Bhagavad Gita Chapter 13 Verse 27 — Ksetra Ksetrajna Vibhaga Yoga

Sanskrit

यावत्सञ्जायते किञ्चित्सत्त्वं स्थावरजङ्गमम् | क्षेत्रक्षेत्रज्ञसंयोगात्तद्विद्धि भरतर्षभ ||१३-२७||

Transliteration

yāvatsañjāyate kiñcitsattvaṃ sthāvarajaṅgamam . kṣetrakṣetrajñasaṃyogāttadviddhi bharatarṣabha ||13-27||

Hindi Meaning

।।13.27।। हे भरत श्रेष्ठ ! यावन्मात्र जो कुछ भी स्थावर जंगम (चराचर) वस्तु उत्पन्न होती है, उस सबको तुम क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के संयोग से उत्पन्न हुई जानो।।

English Meaning

O chief of the Bhāratas, know that whatever you see in existence, both the moving and the nonmoving, is only a combination of the field of activities and the knower of the field.

Commentary

Both material nature and the living entity, which were existing before the creation of the cosmos, are explained in this verse. Whatever is created is but a combination of the living entity and material nature. There are many manifestations like trees, mountains and hills which are not moving, and there are many existences which are moving, and all of them are but combinations of material nature and the superior nature, the living entity. Without the touch of the superior nature, the living entity, nothing can grow. The relationship between material nature and spiritual nature is eternally going on, and this combination is effected by the Supreme Lord; therefore He is the controller of both the superior and inferior natures. The material nature is created by Him, and the superior nature is placed in this material nature, and thus all these activities and manifestations take place.

Hinglish Commentary

Is verse mein hum sunte hain ki kaise material nature aur living entity, jo ki cosmos ke creation se pehle se maujood the, unka sambandh hai. Jo kuch bhi create hota hai, wo sirf living entity aur material nature ka milan hota hai. Jaise trees, mountains aur hills jo nahi hile, aur kai aise cheezein jo hile jaise animals aur humans, sab in dono ka combination hain. Superior nature, yaani living entity, ke bina kuch bhi nahi badh sakta. Material nature aur spiritual nature ka ye rishta hamesha chalta rehta hai, aur is milan ko Supreme Lord hi control karte hain; isliye wo dono superior aur inferior natures ke master hain. Material nature unki taraf se create ki gayi hai, aur superior nature is material nature mein rakhi gayi hai, aur isi wajah se sab activities aur manifestations hoti hain.

Chinmaya Commentary

क्षेत्र प्रकृति और क्षेत्रज्ञ पुरुष इन दोनों में ही स्वतन्त्र रूप से कोई एक ही तत्त्व इस चराचर जगत् का कारण नहीं है। इन दोनों के संयोग से जगत् उत्पन्न होता है परन्तु इन दोनों का संयोग वास्तविक नहीं वरन् अन्योन्य धर्म अध्यासरूप है।अध्यास की प्रक्रिया में विद्यमान अधिष्ठान पर भ्रान्ति से किसी अन्य वस्तु की ही कल्पना की जाती है जैसे स्तम्भ में प्रेत का अध्यास। इस प्रकार के अध्यास में भ्रान्त व्यक्ति स्तम्भ में वस्तुत अविद्यमान प्रेत के रूप गुण और क्रियाओं को देखता है। यह स्तम्भ पर प्रेत के धर्म का अध्यास है। इसी प्रकार स्वयं अविद्यमान होते हुए भी जो प्रेत उस व्यक्ति को सद्रूप अर्थात् है इस रूप में प्रतीत हो रहा होता है उसकी सत्ता वस्तुत स्तम्भ की ही होती है। यह है स्तम्भ के अस्तित्व के धर्म का प्रेत पर आरोप। गुणों के इस परस्पर अध्यास के कारण विचित्र बात यह होती है कि व्यक्ति को मिथ्या प्रेत तो दिखाई पड़ता है परन्तु सत्य स्तम्भ नहीं मन की यह विचित्र युक्ति अध्यास कहलाती है। शुद्ध चैतन्य में क्षेत्र का सर्वथा अभाव है। क्षेत्र की अपनी न सत्ता है और न चेतनता। परन्तु परस्पर विचित्र संयोग से इस चराचर जगत् की उत्पत्ति हुई प्रतीत होती है।इस अध्यास के कार्य को हम अपने में ही अनुभव कर सकते हैं। विचार करने पर विविधता पूर्ण सृष्टि निवृत्त हो जाती है और हमें यह ज्ञात होता है कि ब्रह्म ही वह परम सत्य अधिष्ठान है जिस पर प्रकृति और पुरुष की क्रीड़ा हो रही है।उदाहरणार्थ कोई एक व्यक्ति सामान्यत शान्त प्रकृति का है। परन्तु यदाकदा उसके मन में प्रबल कामना का उदय होता है। उस कामना से तादात्म्य करने के फलस्वरूप वह व्यक्ति कामुक बनकर ऐसा निन्द्य कर्म करता है जिसका उसे पश्चात्ताप होता है इस उदाहरण में कामना कामुक व्यक्ति पश्चात्ताप इन सबका अस्तित्व उस व्यक्ति में ही निहित होता है। यद्यपि वे उसमें हैं किन्तु वस्तुत वह उसमें नहीं होता क्योंकि उनके बिना भी उस व्यक्ति का अस्तित्व बना रहता है। तथापि उस कामना वृत्ति से तादात्म्य करके वह पश्चात्ताप के योग्य कर्मों का कर्ता बन जाता है। इसी प्रकार आत्मा परिपूर्ण होने के कारण उसमें क्षेत्र या अनात्मा की संभावना रहती है। प्रकृति को व्यक्त कर उसके साथ तादात्म्य से वह जीवरूप पुरुष बन जाता है। यह पुरुष मिथ्या आसक्तियों के द्वारा अपने संसार को बनाये रखता है। इस स्थिति में स्वयं को मुक्त कर अपने पूर्ण स्वरूप का साक्षात्कार करने का यही उपाय है कि हम आत्मा और अनात्मा का प्रमाण पूर्वक विवेक करें और प्रकृति से विलग होकर उसके कार्यों के साक्षी बनकर रहें।विवेक द्वारा प्राप्त सम्यक् दर्शन को अगले श्लोक में बताते हैं