Bhagavad Gita Chapter 11 Verse 2 — Visvarupa Darsana Yoga

Sanskrit

भवाप्ययौ हि भूतानां श्रुतौ विस्तरशो मया | त्वत्तः कमलपत्राक्ष माहात्म्यमपि चाव्ययम् ||११-२||

Transliteration

bhavāpyayau hi bhūtānāṃ śrutau vistaraśo mayā . tvattaḥ kamalapatrākṣa māhātmyamapi cāvyayam ||11-2||

Hindi Meaning

।।11.2।। हे कमलनयन ! मैंने भूतों की उत्पत्ति और प्रलय आपसे विस्तारपूर्वक सुने हैं तथा आपका अव्यय माहात्म्य (प्रभाव) भी सुना है।।

English Meaning

O lotus-eyed one, I have heard from You in detail about the appearance and disappearance of every living entity and have realized Your inexhaustible glories.

Commentary

Arjuna addresses Lord Kṛṣṇa as “lotus-eyed” (Kṛṣṇa’s eyes appear just like the petals of a lotus flower) out of his joy, for Kṛṣṇa has assured him, in a previous chapter, ahaṁ kṛtsnasya jagataḥ prabhavaḥ pralayas tathā: “I am the source of the appearance and disappearance of this entire material manifestation.” Arjuna has heard of this from the Lord in detail. Arjuna further knows that in spite of His being the source of all appearances and disappearances, He is aloof from them. As the Lord has said in the Ninth Chapter, He is all-pervading, yet He is not personally present everywhere. That is the inconceivable opulence of Kṛṣṇa which Arjuna admits that he has thoroughly understood.

Hinglish Commentary

Arjuna jab Lord Kṛṣṇa ko "kamal-nayan" kehta hai, toh uski khushi ka ek alag hi maqsad hai, kyunki Kṛṣṇa ne pehle ke adhyay mein Arjuna ko ye vishwas dilaya tha ki "Main is poori srishti ka aadhar hoon, jo aati hai aur jaati hai." Arjuna ne ye sab kuch Kṛṣṇa se detail mein suna hai. Usse ye bhi pata hai ki Kṛṣṇa, jo sab kuch ka source hai, wo in sab cheezon se alag hai. Jaise ki Kṛṣṇa ne Nauve Adhyay mein kaha, wo har jagah hai, lekin wo har jagah vyaktigat roop se maujood nahi hai. Ye Kṛṣṇa ki samajh se pare ki samriddhi hai, jise Arjuna ne achhe se samjha hai.

Chinmaya Commentary

गुरु और शिष्य के संवाद में यह स्वाभाविक है कि किसी कठिन विषय की समाप्ति पर शिष्य के मन में कुछ शंका या प्रश्न उठें। उस शंका की निवृत्ति के लिए वह गुरु के पास जा सकता है परन्तु प्रश्न करने के पूर्व उसे यह सिद्ध करना होगा कि वह विवेचित विषय को स्पष्टत समझ चुका है। तत्पश्चात् उसे अपनी नवीन शंका का समाधान कराने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। इस पारम्परिक पद्धति का अनुसरण करते हुए अर्जुन भगवान् श्रीकृष्ण को यह बताने का प्रयत्न करता है कि वह पूर्व अध्याय का विषय समझ चुका है। उसने श्रवण के द्वारा भूतों की उत्पत्ति और प्रलय तथा भगवान् की असंख्य विभूतियों को समझ लिया है।फिर भी एक संदेह रह ही जाता है जिसका निवारण तभी होगा जब प्रात्यक्षिक दर्शन से उसकी बुद्धि को तत्त्व का निश्चयात्मक ज्ञान हो जायेगा। यह श्लोक विश्वरूप दर्शन की इच्छा को प्रगट करने की पूर्व तैयारी है। जब शिष्य अपनी योग्यता सिद्ध करने के पश्चात् कोई युक्तिसंगत प्रश्न पूछता है अथवा किसी संभावित विघ्न की निवृत्ति का उपाय जानना चाहता है तो गुरु को उसकी सभी सम्भव सहायता करनी चाहिये। हम देखेंगे कि योगेश्वर श्रीकृष्ण यहाँ अपनी वरिष्ठता को भी त्याग कर केवल असीम अनुकम्पावशात् अर्जुन को अपना विराट् रूप दर्शाते हैं केवल इसलिए कि उनके शिष्य ने उसे देखने का आग्रह किया था।अर्जुन अपनी इच्छा को अगले श्लोक में व्यक्त करता है।