Bhagavad Gita Chapter 13 Verse 18 — Ksetra Ksetrajna Vibhaga Yoga
Sanskrit
ज्योतिषामपि तज्ज्योतिस्तमसः परमुच्यते | ज्ञानं ज्ञेयं ज्ञानगम्यं हृदि सर्वस्य विष्ठितम् ||१३-१८||
Transliteration
jyotiṣāmapi tajjyotistamasaḥ paramucyate . jñānaṃ jñeyaṃ jñānagamyaṃ hṛdi sarvasya viṣṭhitam ||13-18||
Hindi Meaning
।।13.18।। (वह ब्रह्म) ज्योतियों की भी ज्योति और (अज्ञान) अन्धकार से परे कहा जाता है। वह ज्ञान (चैतन्यस्वरूप) ज्ञेय और ज्ञान के द्वारा जानने योग्य (ज्ञानगम्य) है। वह सभी के हृदय में स्थित है।।
English Meaning
He is the source of light in all luminous objects. He is beyond the darkness of matter and is unmanifested. He is knowledge, He is the object of knowledge, and He is the goal of knowledge. He is situated in everyone’s heart.
Commentary
The Supersoul, the Supreme Personality of Godhead, is the source of light in all luminous objects like the sun, moon and stars. In the Vedic literature we find that in the spiritual kingdom there is no need of sun or moon, because the effulgence of the Supreme Lord is there. In the material world that brahma-jyotir, the Lord’s spiritual effulgence, is covered by the mahat-tattva, the material elements; therefore in this material world we require the assistance of sun, moon, electricity, etc., for light. But in the spiritual world there is no need of such things. It is clearly stated in the Vedic literature that because of His luminous effulgence, everything is illuminated. It is clear, therefore, that His situation is not in the material world. He is situated in the spiritual world, which is far, far away in the spiritual sky. That is also confirmed in the Vedic literature. Āditya-varṇaṁ tamasaḥ parastāt ( Śvetāśvatara Upaniṣad 3.8). He is just like the sun, eternally luminous, but He is far, far beyond the darkness of this material world. His knowledge is transcendental. The Vedic literature confirms that Brahman is concentrated transcendental knowledge. To one who is anxious to be transferred to that spiritual world, knowledge is given by the Supreme Lord, who is situated in everyone’s heart. One Vedic mantra ( Śvetāśvatara Upaniṣad 6.18) says, taṁ ha devam ātma-buddhi-prakāśaṁ mumukṣur vai śaraṇam ahaṁ prapadye. One must surrender unto the Supreme Personality of Godhead if he at all wants liberation. As far as the goal of ultimate knowledge is concerned, it is also confirmed in Vedic literature: tam eva viditvāti mṛtyum eti. “Only by knowing Him can one surpass the boundary of birth and death.” ( Śvetāśvatara Upaniṣad 3.8) He is situated in everyone’s heart as the supreme controller. The Supreme has legs and hands distributed everywhere, and this cannot be said of the individual soul. Therefore that there are two knowers of the field of activity – the individual soul and the Supersoul – must be admitted. One’s hands and legs are distributed locally, but Kṛṣṇa’s hands and legs are distributed everywhere. This is confirmed in the Śvetāśvatara Upaniṣad (3.17): sarvasya prabhum īśānaṁ sarvasya śaraṇaṁ bṛhat. That Supreme Personality of Godhead, Supersoul, is the prabhu, or master, of all living entities; therefore He is the ultimate shelter of all living entities. So there is no denying the fact that the Supreme Supersoul and the individual soul are always different.
