Bhagavad Gita Chapter 13 Verse 28 — Ksetra Ksetrajna Vibhaga Yoga

Sanskrit

समं सर्वेषु भूतेषु तिष्ठन्तं परमेश्वरम् | विनश्यत्स्वविनश्यन्तं यः पश्यति स पश्यति ||१३-२८||

Transliteration

samaṃ sarveṣu bhūteṣu tiṣṭhantaṃ parameśvaram . vinaśyatsvavinaśyantaṃ yaḥ paśyati sa paśyati ||13-28||

Hindi Meaning

।।13.28।। जो पुरुष समस्त नश्वर भूतों में अनश्वर परमेश्वर को समभाव से स्थित देखता है, वही (वास्तव में) देखता है।।

English Meaning

One who sees the Supersoul accompanying the individual soul in all bodies, and who understands that neither the soul nor the Supersoul within the destructible body is ever destroyed, actually sees.

Commentary

Anyone who by good association can see three things combined together – the body, the proprietor of the body, or individual soul, and the friend of the individual soul – is actually in knowledge. Unless one has the association of a real knower of spiritual subjects, one cannot see these three things. Those who do not have such association are ignorant; they simply see the body, and they think that when the body is destroyed everything is finished. But actually it is not so. After the destruction of the body, both the soul and the Supersoul exist, and they go on eternally in many various moving and nonmoving forms. The Sanskrit word parameśvara is sometimes translated as “the individual soul” because the soul is the master of the body and after the destruction of the body he transfers to another form. In that way he is master. But there are others who interpret this parameśvara to be the Supersoul. In either case, both the Supersoul and the individual soul continue. They are not destroyed. One who can see in this way can actually see what is happening.

Hinglish Commentary

Jis bhi insaan ko achhi sangati milti hai, wo teen cheezein saath mein dekh sakta hai – pehli hai sharir, doosri hai sharir ka malik yaani individual soul, aur teesri hai individual soul ka dost. Aisa insaan sach mein gyaan mein hai. Agar kisi ko asli gyaan rakhne wale ki sangati nahi milti, toh wo in teen cheezon ko nahi samajh sakta. Jo log aisi sangati se door hain, wo andhe hain; unhe sirf sharir dikhai deta hai, aur wo sochte hain ki jab sharir khatam hota hai, toh sab kuch khatam ho jata hai. Lekin asal mein aisa nahi hai. Sharir ke khatam hone ke baad bhi, soul aur Supersoul dono maujood rehte hain, aur ye anant kal tak alag-alag roop mein chalte rehte hain. Sanskrit shabd parameśvara kabhi kabhi "individual soul" ke liye istemal hota hai kyunki soul sharir ka malik hota hai aur sharir ke khatam hone ke baad wo doosre roop mein chala jata hai. Is tarah wo malik hai. Lekin kuch log is parameśvara ko Supersoul ke roop mein bhi samajhte hain. Dono hi haalaton mein, Supersoul aur individual soul dono zinda rehte hain. Wo kabhi khatam nahi hote. Jo insaan is tarah dekh sakta hai, wo sach mein samajh sakta hai ki kya ho raha hai.

Chinmaya Commentary

जिस अधिष्ठान पर क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के परस्पर मिथ्या तादात्म्य की क्रीड़ा और परिणामत दुखपूर्ण संसार की प्रतीति होती है वह एक परमेश्वर ही है जो भूतमात्र में समभाव से स्थित है जैसे समस्त तरंगों में जल होता है।नश्वर भूतों में अनश्वर केवल सतही दृष्टि से निरीक्षण करने वाले पुरुष को जगत् में निरन्तर परिवर्तन होता दिखाई देगा। वस्तुएं स्वभावत परिवर्तित होती रहती हैं और उनके परस्पर के सम्बन्ध भी। परिवर्तन होना यह वैषयिक और वैचारिक दोनों ही जगतों का स्थायी धर्म है। इस जगत् की तुलना से कहा गया है कि इन सबमें वह परमेश्वर नित्य और अविकारी अधिष्ठान है जिसके कारण ये सब परिवर्तन जाने जाते हैं।जन्म वृद्धि व्याधि क्षय और मृत्यु ये वे विकार हैं जो प्रत्येक अनित्य वस्तु को प्राप्त होते हैं। जिसकी उत्पत्ति हुई हो उसे ही आगे के विकारों से भी गुजरना पड़ेगा। यहाँ परमेश्वर को अविनाशी कहकर उसके पूर्व के विकारों का भी अभाव सूचित किया गया है। यह अविनाशी चैतन्य ही नाश का प्रकाशक और जगत् का आधार है जैसे रूपान्तरित होने वाले आभूषणों का आधार स्वर्ण है।वह पुरुष जो इस सम और अविनाशी परमेश्वर को समस्त विषम और विनाशी भूतों में पहचानता है वही पुरुष वास्तव में उसे देखता है जिसे देखना चाहिए। यहाँ देखने से तात्पर्य आत्मानुभव से है।भौतिक जगत् की वस्तुएं इन्द्रियगोचर होती हैं जब कि भावनाओं और विचारों का ज्ञान क्रमश मन और बुद्धि से होता है। इसी प्रकार आत्मबोध भी आध्यात्मिक ज्ञानचक्षु से होता है चर्मचक्षु से नहीं। जैसे हमारे नेत्र विचारों को नहीं देख सकते वैसे ही मन और बुद्धि आत्मा को नहीं देख सकते। स्थूल के द्वारा सूक्ष्म का दर्शन नहीं हो सकता। सूक्ष्मतम आत्मा समस्त उपाधियों से अतीत है।जो इस समतत्त्व को देखता है वही वास्तव में देखता है यह कथन वेदान्त की विशेष वाक्यशैली है जो अत्यन्त प्रभावपूर्ण है। सभी लोग देखते हैं परन्तु पारमार्थिक सत्य को नहीं। उनके इस विपरीत दर्शन से ही उनके प्रमाणों ज्ञान के कारणों में दोष का अस्तित्व सिद्ध होता है। विभ्रम और वस्तु का अन्यथा दर्शन मिथ्या कल्पनाएं और विक्षेप ये सब वस्तु के यथार्थ स्वरूप को आच्छादित कर देते हैं। इसलिए योगेश्वर श्रीकृष्ण विशेष बल देकर कहते हैं कि जो पुरुष इस सम सत्य को देखता है वही वास्तव में देखता है। शेष लोग तो भ्रान्ति में पड़े रहते हैं।अब यथोक्त सम्यक् दर्शन श्रेष्ठ फल को दर्शाकर उसकी स्तुति करते हैं