Bhagavad Gita Chapter 13 Verse 25 — Ksetra Ksetrajna Vibhaga Yoga
Sanskrit
ध्यानेनात्मनि पश्यन्ति केचिदात्मानमात्मना | अन्ये साङ्ख्येन योगेन कर्मयोगेन चापरे ||१३-२५||
Transliteration
dhyānenātmani paśyanti kecidātmānamātmanā . anye sāṅkhyena yogena karmayogena cāpare ||13-25||
Hindi Meaning
।।13.25।। कोई पुरुष ध्यान के अभ्यास से आत्मा को आत्मा (हृदय) में आत्मा (शुद्ध बुद्धि) के द्वारा देखते हैं; अन्य लोग सांख्य योग के द्वारा तथा कोई साधक कर्मयोग से (आत्मा को देखते हैं )।।
English Meaning
Some perceive the Supersoul within themselves through meditation, others through the cultivation of knowledge, and still others through working without fruitive desires.
Commentary
The Lord informs Arjuna that the conditioned souls can be divided into two classes as far as man’s search for self-realization is concerned. Those who are atheists, agnostics and skeptics are beyond the sense of spiritual understanding. But there are others, who are faithful in their understanding of spiritual life, and they are called introspective devotees, philosophers, and workers who have renounced fruitive results. Those who always try to establish the doctrine of monism are also counted among the atheists and agnostics. In other words, only the devotees of the Supreme Personality of Godhead are best situated in spiritual understanding, because they understand that beyond this material nature are the spiritual world and the Supreme Personality of Godhead, who is expanded as the Paramātmā, the Supersoul in everyone, the all-pervading Godhead. Of course there are those who try to understand the Supreme Absolute Truth by cultivation of knowledge, and they can be counted in the class of the faithful. The Sāṅkhya philosophers analyze this material world into twenty-four elements, and they place the individual soul as the twenty-fifth item. When they are able to understand the nature of the individual soul to be transcendental to the material elements, they are able to understand also that above the individual soul there is the Supreme Personality of Godhead. He is the twenty-sixth element. Thus gradually they also come to the standard of devotional service in Kṛṣṇa consciousness. Those who work without fruitive results are also perfect in their attitude. They are given a chance to advance to the platform of devotional service in Kṛṣṇa consciousness. Here it is stated that there are some people who are pure in consciousness and who try to find out the Supersoul by meditation, and when they discover the Supersoul within themselves, they become transcendentally situated. Similarly, there are others who also try to understand the Supreme Soul by cultivation of knowledge, and there are others who cultivate the haṭha-yoga system and who try to satisfy the Supreme Personality of Godhead by childish activities.
Hinglish Commentary
Bhagwan Arjuna ko batate hain ki jo log apne aatma ki khoj karte hain, unhe do categories mein baanta ja sakta hai. Pehli category un logon ki hai jo atheists, agnostics aur skeptics hain, ye log spiritual samajh se door hain. Lekin doosri taraf, kuch log hain jo apne spiritual jeevan ke prati vishwas rakhte hain, inhe introspective devotees, philosophers, aur wo log kaha jaata hai jo phal ki chinta nahi karte. Jo log monism ka darshan prastavit karte hain, wo bhi atheists aur agnostics mein aate hain. Matlab ye hai ki sirf Bhagwan ke bhakt hi spiritual samajh mein sabse sahi sthiti mein hain, kyunki unhe pata hai ki is material duniya ke paar ek spiritual duniya hai aur Bhagwan ka Supreme Personality hai, jo Paramātmā ke roop mein har ek vyakti mein hai, sab jagah vyapak hai. Kuch log hain jo Supreme Absolute Truth ko gyaan ke madhyam se samajhne ki koshish karte hain, aur ye log bhi vishwas rakhne wale hain. Sāṅkhya darshanik is material duniya ko bees chhe tatvon mein baantte hain aur individual soul ko pachve item ke roop mein rakhte hain. Jab ye log samajhte hain ki individual soul material elements se pare hai, tab wo samajh jaate hain ki individual soul ke upar Supreme Personality of Godhead hai, jo chhatti item hai. Is tarah se ye log bhi Kṛṣṇa consciousness mein devotional service ki sthaayi par pahunchte hain. Jo log bina phal ki chinta kiye kaam karte hain, wo bhi apne drishti mein perfect hote hain. Unhe Kṛṣṇa consciousness mein devotional service ki taraf badhne ka mauka milta hai. Yahan ye bhi kaha gaya hai ki kuch log hain jo apni pure consciousness se Supersoul ko dhundhne ki koshish karte hain, aur jab wo apne andar Supersoul ko paate hain, tab wo transcendental sthiti mein aa jaate hain. Waise hi kuch log hain jo gyaan ke madhyam se Supreme Soul ko samajhne ki koshish karte hain, aur kuch log haṭha-yoga ka abhyas karte hain aur Bhagwan ko bachon ki tarah ke kaamon se prasanna karne ki koshish karte hain.