Hinglish Commentary
Supersoul, yaani ki Supreme Personality of Godhead, sabhi chamakdaar cheezon jaise suraj, chand aur sitaron ka prakash ka source hai. Vedic literature mein humein pata chalta hai ki spiritual kingdom mein suraj ya chand ki koi zarurat nahi hai, kyunki wahan par Supreme Lord ki roshni hoti hai. Lekin material world mein, wo brahma-jyotir, jo Lord ka spiritual prakash hai, mahat-tattva, yaani material elements se dhak jata hai; isliye humein is duniya mein suraj, chand, electricity, etc. ki madad ki zarurat hoti hai. Spiritual world mein aise cheezon ki koi zarurat nahi hai. Vedic texts mein yeh clearly likha hai ki unki luminous effulgence se sab kuch roshan hota hai. Yeh bilkul saaf hai ki unka sthaan material world mein nahi hai. Wo spiritual world mein hain, jo ki spiritual sky mein bahut door hai. Yeh bhi Vedic literature mein confirm kiya gaya hai. Unhe āditya-varṇaṁ tamasaḥ parastāt kehte hain, jaise wo suraj ki tarah hain, hamesha chamakdaar, lekin wo is material world ki andheron se bahut door hain. Unka gyaan transcendental hai. Vedic texts yeh bhi kehte hain ki Brahman concentrated transcendental knowledge hai. Jo log spiritual world mein jaana chahte hain, unhe Supreme Lord ka gyaan diya jata hai, jo har kisi ke dil mein hai. Ek Vedic mantra kehata hai, taṁ ha devam ātma-buddhi-prakāśaṁ mumukṣur vai śaraṇam ahaṁ prapadye, yani agar aapko liberation chahiye to aapko Supreme Personality of Godhead ke saamne surrender karna hoga. Ultimate knowledge ka goal bhi Vedic literature mein confirm kiya gaya hai: tam eva viditvāti mṛtyum eti, yani sirf unhe jaankar hi aap janm aur mrityu ke bandhan ko paar kar sakte hain. Wo har kisi ke dil mein supreme controller hain. Supreme ka haath aur pair har jagah bicha hua hai, jo individual soul ke liye nahi kaha ja sakta. Isliye yeh maan na padega ki do jaankar hain – individual soul aur Supersoul. Aapke haath aur pair local hote hain, lekin Krishna ke haath aur pair har jagah hain. Yeh baat Śvetāśvatara Upaniṣad (3.17) mein confirm ki gayi hai: sarvasya prabhum īśānaṁ sarvasya śaraṇaṁ bṛhat. Wo Supreme Personality of Godhead, Supersoul, sabhi jeevon ke prabhu hain; isliye wo sabhi jeevon ka ultimate shelter hain. Toh yeh sach hai ki Supreme Supersoul aur individual soul hamesha alag hain.
Chinmaya Commentary
ब्रह्म ही वह एक चैतन्यस्वरूप प्रकाश है जिसके द्वारा सभी बौद्धिक ज्ञान अन्तर्प्रज्ञा और अनुभव प्रकाशित होते हैं। उसके कारण ही हमें अपने विविध ज्ञानों तथा अनुभवों का बोध या भान होता है इसलिए उसकी तुलना प्रकाश या ज्योति से की जाती है। केवल हमारे नेत्र के समक्ष होने से ही बाह्य वस्तुओं का हमें दर्शन नहीं हो सकता वरन् किसी बाह्य प्रकाश से उनका प्रकाशित होना भी आवश्यक होता है। इस लौकिक अनुभव को दृष्टान्त स्वरूप मानें तो यह भी स्वीकार करना होगा कि हमारी आन्तरिक भावनाओं और विचारों को भी प्रकाशित करने वाला कोई अन्तर्प्रकाश होना चाहिए अन्यथा इन वृत्तियों का हमें बोध ही नहीं हो सकता था। अन्तकरण की वृत्तिय्ाों के इस प्रकाशक को ही स्वयं प्रकाश आत्मा या आत्मज्योति कहा जाता है। इस चैतन्य को प्रकाश या ज्योति कहना आध्यात्मिक शास्त्र की परम्परा है।