Bhagavad Gita Chapter 11 Verse 5 — Visvarupa Darsana Yoga
Sanskrit
श्रीभगवानुवाच | पश्य मे पार्थ रूपाणि शतशोऽथ सहस्रशः | नानाविधानि दिव्यानि नानावर्णाकृतीनि च ||११-५||
Transliteration
śrībhagavānuvāca . paśya me pārtha rūpāṇi śataśo.atha sahasraśaḥ . nānāvidhāni divyāni nānāvarṇākṛtīni ca ||11-5||
Hindi Meaning
।।11.5।। श्रीभगवान् ने कहा -- हे पार्थ ! मेरे सैकड़ों तथा सहस्रों नाना प्रकार के और नाना वर्ण तथा आकृति वाले दिव्य रूपों को देखो।।
English Meaning
The Supreme Personality of Godhead said: My dear Arjuna, O son of Pṛthā, see now My opulences, hundreds of thousands of varied divine and multicolored forms.
Commentary
Arjuna wanted to see Kṛṣṇa in His universal form, which, although a transcendental form, is just manifested for the cosmic manifestation and is therefore subject to the temporary time of this material nature. As the material nature is manifested and not manifested, similarly this universal form of Kṛṣṇa is manifested and nonmanifested. It is not eternally situated in the spiritual sky like Kṛṣṇa’s other forms. As far as a devotee is concerned, he is not eager to see the universal form, but because Arjuna wanted to see Kṛṣṇa in this way, Kṛṣṇa reveals this form. This universal form is not possible to be seen by any ordinary man. Kṛṣṇa must give one the power to see it.
Hinglish Commentary
Arjuna ka mann tha ki woh Kṛṣṇa ko unki vishwaroop mein dekhe, jo ek transcendental roop hai, lekin yeh sirf cosmic manifestation ke liye dikhai deta hai aur isliye yeh is material nature ke samay ke chakkar mein aata jaata hai. Jaise material nature kabhi dikhai deti hai aur kabhi nahi, waise hi yeh Kṛṣṇa ka vishwaroop bhi kabhi dikhai deta hai aur kabhi nahi. Yeh roop Kṛṣṇa ke dusre roopon ki tarah spiritual sky mein sadaiv nahi hai. Ek bhakt ke liye, woh vishwaroop dekhne ki itni ichha nahi rakhta, par kyunki Arjuna ne yeh dekhne ki ichha dikhayi, Kṛṣṇa ne yeh roop prakat kiya. Yeh vishwaroop kisi aam insaan ke liye dekhna sambhav nahi hai; isse dekhne ke liye Kṛṣṇa ko khud kisi ko yeh dekhne ki shakti deni padti hai.
Chinmaya Commentary
यदि समस्त आभूषण का मूल तत्त्व स्वर्ण है तो विश्व का प्रत्येक आभूषण समष्टि स्वर्ण में उपलब्ध होना चाहिए। आभूषण में स्वर्ण को देखना अपेक्षत सरल है क्योंकि वह इन्द्रियों के द्वारा किया जाने वाला दर्शन है अर्थात् वह इन्द्रियगोचर है। परन्तु नाना आकार प्रकार तथा वर्णों के समस्त आभूषणों को समष्टि स्वर्ण में देख पाना अधिक कठिन है क्योंकि वह बुद्धि द्वारा दिया जाने वाला दर्शन है अर्थात बुद्धिगम्य दर्शन है।इस बात को ध्यान में रखकर भगवान् के कथन को पढ़ने पर उनका अभिप्राय स्वत स्पष्ट हो जाता है। मेरे शतश और सहस्रश नाना प्रकार आकार तथा वर्णों के अलौकिक रूपों को देखो। भगवान् श्रीकृष्ण को अपना विराट् स्वरूप धारण करने की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि अर्जुन को केवल इतना ही करना था कि अपने समक्ष स्थित रूप को वह देखे। परन्तु दुर्भाग्य से द्रष्टव्य रूप को देखने के लिए उपयुक्त दर्शन का उपकरण उसके पास नहीं था और इसलिए अर्जुन उन सबको नहीं देख सका जो भगवान् श्रीकृष्ण में पहले से ही विद्यमान था।सुदूर स्थित कोई नक्षत्र या किसी अन्य वस्तु को देखने के लिए दूरदर्शी यन्त्र का उपयोग किया जाता है। परन्तु उस यन्त्र की अक्षरेखा पर होने मात्र से वह वस्तु दिखाई नहीं दे सकती। उसे देखने के लिये दूरदर्शी यन्त्र को समायोजित करना पड़ता है जिससे कि वह वस्तु सूक्ष्म निरीक्षक के दृष्टिपथ में आ जाये। इसी प्रकार श्रीकृष्ण ने स्वयं को विराट् रूप में परिवर्तित नहीं किया परन्तु अर्जुन को केवल आन्तरिक समायोजन करने में सहायता प्रदान की जिससे कि वह भगवान् श्रीकृष्ण में विद्यमान विश्वरूप का अवलोकन कर सके। इसीलिये भगवान् कहतें हैं कि देखो। वे इस श्लोक में उन दर्शनीय वस्तुओं को गिनाते हैं।वे दिव्य रूप कौनसे हैं अगले श्लोक में बताते हैं