Bhagavad Gita Chapter 10 Verse 36 — Vibhuti Yoga
Sanskrit
द्यूतं छलयतामस्मि तेजस्तेजस्विनामहम् | जयोऽस्मि व्यवसायोऽस्मि सत्त्वं सत्त्ववतामहम् ||१०-३६||
Transliteration
dyūtaṃ chalayatāmasmi tejastejasvināmaham . jayo.asmi vyavasāyo.asmi sattvaṃ sattvavatāmaham ||10-36||
Hindi Meaning
।।10.36।। मैं छल करने वालों में द्यूत हूँ और तेजस्वियों में तेज हूँ, मैं विजय हूँ; मैं व्यवसाय (उद्यमशीलता) हूँ और सात्विक पुरुषों का सात्विक भाव हूँ।।
English Meaning
I am also the gambling of cheats, and of the splendid I am the splendor. I am victory, I am adventure, and I am the strength of the strong.
Commentary
There are many kinds of cheaters all over the universe. Of all cheating processes, gambling stands supreme and therefore represents Kṛṣṇa. As the Supreme, Kṛṣṇa can be more deceitful than any mere man. If Kṛṣṇa chooses to deceive a person, no one can surpass Him in His deceit. His greatness is not simply one-sided – it is all-sided. Among the victorious, He is victory. He is the splendor of the splendid. Among the enterprising and industrious, He is the most enterprising, the most industrious. Among adventurers He is the most adventurous, and among the strong He is the strongest. When Kṛṣṇa was present on earth, no one could surpass Him in strength. Even in His childhood He lifted Govardhana Hill. No one can surpass Him in cheating, no one can surpass Him in splendor, no one can surpass Him in victory, no one can surpass Him in enterprise, and no one can surpass Him in strength.
Hinglish Commentary
Is duniya mein bahut tarah ke dhokebaaz hain, par sabse zyada dhokha dene wala khel hai jise hum gambling kehte hain, aur yeh Kṛṣṇa ko darshata hai. Kṛṣṇa, jo ki sabse ucha hai, wo insaanon se zyada chatur hai. Agar Kṛṣṇa kisi ko dhoka dene ka faisla kar le, toh uski chaturai se koi bhi aage nahi nikal sakta. Uski mahanata sirf ek taraf nahi hai, balki har taraf se hai. Jeetne walon mein wo khud jeet hai, chamakdaaron mein wo chamak hai, aur mehnatkashon mein wo sabse mehnat karne wala hai. Yatra karne walon mein wo sabse naya hai, aur majbooton mein wo sabse majboot hai. Jab Kṛṣṇa dharti par the, toh koi bhi unki taakat se aage nahi nikal sakta tha. Bacchpan mein hi unhone Govardhana Parvat ko uthaya. Dhokha dene mein, chamak mein, jeet mein, mehnat mein, aur taakat mein, Kṛṣṇa se koi bhi aage nahi badh sakta.
Chinmaya Commentary
मैं द्यूत हूँ गीता का उपदेश अपने समय के एक क्षत्रिय राजा योद्धा अर्जुन को दिया गया था। इसका उपदेश भगवान् श्रीकृष्ण ने धर्मप्रचारक के महान् उत्साह के साथ अर्जुन को उसके अपने ही धर्म का बोध कराने के लिए किया था इसलिए गीता का प्रयत्न हिन्दुओं को ही हिन्दू बनाने का है उन्हें स्वधर्म का पुनर्बोध कराने का है। यह पुनर्बोध का कार्य तब तक सफलतापूर्वक नहीं किया जा सकता जब तक हमारे धर्मशास्त्रों का मर्म सामान्य जनता को उसकी ही भाषा में समझाया नहीं जाता। यहाँ दिया हुआ उदाहरण अर्जुन को तत्क्षण ही समझ में आने जैसा है। कारण यह है कि उसका सम्पूर्ण जीवन दुखों की एक शृंखला थी जिसे उसे सहन करना पड़ा था केवल अपने ज्येष्ठ भ्राता युधिष्ठिर की द्यूत खेलने के व्यसन के कारण। कोई अन्य दृष्टान्त अर्जुन के लिए इतना सुबोध नहीं हो सकता था।आधुनिक पीढ़ी को सम्भवत यह उदाहरण इतना अधिक सुबोध न प्रतीत होता हो क्योंकि अब द्यूत का खेल अधिक लोकप्रिय नहीं रहा है। किन्तु उसके स्थान पर अन्य उदाहरण सरलता से पहचाने जा सकते हैं।मैं तेजस्वियों का तेज हूँ विभूति के इस दृष्टान्त का उपयोग जो साधक ध्यानाभ्यास के लिए करना चाहेगा उसे ज्ञात होगा कि यहाँ शास्त्र ने कुछ कहा ही नहीं है। तेजस्वी वस्तुओं का जो तेज है उसमें उस वस्तु के गुण नहीं होते हैं। उस तेज में अपने स्वयं के गुण भी नहीं होते तेज केवल एक अनुभव है। इस अनुभव को सहज सुगम बनाने के लिए मन उस वस्तु के परिमाण और वैभव को प्रकाशित करता है परन्तु अनुभूति तेज में उस वस्तु के उपादान भूत पदार्थ के कुछ भी गुण नहीं होते। संक्षेप में जैसा कि श्रीरामकृष्ण परमहंस ने एक बार कहा था निसन्देह सत्य एक प्रकाश है परन्तु वह गुणरहित प्रकाश है।मैं विजय हूँ उद्यमशीलता हूँ और मैं साधुओं की साधुता हूँ जैसा कि ऊपर वर्णन किया गया है यहाँ भी ये गुण मन की उस स्थिति या दशा को बताते हैं जो इस प्रकार के निरन्तर चिन्तन से निर्मित होती है। जब उद्यमशीलता और साधुता जैसे गुणों को बनाये रखा जाता है तब मन अत्यन्त शान्त और स्थिर हो जाता है जिसमें चैतन्य आत्मा का प्रतिबिम्वित वैभव इतना स्पष्टऔर तेजस्वी होता है कि मानो वही स्वयं सत्य है। अत पूर्वकथित गुणों की प्रत्यारोपण की भाषा में भगवान् कहते हैं कि ये गुण ही मैं हूँ जबकि वस्तुत ये अन्तकरण के धर्म हैं।हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यहाँ अनेकता में एक परमात्मा की विद्यमानता दर्शाने के लिए जो उदाहरण दिये गये हैं वे सब एक निष्ठावान साधक को ध्यान के लिए बताये हुए अभ्यास हैं। यह कोई दृश्य पदार्थ का वर्णन नहीं समझना चाहिए। इन श्लोकों के तात्पर्यार्थ को जब तक साधक अपने निज के अनुभव से नहीं समझता तब तक उसकी शिक्षा पूर्ण नहीं कही जा सकती।भगवान् और भी दृष्टान्त देते हुए कहते हैं