Bhagavad Gita Chapter 10 Verse 30 — Vibhuti Yoga

Sanskrit

प्रह्लादश्चास्मि दैत्यानां कालः कलयतामहम् | मृगाणां च मृगेन्द्रोऽहं वैनतेयश्च पक्षिणाम् ||१०-३०||

Transliteration

prahlādaścāsmi daityānāṃ kālaḥ kalayatāmaham . mṛgāṇāṃ ca mṛgendro.ahaṃ vainateyaśca pakṣiṇām ||10-30||

Hindi Meaning

।।10.30।। मैं दैत्यों में प्रह्लाद और गणना करने वालों में काल हूँ, मैं 'पशुओं' में सिंह (मृगेन्द्र) और पक्षियों में गरुड़ हूँ।।

English Meaning

Among the Daitya demons I am the devoted Prahlāda, among subduers I am time, among beasts I am the lion, and among birds I am Garuḍa.

Commentary

Diti and Aditi are two sisters. The sons of Aditi are called Ādityas, and the sons of Diti are called Daityas. All the Ādityas are devotees of the Lord, and all the Daityas are atheistic. Although Prahlāda was born in the family of the Daityas, he was a great devotee from his childhood. Because of his devotional service and godly nature, he is considered to be a representative of Kṛṣṇa. There are many subduing principles, but time wears down all things in the material universe and so represents Kṛṣṇa. Of the many animals, the lion is the most powerful and ferocious, and of the million varieties of birds, Garuḍa, the bearer of Lord Viṣṇu, is the greatest.

Hinglish Commentary

Diti aur Aditi do behne hain. Aditi ke putron ko Ādityas kaha jata hai, aur Diti ke putron ko Daityas. Sab Ādityas Bhagwan ke bhakt hote hain, jabki sab Daityas atheistic hote hain. Lekin Prahlāda, jo Daityas ke parivaar mein paida hua, bachpan se hi ek mahan bhakt tha. Uski bhakti aur divya swabhav ki wajah se use Kṛṣṇa ka pratinidhi mana jata hai. Is duniya mein bahut se niyam hain jo humein niyantrit karte hain, lekin waqt sab kuch khatm kar deta hai aur isi wajah se bhi Kṛṣṇa ka darshan hota hai. Janwar mein sher sabse shaktishaali aur bhayanak hota hai, aur pakshiyon mein Garuḍa, jo Bhagwan Viṣṇu ka vahan hai, sabse mahaan hai.

Chinmaya Commentary

मैं दैत्यों में प्रह्लाद हूँ हिन्दुओं में बालक भक्त प्रह्लाद की कथा अत्यन्त प्रसिद्ध है। प्रह्लाद हिरण्यकश्यिपु नामक दैत्य राजा का पुत्र था जिसे भगवान् हरि में अटूट श्रद्धा और दृढ़ भक्ति थी। इसके लिए उसे ईश्वरद्वेषी हिरण्यकश्यिपु ने अनेक प्रकार की यातनाएं दीं जिन सबको प्रह्लाद ने सहन किया परन्तु भक्ति को नहीं त्यागा।मैं गणना करने वालों में काल हूँ भारत के दार्शनिकों में नैय्यायिकों का अपना विशेष स्थान है। वे सृष्टि की विविधता को सत्य स्वीकार करते हुए ईश्वर के अस्तित्व का निषेध करते हैं। केवल बौद्धिक तर्कों के द्वारा वे इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि काल ही नित्य तत्त्व है। व्यष्टि मन और बुद्धि ही काल के विभाजक हैं जो उसमें भूत वर्तमान और भविष्य की कल्पनायें करते हैं। उनके मत के अनुसार मन का यह खेल ही काल का विभाजन इस प्रकार करता है कि मानो काल कोई खण्डित और परिच्छिन्न तत्त्व हो। सम्भवत इसी सिद्धांत को ध्यान में रखकर महर्षि व्यास ने बहुविध सृष्टि के अनन्त अधिष्ठान को दर्शाते के लिए इस उदाहरण को यहाँ दिया है।कुछ व्याख्याकार हैं जो प्राय इसे एक सरल कथन के रूप में स्वीकार करते हैं उनके अनुसार अनादि अनन्त काल ही इस जगत् की वस्तुओं की अन्तिम गति है।सिंह अपनी महानता प्रतिष्ठा एवं पौरुषता के कारण मृगराज कहलाता है। गरुड़ को पक्षियों का राजपद मिलने का कारण है उसकी सूक्ष्मदर्शिता एवं सर्वाधिक ऊँचाई तक उड़ान भरने की क्षमता। गरुड़ को भगवान् विष्णु का वाहन कहा गया है।