Bhagavad Gita Chapter 12 Verse 12 — Bhakti Yoga

Sanskrit

श्रेयो हि ज्ञानमभ्यासाज्ज्ञानाद्ध्यानं विशिष्यते | ध्यानात्कर्मफलत्यागस्त्यागाच्छान्तिरनन्तरम् ||१२-१२||

Transliteration

śreyo hi jñānamabhyāsājjñānāddhyānaṃ viśiṣyate . dhyānātkarmaphalatyāgastyāgācchāntiranantaram ||12-12||

Hindi Meaning

।।12.12।। अभ्यास से ज्ञान श्रेष्ठ है; ज्ञान से श्रेष्ठ ध्यान है और ध्यान से भी श्रेष्ठ कर्मफल त्याग है त्याग; से तत्काल ही शान्ति मिलती है।।

English Meaning

If you cannot take to this practice, then engage yourself in the cultivation of knowledge. Better than knowledge, however, is meditation, and better than meditation is renunciation of the fruits of action, for by such renunciation one can attain peace of mind.

Commentary

As mentioned in the previous verses, there are two kinds of devotional service: the way of regulative principles and the way of full attachment in love to the Supreme Personality of Godhead. For those who are actually not able to follow the principles of Kṛṣṇa consciousness it is better to cultivate knowledge, because by knowledge one can be able to understand his real position. Gradually knowledge will develop to the point of meditation. By meditation one can be able to understand the Supreme Personality of Godhead by a gradual process. In the cultivation of knowledge there are processes which make one understand that one himself is the Supreme, and that sort of meditation is preferred if one is unable to engage in devotional service. If one is not able to meditate in such a way, then there are prescribed duties, as enjoined in the Vedic literature, for the brāhmaṇas, kṣatriyas, vaiśyas and śūdras, which we shall find in the last chapter of Bhagavad-gītā . But in all cases, one should give up the result or fruits of labor; this means to employ the result of karma for some good cause. In summary, to reach the Supreme Personality of Godhead, the highest goal, there are two processes: one process is by gradual development, and the other process is direct. Devotional service in Kṛṣṇa consciousness is the direct method, and the other method involves renouncing the fruits of one’s activities. Then one can come to the stage of knowledge, then to the stage of meditation, then to the stage of understanding the Supersoul, and then to the stage of the Supreme Personality of Godhead. One may take either the step-by-step process or the direct path. The direct process is not possible for everyone; therefore the indirect process is also good. It is, however, to be understood that the indirect process is not recommended for Arjuna, because he is already at the stage of loving devotional service to the Supreme Lord. It is for others, who are not at this stage; for them the gradual process of renunciation, knowledge, meditation and realization of the Supersoul and Brahman should be followed. But as far as Bhagavad-gītā is concerned, it is the direct method that is stressed. Everyone is advised to take to the direct method and surrender unto the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa.

