Bhagavad Gita Chapter 10 Verse 32 — Vibhuti Yoga
Sanskrit
सर्गाणामादिरन्तश्च मध्यं चैवाहमर्जुन | अध्यात्मविद्या विद्यानां वादः प्रवदतामहम् ||१०-३२||
Transliteration
sargāṇāmādirantaśca madhyaṃ caivāhamarjuna . adhyātmavidyā vidyānāṃ vādaḥ pravadatāmaham ||10-32||
Hindi Meaning
।।10.32।। हे अर्जुन ! सृष्टियों का आदि, अन्त और मध्य भी मैं ही हूँ, मैं विद्याओं में अध्यात्मविद्या और विवाद करने वालों में (अर्थात् विवाद के प्रकारों में) मैं वाद हूँ।।
English Meaning
Of all creations I am the beginning and the end and also the middle, O Arjuna. Of all sciences I am the spiritual science of the self, and among logicians I am the conclusive truth.
Commentary
Among the created manifestations, the first is the creation of the total material elements. As explained before, the cosmic manifestation is created and conducted by Mahā-viṣṇu, Garbhodaka-śāyī Viṣṇu and Kṣīrodaka-śāyī Viṣṇu, and then again it is annihilated by Lord Śiva. Brahmā is a secondary creator. All these agents of creation, maintenance and annihilation are incarnations of the material qualities of the Supreme Lord. Therefore He is the beginning, the middle and the end of all creation. For advanced education there are various kinds of books of knowledge, such as the four Vedas, their six supplements, the Vedānta-sūtra, books of logic, books of religiosity and the Purāṇas. So all together there are fourteen divisions of books of education. Of these, the book which presents adhyātma-vidyā, spiritual knowledge – in particular, the Vedānta-sūtra – represents Kṛṣṇa. Among logicians there are different kinds of argument. Supporting one’s argument with evidence that also supports the opposing side is called jalpa. Merely trying to defeat one’s opponent is called vitaṇḍā. But the actual conclusion is called vāda. This conclusive truth is a representation of Kṛṣṇa.
Hinglish Commentary
Jitne bhi cheezein hain jo is duniya mein hain, unmein sabse pehle material elements ka creation hota hai. Jaise humne pehle suna, ye cosmic manifestation Mahā-viṣṇu, Garbhodaka-śāyī Viṣṇu aur Kṣīrodaka-śāyī Viṣṇu ke dwara banta hai, aur phir ye sab kuch Lord Śiva ke dwara khatam kiya jata hai. Brahmā is process ka secondary creator hai. Ye sab creation, maintenance aur annihilation ke agents Supreme Lord ke material qualities ke incarnations hain. Isliye, wo har creation ka beginning, middle aur end hai. Education ke liye alag-alag tarah ke gyaan ke books hain, jaise ki chaar Vedas, unke chhe supplements, Vedānta-sūtra, logic ke books, religiosity ke books aur Purāṇas. In sab ko mila kar total choudah divisions hain education ke books ki. Inmein se, jo book adhyātma-vidyā yaani spiritual knowledge ko dikhati hai, wo khaas taur par Vedānta-sūtra hai, jo Kṛṣṇa ka pratinidhitva karti hai. Logicians ke beech alag-alag tarah ke arguments hote hain. Jab apne argument ko aise evidence ke saath support kiya jata hai jo opposing side ko bhi support karta hai, to ise jalpa kehte hain. Sirf opponent ko harane ki koshish karna vitaṇḍā kehlata hai. Lekin asli conclusion ko vāda kaha jata hai. Ye conclusive truth Kṛṣṇa ka pratinidhitva karti hai.
Chinmaya Commentary
मैं सृष्टियों का आदि अन्त और मध्य भी हूँ अपनी विभूतियों का वर्णन प्रारम्भ करने के पूर्व भगवान् श्रीकृष्ण का सामान्य कथन ही यहाँ प्रतिध्वनित होता है। वहाँ उन्होंने यह बताया है कि वे किस प्रकार प्रत्येक वस्तु और प्राणी की आत्मा हैं जबकि यहाँ वे सम्पूर्ण सृष्टि के अधिष्ठान के रूप में स्वयं का परिचय करा रहे हैं।कोई भी पदार्थ अपने मूल उपादानस्वरूप ऋ़ा त्याग करके नहीं रह सकता। स्वर्ण के बिना आभूषण समुद्र के बिना तरंग और मिट्टी के बिना घट का अस्तित्व सिद्ध नहीं हो सकता। समस्त नाम और रूपों में उनके उपादान कारण का होना अपरिहार्य है। उपर्युक्त कथन के द्वारा भगवान् अपने सर्वभूतात्म भाव की दृष्टि से कहते हैं कि वे सृष्टियों के आदि मध्य और अवसान हैं। विश्व की उत्पत्ति स्थिति और लय ये सब उनमें ही होते हैं।जिस ज्ञानस्वरूप चित्स्वरूप के बिना अन्य वस्तुओं के ज्ञान कदापि संभव नहीं हो सकते उस चैतन्यस्वरूप का ज्ञान सब ज्ञानों का राजा होना उपयुक्त ही है। सूर्यप्रकाश में ही समस्त वस्तुयें प्रकाशित होती हैं। वस्तुओं पर सूर्यप्रकाश के परावर्तित होने से ही वे दर्शन के योग्य बन जाती हैं। स्वाभाविक ही भौतिक वस्तुओं के दर्शन में सूर्य सब नेत्रों का नेत्र है। उसी प्रकार सब विद्याओं में अध्यात्मविद्या को राजविद्या या सर्वविद्याप्रतिष्ठा कहा गया है।मैं विवाद करने वालों में वाद हूँ श्रीशंकराचार्य के अनुसार यहाँ प्रयुक्त प्रवदताम् विवाद करने वालों में शब्द से तात्पर्य विवाद के प्रकारों से है व्यक्तियों से नहीं। जीवन के सभी क्षेत्रों में विवाद के तीन प्रकार हैं जल्प वितण्डा और वाद। जल्प में एक व्यक्ति प्रमाण और तर्क के द्वारा अपने पक्ष की स्थापना तथा विरोधी पक्ष का छल आदि प्रकारों से खण्डन करता है। जब कोई एक व्यक्ति अपने पक्ष को स्थापित करता है और अन्य व्यक्ति छल आदि से केवल उसका खण्डन ही करता रहता है परन्तु अपना कोई पक्ष स्थापित नहीं करता तब उसे वितण्डा कहते हैं। गुरु शिष्य के मध्य अथवा अन्यों के मध्य तत्त्वनिर्णय के लिए जो युक्तियुक्त विवाद होता है उसे वाद कहते हैं। इस प्रकार हम देखते हैं कि जल्प और वितण्डा में उभय पक्ष का लक्ष्य केवल जयपराजय अथवा शक्ति परीक्षा मात्र होता है जब कि वाद का लक्ष्य तथा फल तत्त्व निर्णय है। अत भगवान् कहते हैं कि मैं विवादों के प्रकारों में वाद हूँ।आगे