Bhagavad Gita Chapter 11 Verse 32 — Visvarupa Darsana Yoga
Sanskrit
श्रीभगवानुवाच | कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धो लोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्तः | ऋतेऽपि त्वां न भविष्यन्ति सर्वे येऽवस्थिताः प्रत्यनीकेषु योधाः ||११-३२||
Transliteration
śrībhagavānuvāca . kālo.asmi lokakṣayakṛtpravṛddho lokānsamāhartumiha pravṛttaḥ . ṛte.api tvāṃ na bhaviṣyanti sarve ye.avasthitāḥ pratyanīkeṣu yodhāḥ ||11-32||
Hindi Meaning
।।11.32।। श्रीभगवान् ने कहा -- मैं लोकों का नाश करने वाला प्रवृद्ध काल हूँ। इस समय, मैं इन लोकों का संहार करने में प्रवृत्त हूँ। जो प्रतिपक्षियों की सेना में स्थित योद्धा हैं, वे सब तुम्हारे बिना भी नहीं रहेंगे।।
English Meaning
The Supreme Personality of Godhead said: Time I am, the great destroyer of the worlds, and I have come here to destroy all people. With the exception of you [the Pāṇḍavas], all the soldiers here on both sides will be slain.
Commentary
Although Arjuna knew that Kṛṣṇa was his friend and the Supreme Personality of Godhead, he was puzzled by the various forms exhibited by Kṛṣṇa. Therefore he asked further about the actual mission of this devastating force. It is written in the Vedas that the Supreme Truth destroys everything, even the brāhmaṇas. As stated in the Kaṭha Upaniṣad (1.2.25), yasya brahma ca kṣatraṁ ca ubhe bhavata odanaḥ mṛtyur yasyopasecanaṁ ka itthā veda yatra saḥ Eventually all the brāhmaṇas, kṣatriyas and everyone else are devoured like a meal by the Supreme. This form of the Supreme Lord is the all-devouring giant, and here Kṛṣṇa presents Himself in that form of all-devouring time. Except for a few Pāṇḍavas, everyone who was present on that battlefield would be devoured by Him. Arjuna was not in favor of the fight, and he thought it was better not to fight; then there would be no frustration. In reply, the Lord is saying that even if he did not fight, every one of them would be destroyed, for that was His plan. If Arjuna stopped fighting, they would die in another way. Death could not be checked, even if he did not fight. In fact, they were already dead. Time is destruction, and all manifestations are to be vanquished by the desire of the Supreme Lord. That is the law of nature.
Hinglish Commentary
Arjuna ko pata tha ki Kṛṣṇa uska dost hai aur woh Supreme Personality of Godhead hai, lekin phir bhi usse Kṛṣṇa ke alag-alag roop dekh kar confusion ho raha tha. Isliye usne Kṛṣṇa se is devastating force ke asli mission ke baare mein aur jaanne ki koshish ki. Vedas mein likha hai ki Supreme Truth sab kuch destroy kar deta hai, chahe woh brāhmaṇas hi kyun na ho. Kaṭha Upaniṣad mein bhi yeh kaha gaya hai ki jo sab kuch khata hai, uske liye sab kuch ek meal ki tarah hai, aur yeh Supreme Lord ka roop sab kuch khane wala hai. Yahan Kṛṣṇa apne is all-devouring time ke roop mein prakat ho raha hai. Pāṇḍavas ke alawa, battlefield par maujood sab log usse khane wale hain. Arjuna yeh soch raha tha ki ladaai nahi karna behtar hoga; isse frustration nahi hoga. Lekin Kṛṣṇa ka kehna tha ki agar woh nahi bhi ladta, tab bhi sab log khatam ho jayenge, kyunki yeh uska plan hai. Agar Arjuna ladaai rok deta, toh bhi unka marna toh nahi rukne wala tha. Death ko koi nahi rok sakta, chahe woh ladta ya nahi. Asal mein, woh log pehle se hi mar chuke hain. Time khud destruction hai, aur sab manifestations ko Supreme Lord ki ichha se khatam hona hai. Yeh nature ka niyam hai.
Chinmaya Commentary
किसी वस्तु की एक अवस्था का नाश किये बिना उसका नवनिर्मांण नहीं हो सकता। निरन्तर नाश की प्रक्रिया से ही जगत् का निर्माण होता है। बीते हुये काल के शवागर्त से ही वर्तमान आज की उत्पत्ति हुई है। इस रचनात्मक विनाश के पीछे जो शक्ति दृश्य रूप में कार्य कर रही है वही मूलभूत शक्ति है जो प्राणियों के जीवन के ऊपर शासन कर रही है। भगवान् श्रीकृष्ण यहाँ स्वयं का परिचय लोक संहारक महाकाल के रूप में कराते हैं। इस रूप को धारण करने का उनका प्रयोजन उस पीढ़ी को नष्ट करना है जो अपने जीवन लक्ष्य के सम्बन्ध में विपरीत धारणाएं तथा दोषपूर्ण जीवन मूल्यों को रखने के कारण जीर्णशीर्ण हो गई है।भगवान् का लोकसंहारकारी भाव उनके लोककल्याणकारी भाव का विरोधी नहीं है। कभीकभी विनाश करने में दया ही होती है। एक टूटे हुए पुल को या जीर्ण बांध को अथवा प्राचीन इमारत को तोड़ना उक्त बात के उदाहरण हैं। उन्हें तोड़कर गिराना दया का ही एक कार्य है जो कोई भी विचारशील शासन समाज के लिए कर सकता है। यही सिद्धांत यहाँ पर लागू होता है।इस उग्र रूप को धारण करने में भगवान् का उद्देश्य उन समस्त नकारात्मक शक्तियों का नाश करना है जो राष्ट्र के सांस्कृतिक जीवन को नष्ट करने पर तुली हुई हैं। भगवान् के इस कथन से अर्जुन के विजय की आशा विश्वास में परिवर्तित हो जाती है। परन्तु भगवान् इस बात को भी स्पष्ट कर देते हैं कि पुनर्निर्माण के इस कार्य को करने के लिए वे किसी एक व्यक्ति या समुदाय पर आश्रित नहीं है। इस कार्य को करने में एक अकेला काल ही समर्थ है। वही समाज में इस पुनरुत्थान और पुनर्जीवन को लायेगा। सार्वभौमिक पुनर्वास के इस अतिविशाल कार्य में व्यष्टि जीवमात्र भाग्य के प्राणी हैं। उनके होने या नहीं होने पर भी काल की योजना निश्चित ही काय्ार्ान्वित होकर रहेगी। राष्ट्र के लिए यह पुनर्जीवन आवश्यक है मानव के पुनर्वास की मांग जगत् की है। भगवान् स्पष्ट कहते हैं कि तुम्हारे बिना भी इन भौतिकवादी योद्धाओं में से कोई भी इस निश्चित विनाश में जीवित नहीं रह पायेगा।महाभारत की कथा के सन्दर्भ में भगवान् के कथन का यह तात्पर्य स्पष्ट होता है कि कौरव सेना तो काल के द्वारा पहले ही मारी जा चुकी है और पुनरुत्थान की सेना के साथ सहयोग करके अर्जुन निश्चित सफलता का केवल साथ ही दे रहा है।इसलिए सर्वकालीन मनुष्य के प्रतिनिधि अर्जुन को यह उपदेश दिया जाता है कि वह निर्भय होकर अपने जीवन में कर्तव्य का पालन करे।