Hinglish Commentary

Jaise ki pehle ke shlokon mein bataya gaya hai, bhakti ke do tarike hain: ek hai niyamit siddhanton ka palan karna aur doosra hai poore dil se Bhagwan ki bhakti karna. Jo log Kṛṣṇa ki bhakti ke siddhanton ko nahi samajh paate, unke liye gyaan ko badhana behtar hai, kyunki gyaan se insaan apni asal sthiti ko samajh sakta hai. Dheere dheere gyaan aise vikas karega ki insaan dhyaan laga sakega. Dhyaan ke zariye insaan Bhagwan ko samajhne ki koshish karega, yeh ek gradual process hai. Gyaan ki cultivation mein aise tareeqe hain jo yeh samjhate hain ki insaan khud bhi Supreme hai, aur agar koi bhakti nahi kar sakta, toh yeh tarika zyada behtar hai. Agar koi aise dhyaan nahi laga sakta, toh Vedic sahitya mein brāhmaṇas, kṣatriyas, vaiśyas aur śūdras ke liye kuch prescribed duties hain, jo hum Bhagavad-gītā ke aakhri adhyay mein dekhenge. Lekin sabhi ko apne karm ka fal chhod dena chahiye; iska matlab hai ki karm ke fal ko achhe kaam ke liye istemal karna chahiye. Samarthan mein, Supreme Personality of Godhead tak pahunchne ke liye do tareeqe hain: ek hai gradual development aur doosra hai direct. Kṛṣṇa ki bhakti direct method hai, aur doosra method hai apne karmon ke fal ko tyagna. Phir insaan gyaan ki stithi tak, fir dhyaan ki stithi tak, aur phir Supersoul aur Supreme Personality of Godhead ko samajhne ki stithi tak pahunch sakta hai. Koi bhi step-by-step process le sakta hai ya direct path. Lekin direct process sabke liye sambhav nahi hai, isliye indirect process bhi theek hai. Lekin yeh samajhna zaroori hai ki indirect process Arjuna ke liye recommended nahi hai, kyunki woh already Supreme Lord ki bhakti ki stithi par hai. Yeh un logon ke liye hai jo is stithi par nahi hain; unke liye tyag, gyaan, dhyaan aur Supersoul aur Brahman ki realization ka gradual process follow karna chahiye. Lekin Bhagavad-gītā ke maamle mein, direct method ko hi zyada emphasize kiya gaya hai. Har kisi ko direct method apnana chahiye aur Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa ke samarpan mein aana chahiye.

