Bhagavad Gita Chapter 11 Verse 12 — Visvarupa Darsana Yoga

Sanskrit

दिवि सूर्यसहस्रस्य भवेद्युगपदुत्थिता | यदि भाः सदृशी सा स्याद्भासस्तस्य महात्मनः ||११-१२||

Transliteration

divi sūryasahasrasya bhavedyugapadutthitā . yadi bhāḥ sadṛśī sā syādbhāsastasya mahātmanaḥ ||11-12||

Hindi Meaning

।।11.12।। आकाश में सहस्र सूर्यों के एक साथ उदय होने से उत्पन्न जो प्रकाश होगा, वह उस (विश्वरूप) परमात्मा के प्रकाश के सदृश होगा।।

English Meaning

If hundreds of thousands of suns were to rise at once into the sky, their radiance might resemble the effulgence of the Supreme Person in that universal form.

Commentary

What Arjuna saw was indescribable, yet Sañjaya is trying to give a mental picture of that great revelation to Dhṛtarāṣṭra. Neither Sañjaya nor Dhṛtarāṣṭra was present, but Sañjaya, by the grace of Vyāsa, could see whatever happened. Thus he now compares the situation, as far as it can be understood, to an imaginable phenomenon (i.e., thousands of suns).

Hinglish Commentary

Arjuna ne jo dekha, wo sach mein bayaan karna mushkil hai, lekin Sañjaya koshish kar rahe hain ki wo is bade prakaash ko Dhṛtarāṣṭra ko samjha sakein. Na to Sañjaya aur na hi Dhṛtarāṣṭra wahan maujood the, lekin Vyāsa ki kripa se Sañjaya ne jo kuch bhi hua, wo sab dekh liya. Isliye, wo is ghatna ko samajhne ke liye ek aise drishya se tulna karte hain jo hum soch sakte hain, jaise hazaron sooraj ek sath chamak rahe ho.

Chinmaya Commentary

अन्ध राजा धृतराष्ट्र को शीघ्रता में विश्वरूप की रूपरेखा का वर्णन करने के पश्चात् अब संजय उस विराट् पुरुष की महिमा का वर्णन करता है। अपने विराट् रूप में भगवान् अपने ही दिव्य प्रकाश से चमक रहे थे और उनका यह तेजस्वी वैभव नेत्रों को चकाचौंध कर रहा था और सम्भवत इस एक और कारण से संजय पूर्व के दो श्लोकों में अधिक विस्तृत जानकारी नहीं दे पाया। भगवान् के इस प्रकाश का वर्णन करने के लिए संजय एक विचित्र किन्तु प्रभावशाली उपमा यहाँ देता है।विराट् पुरुष के उस गौरवमय पुरुष का तेज ऐसा था मानो आकाश में सहस्र सूर्य एक साथ प्रकाशित हो रहे हों। उपनिषदों में भी आत्मा का वर्णन कुछ इसी प्रकार किया गया है परन्तु यह स्वीकार करना पड़ेगा कि संजय के मुख से और विशेषकर जब वह भगवान् श्रीकृष्ण के ईश्वरीय रूप का वर्णन कर रहा है इस उपमा को विशेष ही आकर्षण और गौरव प्राप्त होता है।और अधिक विवरण देकर इस दृश्य को और अधिक सुन्दर बनाते हुए संजय कहता है