्यों की अपेक्षा श्रेष्ठ और महत्त्वपूर्ण है।मैं ज्योतियों में सूर्य हूँ आधुनिक भौतिक विज्ञान भी सूर्य को समस्त ऊर्जाओं के स्रोत के रूप में स्वीकार करता है। अत भगवान् के कथन का अभिप्राय स्वत स्पष्ट हो जाता है। जहाँ कहीं भी कोई ऊर्जा व्यक्त होती है उसका स्रोत आत्मा ही है।मैं वायु देवताओं में मरीचि हूँ वायु के अधिष्ठाता देवता मरुत कहलाते हैं जिनकी संख्या उनचास कही गई है। इन में मरीचि नामक मरुत मैं हूँ। मरुतगण रुद्र पुत्र माने गये हैं। ऋग्वेद के अनुसार मरीचि उनमें प्रमुख है। मैं नक्षत्रों में चन्द्रमा हूँ भारतीय खगोलशास्त्र में जिस अर्थ में नक्षत्र शब्द प्रयुक्त किया जाता है वह चन्द्रमा के मार्ग के तीन तारों का सूचक है। इस दृष्टि से विश्व में चन्द्रमा का यह मार्ग भगवान् की विभूति की ही एक अभिव्यक्ति है और चन्द्रमा उनमें सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि वह नियन्त्रक और नियामक है तथा तेज में भी अपूर्व है।परन्तु हम नक्षत्र शब्द से सामान्य प्रचलित अर्थ को भी स्वीकार कर सकते हैं जिसके अनुसार रात्रि के समय आकाश में जड़े हुए छोटेछोटे चमकते हुए असंख्य तारे ही नक्षत्र हैं। कुछ व्याख्याकार एक पग आगे जाकर कहते हैं कि नक्षत्र शब्द रात्रि के समस्त प्रकाशों का सूचक है। चिन्तन के लिए उपयोगी होने से यह अर्थ भी स्वीकार्य हो सकता है। रात्रि के समय एक छोटी सी कुटिया से लेकर संसद भवन तक को चमकाने वाले चन्द्रमा का प्रकाश शीतल शान्तिप्रद और गौरवमय होता है। ठीक उसी प्रकार आत्मा का प्रकाश भी अतुलनीय है।यहाँ बाइस श्लोकों की इस मालिका में भगवान् श्रीकृष्ण कुल पचहत्तर उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य ज्ञानयोग के मार्ग पर चलने वाले साधक की सहायता करना है। यहाँ उक्त उपासनाओं के द्वारा साधकगण अपने मनबुद्धि को सुगठित करके चित्त की एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान के लिए उपयोगी ये पचहत्तर अभ्यास हैं