Bhagavad Gita Chapter 10 Verse 6 — Vibhuti Yoga

Sanskrit

महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा | मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः ||१०-६||

Transliteration

maharṣayaḥ sapta pūrve catvāro manavastathā . madbhāvā mānasā jātā yeṣāṃ loka imāḥ prajāḥ ||10-6||

Hindi Meaning

।।10.6।। सात महर्षिजन, पूर्वकाल के चार (सनकादि) तथा (चौदह) मनु ये मेरे प्रभाव वाले मेरे संकल्प से उत्पन्न हुए हैं, जिनकी संसार (लोक) में यह प्रजा है।।

English Meaning

The seven great sages and before them the four other great sages and the Manus [progenitors of mankind] come from Me, born from My mind, and all the living beings populating the various planets descend from them.

Commentary

The Lord is giving a genealogical synopsis of the universal population. Brahmā is the original creature born out of the energy of the Supreme Lord, who is known as Hiraṇyagarbha. And from Brahmā all the seven great sages, and before them four other great sages, named Sanaka, Sananda, Sanātana and Sanat-kumāra, and the fourteen Manus, are manifested. All these twenty-five great sages are known as the patriarchs of the living entities all over the universe. There are innumerable universes and innumerable planets within each universe, and each planet is full of population of different varieties. All of them are born of these twenty-five patriarchs. Brahmā underwent penance for one thousand years of the demigods before he realized by the grace of Kṛṣṇa how to create. Then from Brahmā came Sanaka, Sananda, Sanātana and Sanat-kumāra, then Rudra, and then the seven sages, and in this way all the brāhmaṇas and kṣatriyas are born out of the energy of the Supreme Personality of Godhead. Brahmā is known as Pitāmaha, the grandfather, and Kṛṣṇa is known as Prapitāmaha, the father of the grandfather. That is stated in the Eleventh Chapter of the Bhagavad-gītā (11.39) .

Hinglish Commentary

Yeh kahani hai Brahmā ki, jo sabse pehle prani hain, aur inka janm Supreme Lord ki shakti se hua hai, jise Hiraṇyagarbha kehte hain. Brahmā se hi saare mahan rishiyon ka janm hota hai, jismein pehle chaar rishiyon ka naam hai Sanaka, Sananda, Sanātana aur Sanat-kumāra, aur unke baad chaarteen Manus bhi hain. Yeh sab milkar un pachis mahan rishiyon ka gathan karte hain, jo poore vishwa ke jeevon ke pita hain. Is vishwa mein anant brahmand hain aur har ek brahmand mein anant grah hain, aur har ek grah par alag alag praniyon ki bhinnata hai. Yeh sab in pachis patriarchs se janm lete hain. Brahmā ne devtaon ke liye hazaar saal tak tapasya ki, tab jaake unhe Kṛṣṇa ki kripa se srijan ka gyaan mila. Is prakriya se Brahmā ne Sanaka, Sananda, Sanātana aur Sanat-kumāra ko janm diya, phir Rudra aaye, aur phir saare saat rishiyon ka janm hua. Is tarah se sab brāhmaṇas aur kṣatriyas bhi Supreme Personality of Godhead ki shakti se paida hote hain. Brahmā ko Pitāmaha kaha jata hai, matlab dadaji, aur Kṛṣṇa ko Prapitāmaha kehte hain, matlab dadaji ka pita. Yeh sab kuch Bhagavad-gītā ke Eleventh Chapter mein bhi likha gaya hai.

Chinmaya Commentary

इस अध्याय के दूसरे श्लोक में जिस सिद्धांत का संकेत मात्र किया गया है कि किस प्रकार सप्तर्षि सनकादि चार कुमार और चौदह मनु परमेश्वर के मन से उत्पन्न हुए हैं। ये सभी मिलकर जगत् के उपादान और निमित्त कारण हैं क्योंकि यहाँ कहा गया है इनसे यह सम्पूर्ण प्रजा उत्पन्न हुई है।सप्तर्षि जिन्हें पुराणों में मानवीय रूप में चित्रित किया गया है वे सप्तर्षि अध्यात्मशास्त्र की दृष्टि से महत् तत्त्व अहंकार और पंच तन्मात्राएं हैं। इन सब के संयुक्त रूप को ही जगत् कहते हैं।व्यक्तिगत दृष्टि से सप्तर्षियों के रूपक का आशय समझना बहुत सरल है। हम जानते हैं कि जब हमारे मन में कोई संकल्प उठता है तब वह स्वयं हमें किसी भी प्रकार से विचलित करने में समर्थ नहीं होता। परन्तु किसी एक विषय के प्रति जब यह संकल्प केन्द्रीभूत होकर कामना का रूप ले लेता है तब कामना में परिणित वही संकल्प अत्यन्त शक्तिशाली बनकर हमारी शान्ति और सन्तुलन को नष्ट कर देता है। ये संकल्प ही बाहर प्रक्षेपित होकर पंच विषयों का ग्रहण और उनके प्रति हमारी प्रतिक्रियायें व्यक्त कराते हैं। यह संकल्पधारा और इसका प्रक्षेपण ये दोनों मिलकर हमारे सुखदुख पूर्ण यशअपयश तथा प्रयत्न और प्राप्ति के छोटे से जगत् के निमित्त और उपादान कारण बन जाते हैं।पूर्वकाल के चार सनकादि और मनु श्री शंकराचार्य अपने भाष्य में इस प्रकार पदच्छेद करते हैं कि पूर्वकाल सम्बन्धी और चार मनु। यहाँ इसका आध्यात्मिक विश्लेषण करना उचित है जिसके लिए हमें दूसरी पंक्ति में आधार भी मिलता है। भगवान् कहते हैं ये सब मेरे मन से अर्थात् संकल्प से ही प्रकट हुए हैं।पुराणों में ऐसा वर्णन किया गया है कि सृष्टि के प्रारम्भ में ही सृष्टिकर्ता ब्रह्माजी से चार मानस पुत्र सनत्कुमार सनक सनातन और सनन्दन का जन्म हुआ। हममें से प्रत्येक व्यष्टि व्यक्ति में निहित सृजन शक्ति अथवा सृजन की प्रवृत्ति के माध्यम से व्यक्त चैतन्य ही व्यष्टि सृष्टि का निर्माता है। यह सृजन की प्रवृत्ति अन्तकरण के चार भागों में व्यक्त होती है तभी किसी प्रकार का निर्माण कार्य होता है। वे चार भाग हैं संकल्प मन निश्चय बुद्धि पूर्वज्ञान का स्मरण चित्त और कर्तृत्वाभिमान अहंकार । मन बुद्धि चित्त और अहंकार इन चारों को उपर्युक्त चार मानस पुत्रों के द्वारा इंगित किया गया है।इस प्रकार एक ही श्लोक में समष्टि और व्यष्टि की सृष्टि के कारण बताए गए हैं। समष्टि सृष्टि की उत्पत्ति एवं स्थिति के लिए महत् तत्त्व अहंकार और पंच तन्मात्राएं कारण हैं जबकि व्यष्टि सृष्टि का निर्माण मन बुद्धि चित्त और अहंकार की क्रियाओं से होता है।संक्षेप में सप्तर्षि समष्टि सृष्टि के तथा चार मानस पुत्र व्यष्टि सृष्टि के निमित्त और उपादान कारण हैं।व्यष्टि और समष्टि की दृष्टि से सृष्टि के अभिप्राय को समझने की क्या आवश्यकता है सुनो