वेदान्त अध्ययन के प्रारम्भिक काल में शास्त्रीय भाषा से अनभिज्ञ होने के कारण जिज्ञासु साधकगण प्रकाश शब्द से लौकिक प्रकाश ही समझते हैं। परन्तु यह धारणा यथार्थ नहीं है क्योंकि लौकिक प्रकाश तो दृश्यवर्ग में आता है जबकि आत्मा तो सर्वद्रष्टा है। अत दृश्यप्रकाश आत्मा नहीं हो सकता और न आत्मा इस प्रकाश के समान हो सकता है। इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि गुरु इस आत्मप्रकाश या आत्मज्योति जैसे शब्दों का वास्तविक तात्पर्य स्पष्ट करें।ज्योतियों की ज्योति द्रष्टा को लक्षित करने के लिए सर्वप्रथम सम्पूर्ण दृश्यवर्ग का निषेध करना होगा अर्थात् वे आत्मा नहीं हैं यह सिद्ध करना होगा। प्रकाश के जो स्रोत सूर्य चन्द्रमा तारागण विद्युत् और अग्नि हमें ज्ञात हैं उनमें किसी में भी आत्मा को प्रकाशित करने की सार्मथ्य नहीं है। उसके समक्ष ये सब निष्प्रभ हो जाते हैं। इसलिए भगवान् श्रीकृष्ण उस आत्मा को ज्योतियों की ज्योति कहते हैं जो सभी लौकिक दृश्य ज्योतियों को भी प्रकाशित करती है स्वयं प्रकाश कहे जाने वाले इस सूर्य का हमें भान तक नहीं होता यदि चैतन्यतत्त्व इसे प्रकाशित न कर रहा होता। संसार के सुख और दुख से हम केवल तभी प्रभावित होते हैं जब हमें उनका भान होता है। और यह भान केवल चैतन्य के प्रकाश से ही सम्भव है। इसलिए चैतन्य को सम्पूर्ण दृश्य वर्ग का प्रकाशक कहा गया है।वह अन्धकार के परे है इतना अधिक स्पष्ट करने पर भी लौकिक प्रकाश के ज्ञान का संस्कार शिष्य की बुद्धि में अत्यन्त दृढ़ होने के कारण वह फिर उसे प्रकाश की सापेक्ष धारणा के रूप में ही ग्रहण करता है। हम बाह्य प्रकाश को अन्धकार के विरोधी के रूप में ही जानते और समझते हैं। सूर्य के लिए प्रकाश शब्द का कोई अर्थ नहीं है क्योंकि सूर्य को अन्धकार ज्ञात ही नहीं है अत आत्मा के पारमार्थिक चैतन्यस्वरूप को दर्शाने के लिए यहाँ कहा गया है कि वह अन्धकार की कल्पना के भी परे है।यह चैतन्य का प्रकाश ऐसा सूक्ष्म है कि वह प्रकाश और अन्धकार दोनों को ही प्रकाशित करता है। उसका किसी से कोई विरोध नहीं है। भगवान् के इस कथन का एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आत्मा वह प्रकाश है जो हमारे अन्तकरण की ज्ञान प्रकाश और अज्ञान अन्धकार इन दोनों ही वृत्तियों का प्रकाशक है परन्तु वह स्वयं इन दोनों से ही असंस्पृष्ट रहता है।इस श्लोक की दूसरी पंक्ति में तीन शब्दों ज्ञान ज्ञेय और ज्ञानगम्य के द्वारा इस आत्मा या ब्रह्म का ही निर्देश किया गया है। वह ब्रह्म ज्ञान अर्थात् चैतन्यस्वरूप है ब्रह्म ही जानने योग्य ज्ञेय वस्तु है क्योंकि उसके ज्ञान से ही संसार निवृत्ति हो सकती है। यह ब्रह्म ज्ञानगम्य है अर्थात् अमानित्वादि गुणों से सम्पन्न शुद्ध अन्तकरण के द्वारा अनुभव गम्य है।वह सबके हृदय में स्थित है यदि कोई ऐसा अनन्तस्वरूप चैतन्य तत्त्व है जो सर्वाभासक है और जिसके बिना जीवन का कोई अस्तित्व ही नहीं है तो निश्चित ही वह जानने योग्य है। उसे प्राप्त करना ही हमारे जीवन का लक्ष्य हो सकता है। उसका अन्वेषण कहाँ करें कौनसी तीर्थयात्रा पर हमें जाना होगा क्या हम ऐसी साहसिक यात्रा के सक्षम हैं सामान्यत लोग ऐसे ही प्रश्न पूछते हैं जिससे यह ज्ञात होता है कि वे आत्मा को अपने से भिन्न कोई वस्तु समझते हैं जिसकी प्राप्ति किसी देशान्तर या कालान्तर में होने की उनकी धारणा होती है। ऐसी समस्त विपरीत धारणाओं की निवृत्ति के लिए यहाँ स्पष्ट और साहसिक घोषणा की गयी है कि वह अनन्त परमात्मा सबके हृदय में ही स्थित है।दार्शनिक दृष्टि से हृदय शब्द का अर्थ शुद्ध मन से होता है जो समस्त आदर्श और पवित्र भावनाओं का उदय स्थान माना जाता है। आन्तरिक शुद्धि के इस वातावरण में जब बुद्धि उस पारमार्थिक आत्मतत्त्व का ध्यान करती है जो सर्वातीत होते हुए सर्वव्यापक भी है तब वह स्वयं ही आत्मस्वरूप बन जाती है। यही आत्मानुभूति है। इसीलिए हृदय को आत्मा का निवास स्थान माना गया है। स्वहृदय में स्थित आत्मा का अनुभव ही अनन्त ब्रह्म का अनुभव है क्योंकि आत्मा ही ब्रह्म है।इस प्रकरण का उपसंहार करते हुए भगवान् कहते हैं