Bhagavad Gita Chapter 13 Verse 31 — Ksetra Ksetrajna Vibhaga Yoga

Sanskrit

यदा भूतपृथग्भावमेकस्थमनुपश्यति | तत एव च विस्तारं ब्रह्म सम्पद्यते तदा ||१३-३१||

Transliteration

yadā bhūtapṛthagbhāvamekasthamanupaśyati . tata eva ca vistāraṃ brahma sampadyate tadā ||13-31||

Hindi Meaning

।।13.31।। यह पुरुष जब भूतों के पृथक् भावों को एक (परमात्मा) में स्थित देखता है तथा उस (परमात्मा) से ही यह विस्तार हुआ जानता है, तब वह ब्रह्म को प्राप्त होता है।।

English Meaning

When a sensible man ceases to see different identities due to different material bodies and he sees how beings are expanded everywhere, he attains to the Brahman conception.

Commentary

When one can see that the various bodies of living entities arise due to the different desires of the individual soul and do not actually belong to the soul itself, one actually sees. In the material conception of life, we find someone a demigod, someone a human being, a dog, a cat, etc. This is material vision, not actual vision. This material differentiation is due to a material conception of life. After the destruction of the material body, the spirit soul is one. The spirit soul, due to contact with material nature, gets different types of bodies. When one can see this, he attains spiritual vision; thus being freed from differentiations like man, animal, big, low, etc., one becomes purified in his consciousness and able to develop Kṛṣṇa consciousness in his spiritual identity. How he then sees things will be explained in the next verse.

Hinglish Commentary

Jab koi insaan samajh leta hai ki alag-alag praniyon ke sharir unki alag-alag ichchaon ki wajah se bante hain aur asal mein ye sharir atma ke nahi hain, tab wo sach mein dekh raha hota hai. Is duniya mein hum dekhte hain ki koi demi-god hai, koi insaan, dog, cat, aur aise hi aur bhi prani hain. Ye sab material nazar hai, asli nazar nahi. Ye material farak isliye hai kyunki humari soch material hai. Jab sharir khatam hota hai, tab atma ek hoti hai. Atma, material prakriti ke saath sampark mein aakar alag-alag sharir le leti hai. Jab koi is baat ko samajh leta hai, tab uski spiritual nazar khul jaati hai; is tarah se wo insaan, jaanwar, bada, chhota jaise farak se mukt ho jata hai, aur apne chetna ko shuddh karta hai, jisse wo apni spiritual pehchaan mein Krishna consciousness ko vikasit kar sakta hai. Ab wo cheezein kaise dekhega, ye agle shloka mein samjhaya jayega.

Chinmaya Commentary

किसी वस्तु या घटना के वैज्ञानिक अध्ययन की पूर्णता उसके बौद्धिक विश्लेषण तथा प्रायोगिक प्रत्यक्षीकरण से ही होती है।जब भौतिक विज्ञान में यह ज्ञात होता है कि परमाणु पदार्थ की इकाई है तब इस ज्ञान के साथ यह भी समझना चाहिए कि ये परमाणु ही विभिन्न संख्या एवं प्रकारों में संयोजित होकर असंख्य रूप और गुणों वाली वस्तुओं के इस जगत् की रचना करते हैं। इसी प्रकार समस्त नाम और रूपों के पीछे एक आत्मतत्त्व ही सत्य है यह जानना मात्र आंशिक ज्ञान है। ज्ञान की पूर्णता तो इसमें होगी कि जब हम यह भी जानेंगे कि इस एक आत्मा से विविधता की यह सृष्टि किस प्रकार प्रकट हुई है।जिस प्रकार समुद्र को जानने वाला पुरुष असंख्य और विविध तरंगों का अस्तित्व एक समुद्र में ही देखता है इसी प्रकार आत्मज्ञानी पुरुष भी भूतों के पृथक्पृथक् भाव को एक परमात्मा में ही स्थित देखता है। समस्त तरंगें समुद्र का ही विस्तार होती हैं। ज्ञानी पुरुष का भी यही अनुभव होता है कि एक आत्मा से ही इस सृष्टि का विस्तार हुआ है। स्वस्वरूपानुभूति के इन पवित्र क्षणों में ज्ञानी पुरुष स्वयं ब्रह्म बनकर यह अनुभव करता है कि एक ही आत्मतत्त्व अन्तर्बाह्य सबको व्याप्त और आलिंगन किए है सबका पोषण करते हुए स्थित है न केवल गहनगम्भीर और असीमअनन्त में वह स्थित है वरन् सभी सतही नाम और रूपों में भी वह व्याप्त है।स्वयं आत्मस्वरूप बनकर ही आत्मा का अनुभव होता है। जिसने यह पूर्णत जान लिया है कि स्वहृदय में स्थित आत्मा ही सर्वत्र भूतमात्र में स्थित आत्मा ब्रह्म है तथा किस प्रकार अविद्या के आवरण के कारण विविध नामरूपों में सत्य का दीप्तिमान स्वरूप आवृत हो जाता है वही पुरुष तत्त्वज्ञ और सम्यक्दर्शी कहा जाता है। उस अनुभव में वह स्वयं उपाधियों से परे ब्रह्म से तादात्म्य को प्राप्त होता है।एक ही आत्मा के समस्त देहों में स्थित होने से उसे भी उपाधियों के दोष प्राप्त होते होंगे। ऐसी शंका के निवारण के लिए भगवान् कहते हैं