Bhagavad Gita Chapter 11 Verse 6 — Visvarupa Darsana Yoga

Sanskrit

पश्यादित्यान्वसून्रुद्रानश्विनौ मरुतस्तथा | बहून्यदृष्टपूर्वाणि पश्याश्चर्याणि भारत ||११-६||

Transliteration

paśyādityānvasūnrudrānaśvinau marutastathā . bahūnyadṛṣṭapūrvāṇi paśyāścaryāṇi bhārata ||11-6||

Hindi Meaning

।।11.6।। हे भारत ! (मुझमें) आदित्यों, वसुओं, रुद्रों तथा अश्विनीकुमारों और मरुद्गणों को देखो, तथा और भी अनेक इसके पूर्व कभी न देखे हुए आश्चर्यों को देखो।।

English Meaning

O best of the Bhāratas, see here the different manifestations of Ādityas, Vasus, Rudras, Aśvinī-kumāras and all the other demigods. Behold the many wonderful things which no one has ever seen or heard of before.

Commentary

Even though Arjuna was a personal friend of Kṛṣṇa and the most advanced of learned men, it was still not possible for him to know everything about Kṛṣṇa. Here it is stated that humans have neither heard nor known of all these forms and manifestations. Now Kṛṣṇa reveals these wonderful forms.

Hinglish Commentary

Arjuna, jo ki Kṛṣṇa ka dost hai aur sabse samajhdar logon mein se ek hai, phir bhi uske liye Kṛṣṇa ke baare mein sab kuch jaan pana mushkil tha. Yeh bataya gaya hai ki insaan na toh in sab roopon aur prakritiyon ke baare mein suna hai aur na hi jaana hai. Ab Kṛṣṇa in adbhut roopon ko dikhane wale hain, jo sach mein humein unki asli mahanta aur visheshata ka ahsaas karayenge.

Chinmaya Commentary

द्रष्टव्य रुपों में भगवान् केवल महत्त्वपूर्ण देवताओं की ही गणना करते हैं। लौकिक जगत् में भी किसी जनसमुदाय का वर्णन करने में उसमें उपस्थित समाज के उन कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों का ही नाम निर्देश किया जाता है जो उस समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।यहाँ भी भगवान् के शब्दों में इस विश्वरूप का वर्णन करने में अपनी असमर्थता के प्रति कुछ निराशा छलकती है जब वे कहते हैं कि और भी अनेक अदृष्टपूर्व पूर्व न देखे हों आश्चर्यों को तुम देखो। यहाँ उल्लिखित अनेक नामों का वर्णन पूर्व अध्यायों में किया जा चुका है। यहाँ नवीन नाम केवल अश्विनी कुमारों का है। ये सूर्य के दो पुत्र माने गये हैं जिनके मुख अश्व के हैं तथा ये अश्विनीकुमार के नाम से प्रसिद्ध दो बन्धु देवताओं के वैद्य कहे जाते हैं। किसी स्थान पर वे उषकाल और सन्ध्याकाल के प्रतीक माने गये हैं तो किसी अन्य स्थल पर इन्हें इन दो समयों के तारों का प्रतीक कहा गया है।विराट् रूप में द्रष्टव्य रूपों का सारांश में निर्देश करके भगवान् श्रीकृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन की जिज्ञासा को और अधिक बढ़ा दिया। इसलिए वह जानना चाहता है कि इन रूपों को वह कहां देखे इस पर कहते हैं