Chinmaya Commentary
सर्वोपाधिविनिर्मुक्त आत्मा का शुद्ध स्वरूप में अनुभव करना ही आध्यात्मिक साधना का अन्तिम लक्ष्य है जिसके सम्पादन के लिए अनेक उपाय विकल्प यहाँ बताये गये हैं। मानव का व्यक्तित्व सुगठन उसी स्थिति से प्रारम्भ होना चाहिए जहाँ वर्तमान काल में मनुष्य स्वयं को पाता है। क्रमबद्ध पाठों के बिना कोई भी शिक्षा सफल नहीं हो सकती।अत्यन्त अशुद्ध एवं चंचल मन के व्यक्ति के आत्मविकास के लिए भी अनुकूल साधन का होना आवश्यक है। पूर्णत्व के सिद्धांत को केवल बौद्धिक स्तर पर समझने से ही आत्मिक उन्नति नहीं हो सकती। ज्ञान के अनुरूप ही व्यक्ति का जीवन होने पर वास्तविक विकास संभव होता। इसलिए अपने वैचारिकजीवन को नियन्त्रित करने तथा पुनर्शिक्षा के द्वारा उसे सही दिशा प्रदान करने में साधक को विवेक तथा उत्साह से पूर्ण सक्रिय साधना का अभ्यास करने की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि प्रत्येक व्यक्ति को आत्मोन्नति के इस मार्ग में कठिनाई का अनुभव होता है।विभिन्न प्रकार एवं स्तर के मनुष्यों के विकास के लिए प्राचीनकाल के महान् ऋषियों नेविभिन्न साधन मार्गों को खोज निकाला जिन सबका साध्य एक ही है। प्रत्येक मार्ग के अनुयायी के लिए वही मार्ग सबसे उपयुक्त है। किसी एक मार्ग को अन्यों की अपेक्षा श्रेष्ठ नहीं कहा जा सकता है। एक औषधालय में अनेक औषधियाँ रखी होती हैं प्रत्येक औषधि किसी रोग विशेष के लिए होती है और उस रोग से पीड़ित रोगी के लिए स्वास्थ्यलाभ होने तक वही औषधि सर्वोत्तम होती है।विभिन्न साधकों में प्रतीयमान भेद उनके मानसिक सन्तुलन और बौद्धिक क्षमता के भेद के कारण होता है। शास्त्रीय भाषा में इसे अन्तकरण की अशुद्धि कहते हैं। वे सब साधन जिनके द्वारा चित्तशुद्धि प्राप्त होती है बहिरंग साधन या गौण साधन कहलाते हैं। चित्त के शुद्ध होने पर आत्मसाक्षात्कार का अन्तरंग या साक्षात् साधन ध्यान है।कोई पुरुष ध्यान के द्वारा आत्मा को देखते हैं ध्यान के विषय में शंकराचार्य जी लिखते हैं कि शब्दादि विषयों से श्रोत्रादि इन्द्रियों को मन में उपरत करके मन को चैतन्यस्वरूप आत्मा में एकाग्र करके चिन्तन करना ध्यान कहलाता है। इस चिन्तन में ध्येयविषयक वृत्तिप्रवाह तैलधारा के समान अखण्ड और अविरल बना रहता है। स्वाभाविक है कि यह मार्ग उन उत्तम साधकों के लिए हैं जिनका हृदय और विवेक समान रूप से विकसित होता है।आत्मा को देखने का अर्थ नेत्रों से रूपवर्ण देखना नहीं है अन्यथा यह तो वेदान्त के सिद्धांत का ही खंडन हो जायेगा। आत्मा तो द्रष्टा है दृश्य नहीं। अत आत्मदर्शन से तात्पर्य स्वस्वरूपानुभूति से है। वह अनुभव करतलामलक के दर्शन के समान स्पष्ट और सन्देह रहित होने के कारण यह कहने की प्रथा पड़ गयी कि वे आत्मा को देखते हैं।आत्मा के द्वारा आत्मा को देखते हैं शंकराचार्य जी इस भाग के भाष्य में कहते हैं ध्यान के द्वारा आत्मा में अर्थात् ध्यान से सुसंस्कृत हुए अन्तकरण के द्वारा देखते हैं। शुद्धांतकरण में ही आत्मा का स्पष्ट अनुभव होता है।