Bhagavad Gita Chapter 11 Verse 44 — Visvarupa Darsana Yoga
Sanskrit
तस्मात्प्रणम्य प्रणिधाय कायं प्रसादये त्वामहमीशमीड्यम् | पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युः प्रियः प्रियायार्हसि देव सोढुम् ||११-४४||
Transliteration
tasmātpraṇamya praṇidhāya kāyaṃ prasādaye tvāmahamīśamīḍyam . piteva putrasya sakheva sakhyuḥ priyaḥ priyāyārhasi deva soḍhum ||11-44||
Hindi Meaning
।।11.44।। इसलिये हे भगवन्! मैं शरीर के द्वारा साष्टांग प्रणिपात करके स्तुति के योग्य आप ईश्वर को प्रसन्न होने के लिये प्रार्थना करता हूँ। हे देव! जैसे पिता पुत्र के, मित्र अपने मित्र के और प्रिय अपनी प्रिया के(अपराध को क्षमा करता है), वैसे ही आप भी मेरे अपराधों को क्षमा कीजिये।।
English Meaning
You are the Supreme Lord, to be worshiped by every living being. Thus I fall down to offer You my respectful obeisances and ask Your mercy. As a father tolerates the impudence of his son, a friend the impertinence of a friend, or a husband the familiarity of his wife, please tolerate the wrongs I may have done You.
Commentary
Kṛṣṇa’s devotees relate to Kṛṣṇa in various relationships; one might treat Kṛṣṇa as a son, or one might treat Kṛṣṇa as a husband, as a friend, or as a master. Kṛṣṇa and Arjuna are related in friendship. As the father tolerates, or the husband or a master tolerates, so Kṛṣṇa tolerates.
Hinglish Commentary
Kṛṣṇa ke bhakt alag-alag tarike se Kṛṣṇa se sambandh rakhte hain; koi Kṛṣṇa ko apne beta ki tarah dekhta hai, koi apne pati ki tarah, koi dost ki tarah, aur koi apne guru ki tarah. Kṛṣṇa aur Arjuna ka rishta dosti ka hai. Jaise ek pita apne bachche ki galtiyan maaf karta hai, ya ek pati apni biwi ki, ya ek guru apne shishya ki, waise hi Kṛṣṇa bhi sab kuch sah leta hai. Ye sab Kṛṣṇa ki kripa aur uski samajh ka hi nishaan hai, jo dosti ke rishton mein bhi dikhai deta hai.
Chinmaya Commentary
अर्जुन स्वयं को सर्वशक्तिमान भगवान् के समक्ष पाकर अपने में वाक्कौशल और तर्क करने की सूक्ष्म क्षमता को व्यक्त हुआ पाता है। यद्यपि हिन्दुओं में पूजनीय व्यक्ति का चरणस्पर्श करके अभिवादन किया जाता है जो कि शारीरिक कर्म है किन्तु उसका जो वास्तविक अभिप्राय है उसे हृदय के आन्तरिक भाव के रूप में प्राप्त करना होता है। अहंकार के समर्पण के द्वारा आध्यात्मिक उन्नति को प्राप्त करना ही वास्तविक प्रणाम या साष्टांग प्रणिपात है। अनात्म जड़ उपाधियों के साथ तादात्म्य से उत्पन्न अहंकार और तत्केन्द्रित मिथ्या कल्पनाओं के कारण अपने ही हृदयस्थ आत्मा का हमें साक्षात् अनुभव नहीं हो पाता है। जिस मात्रा में ये मिथ्या धारणाएं नष्ट हो जाती हैं उस्ाी मात्रा में निश्चित ही हम आत्मा के शान्त सौन्दर्य का अनुभव कर सकते हैं जो हमारा शुद्ध स्वरूप ही है। वास्तव में देखा जाये तो अहंकार के इस समर्पण में हम अपनी अशुद्ध पाशविक वासनाओं की उस गठरी को ही अर्पित कर रहे होते हैं जो हमारी मूढ़ता और कामुकता के कारण दुर्गन्धित होती हैअत स्वाभाविक है कि जब कोई भक्त भक्ति और प्रपत्ति की भावना से भगवान् के चरणों के समीप पहुँचता है तो अपनी अशुद्धियों के लिए क्षमा याचना करता है।यहाँ अर्जुन भगवान् से अनुरोध करता है कि वे उसके किए अपराधों को ऐसे ही सहन करे जैसे पिता पुत्र के मित्र अपने मित्र के प्रिय अपने प्रिया के अपराधों को सहन करता है। इन तीन उदाहरणों में वे सब घृष्टतापूर्ण अपराध सम्मिलित हो जाते हैं जो एक मनुष्य अज्ञानवश अपने प्रभु भगवान् के प्रति कर सकता है।अर्जुन भगवान् से सामान्य रूप धारण करने तथा इस सर्वातीत सार्वभौमिक भयंकर रूप का त्याग करने के लिए प्रार्थना करता है