Chinmaya Commentary

भ्रमित शिष्य को उपदेश देते समय गुरु के लिए यह पर्याप्त नहीं है कि वह केवल दार्शनिक सत्यों का नाम निर्देश कर उनकी गणना करें। आवश्यकता होती है उन विचारों के एक ऐसी सुन्दर संयोजना की जिससे विद्यार्थी को सभी विचार पुष्पगुच्छ के समान एक ही स्थान पर प्राप्त हो जायें। इससे तत्त्व को समझने में सहायता मिलती है। भगवान् श्रीकृष्ण के प्रवचन का विचाराधीन श्लोक एक ऐसा ही उदाहरण विशेष है जिसमें अब तक किये सैद्धांतिक विवेचन को एक सुसंयोजित विचार पद्धति से प्रस्तुत किया गया है।इस श्लोक में सैद्धांतिक विचारों को उनके महत्त्व की दृष्टि से उतरते क्रम में रखा गया है। एक बार यदि साधना के इस सोपान को साधक भली भाँति समझ लेता है और इस सोपान पर आरोहण व अवरोहण की कला भी सीख लेता है तो यह माना जा सकता है कि उसने इस अध्याय के विवेचित सभी महत्त्वपूर्ण विषयों को पूर्णरूप से समझ लिया है।अभ्यास से ज्ञान श्रेष्ठ है आध्यात्मिक साधनाएं केवल शारीरिक क्रियायें नहीं हैं वरन् उनका प्रय़ोजन हमारे मन और बुद्धि को अर्थात् हमारे आन्तरिक व्यक्तित्व को सुगठित करना है। शरीर से की जाने वाली भक्ति साधना को अन्तकरण का सहयोग तब तक नहीं मिलेगा जब तक कि साधक को उसके द्वारा की जा रही साधना का सम्यक् ज्ञान नहीं होता। शारीरिक क्रियाओं को मन का भक्तिभावनापूर्ण सहयोग प्राप्त कराने के पूर्व बुद्धि का परिवर्तन अत्यावश्यक होता है। हम जिसका अभ्यास कर रहे हैं और उसका प्रयोजन क्या है इसका पूर्ण ज्ञान होना योग को सफल बनाने के लिए अपरिहार्य है। इसलिए यहाँ कहा गया है कि केवल यन्त्रवत् साधनाभ्यास करने की अपेक्षा उसके मनोवैज्ञानिक बौद्धिक और आध्यात्मिक आशयों का ज्ञान होना अधिक श्रेष्ठ और महत्त्वपूर्ण है।ज्ञान से श्रेष्ठ ध्यान है श्रवणादि साधनों से प्राप्त किये गये ज्ञान पर ध्यान करना उस ज्ञान से अधिक श्रेष्ठ है। आध्यात्मिक साधनाओं की प्रक्रिया और प्रय़ोजन के शास्त्रीय ज्ञान को समझने की अपेक्षा उन्हें सीखना अधिक सरल होता है। श्रवण से प्राप्त ज्ञान को आत्मसात् करने के लिए उस पर विचारपूर्वक मनन और ध्यान की आवश्यकता होती है। शास्त्रवाक्यों के केवल शाब्दिक अर्थ को जानने से यह कार्य सम्पादित नहीं हो सकता। इसलिए मनन और निदिध्यासन अनिवार्य़ होते हैं। केवल श्रवण से किये गये ज्ञान से आत्मसात् किया हुआ ज्ञान निश्चित ही अधिक श्रेष्ठ होता है उसे आत्मसात् करने का साधन ध्यान है इसलिए महत्व के अनुक्रम में ध्यान को ज्ञान की अपेक्षा अधिक श्रेष्ठ कहा गया है।ध्यान से भी श्रेष्ठ कर्मफल त्याग है वर्तमान में प्राप्त ज्ञान की परिसीमा के परे सुदूर स्थित श्रेष्ठतर ज्ञान को प्राप्त करने के लिए उड़ान भरने का बुद्धि का प्रयत्न ही ध्यान कहलाता है। इस उड़ान के लिए बुद्धि के पास शक्ति और सन्तुलन का होना आवश्यक है। उस व्यक्ति के लिए ध्यान का अभ्यास असंभव है जिसके मन की शक्ति और स्थिरता भावी फलों की चिन्ता व कल्पना के कारण छिन्नभिन्न हो गयी होती हैं। पूर्व श्लोक की व्याख्या में हम देख चुके हैं कि किस प्रकार भविष्य के प्रति हमारी चिन्ता और व्याकुलता वर्तमान में कार्य करने की हमारी क्षमता को नष्ट कर देती हैं। सभी कर्मफल भविष्य में ही आते हैं और इनकी चिन्ता करने का अर्थ है असंख्य म्ाानसिक विक्षेपों को आमन्त्रित करना। इस प्रकार विक्षुब्ध अन्तकरण से कोई भी साधक शास्त्र प्रतिपादित सत्य पर न मनन कर सकता है और न ध्यान। इसलिए यहाँ भगवान् श्रीकृष्ण कर्मफल त्याग को श्रेष्ठ स्थान प्रदान करते हैं।अपने कथन पर टिप्पणी को जोड़ते हुए भगवान् कहते हैं कि त्याग से तत्काल शान्ति मिलती है। हिन्दू धर्म में संन्यास का वास्तविक अर्थ यह है कि इन्द्रियों का विषयों के साथ सम्पर्क होने से उत्पन्न होने वाले सुख भोग की बन्धनकारक आसक्तियों को त्याग देना।इस त्याग के परिणामस्वरूप साधक को अन्तकरण की प्रभावशाली शान्ति और स्थिरता प्राप्त होती है। ऐसे शान्त वातावरण में बुद्धि शास्त्र के ज्ञान पर मनन करके उसमें वर्णित आत्मविकास के साधनों को सम्यक् प्रकार से समझ पाती है और इस प्रकार ज्ञानपूर्वक ध्यान का अभ्यास करने पर साधक को निश्चित ही सफलता मिलती है।अब अक्षर और अव्यक्त की उपासना करने वाले ज्ञानी भक्तजनों के आंतरिक लक्षण अगले श्लोक में बताये जा रहे हैं जो साधकों के लिए पूर्णत्व प्राप्ति के उपायभूत साक्षात् साधन हैं