किसी को इस बात पर आश्चर्य़ हो सकता है कि यहाँ बुद्धि और अन्तकरण मन के लिए भी आत्मा शब्द का ही प्रयोग क्यों किया गया है इसका कारण यह है कि जब साधक को अपने पारमार्थिक सत्यस्वरूप का अनुभव होता है तब उस सत्य की दृष्टि से मन बुद्धि आदि का कोई पृथक अस्तित्व नहीं रह जाता है। सब आत्मस्वरूप ही बन जाते हैं। सभी तरंगें फेन आदि समुद्र के अतिरिक्त कुछ नहीं है। स्वप्नद्रष्टा स्वप्न जगत् और स्वप्न के अनुभव ये सब वस्तुत जाग्रत्पुरुष का मन ही है। इसी दृष्टि से हमारे आध्यात्मिक ग्रन्थों में हमारे व्यक्तित्व के बाह्यतम पक्ष शरीरादि को भी आत्मा शब्द से निर्देशित किया गया है।उपर्युक्त ध्यानयोग का मार्ग विवेक और वैराग्य से सुसम्पन्न उत्तम अधिकारियों के ही उपयुक्त है। अत मध्यम प्रकार के साधकों के लिए उपायान्तर बताते हैं।सांख्य योग विवेक के होते हुए भी वैराग्य की कमी होने के कारण जिन साधकों का मन ध्यान में स्थिर नहीं हो पाता और उनका तादात्म्य मन में उठने वाली वृत्तियों के साथ हो जाता है उनको सांख्य योग का अभ्यास करने को कहा गया है। क्रमबद्ध युक्तियुक्त विचार का वह मार्ग जिसके द्वारा हम किसी निश्चित सिद्धांत पर पहुँचते हैं जो कभी प्रमाणान्तर या युक्ति से अन्यथा सिद्ध नहीं हो सकता अर्थात् अकाट्य रहता है सांख्य योग कहलाता है।इस साधना के अभ्यास में साधक को इस ज्ञान को दृढ़ बनाये रखना चाहिए कि मन में उठने वाली ये वृत्तियाँ सत्व रज और तमोगुण के कार्यरूप हैं तथा दृश्य हैं मैं इनका साक्षी इन से भिन्न और नित्य हूँ। इस प्रकार मन का ध्यान वृत्तियों से हटकर साक्षी में स्थिर हो जाने पर अन्य वृत्तियाँ स्वत लीन हो जायेंगी और निर्विकल्प आत्मा का बोधमात्र रह जायेगा।कर्मयोग जिन पुरुषों के अन्तकरण में वासनाओं की प्रचुरता होती है वे अध्ययनरूप सांख्ययोग का पालन नहीं कर सकते हैं और उनके लिए ध्यानयोग का प्रश्न ही नहीं उठता है। ऐसे साधकों के लिए प्रथम वासना क्षय के उपाय के रूप में कर्मयोग का उपदेश दिया जाता है जिसका गीता के तीसरे अध्याय में विशद् वर्णन किया गया है। अहंकार और स्वार्थ को त्यागकर ईश्वरार्पण की भावना से कर्म करने से पूर्वसंचित वासनाओं का क्षय हो जाता है और नई वासनाएं उत्पन्न नहीं होतीं। इस प्रकार चित्त के शुद्ध होने पर आत्मज्ञान की जिज्ञासा जागृत होने पर वह व्यक्ति शास्त्राध्ययन के सांख्य योग योग्य बन जाता है। तत्पश्चात् विवेक और वैराग्य के दृढ़ होने पर ध्यान योग के द्वारा अध्यात्म साधना के सर्वोच्च शिखर ब्रह्मात्मैक्यबोध को प्राप्त हो जाता है।संक्षेप में सत्त्वगुणप्रधान व्यक्ति के लिए ध्यानयोग उपयुक्त है। रजोगुण का आधिक्य और सत्त्वगुण की न्यूनता से युक्त पुरुष के लिए सांख्य योग है और सर्वथा रजोगुण प्रधान पुरुष के लिए कर्मयोग का साधन है।तब फिर तमोगुण प्रधान अर्थात् जिसमें विचारशक्ति का अभाव हो ऐसे व्यक्ति के लिए कौन सा उपाय है भगवान् बताते हैं कि