Bhagavad Gita Chapter 13 Verse 33 — Ksetra Ksetrajna Vibhaga Yoga

Sanskrit

यथा सर्वगतं सौक्ष्म्यादाकाशं नोपलिप्यते | सर्वत्रावस्थितो देहे तथात्मा नोपलिप्यते ||१३-३३||

Transliteration

yathā sarvagataṃ saukṣmyādākāśaṃ nopalipyate . sarvatrāvasthito dehe tathātmā nopalipyate ||13-33||

Hindi Meaning

।।13.33।। जिस प्रकार सर्वगत आकाश सूक्ष्म होने के कारण लिप्त नहीं होता, उसी प्रकार सर्वत्र देह में स्थित आत्मा लिप्त नहीं होता।।

English Meaning

The sky, due to its subtle nature, does not mix with anything, although it is all-pervading. Similarly, the soul situated in Brahman vision does not mix with the body, though situated in that body.

Commentary

The air enters into water, mud, stool and whatever else is there; still it does not mix with anything. Similarly, the living entity, even though situated in varieties of bodies, is aloof from them due to his subtle nature. Therefore it is impossible to see with the material eyes how the living entity is in contact with this body and how he is out of it after the destruction of the body. No one in science can ascertain this.

Hinglish Commentary

Jaisa hawa paani, kichad, ya kisi bhi cheez mein ghus jaati hai, lekin woh kisi se milti nahi, waise hi jeevatma bhi alag hai, chahe woh kitni bhi alag-alag shariron mein ho. Iski jo mool swabhav hai, woh usse in shariron se alag rakhta hai. Isliye, insani aankhon se yeh samajhna mushkil hai ki jeevatma ka is sharir se kya sambandh hai aur sharir ke khatam hone par woh kaise nikal jaata hai. Is baat ko science bhi nahi samajh sakti.

Chinmaya Commentary

यहाँ प्रकृति और पुरुष के सम्बन्ध को दर्शाने के लिए आकाश का दृष्टान्त दिया गया है। अवकाशात् आकाश अर्थात् जो वस्तुओं को रहने के लिए स्थान प्रदान करे वह आकाश है। पंचमहाभूतों में यह सूक्ष्मतम है और इस कारण से सर्वगत है। सूक्ष्म आकाश उसमें स्थित सभी स्थूल वस्तुओं को व्याप्त किये हुए है किन्तु उनमें से कोई भी वस्तु उसे मर्यादित या अपने दोष से लिप्त नहीं कर सकती।परमात्मा आकाश का भी कारण होने से उससे भी सूक्ष्मतर और उसे व्याप्त किये हुए है। वह सबको व्याप्ता है परन्तु उसे कोई व्याप नहीं सकता। अत वह परमात्मा देह में स्थित होकर भी उससे लिप्त नहीं होता।स्वप्नावस्था के हत्यारे के हाथ जागृत पुरुष को रक्तरञ्जित नहीं कर सकते। प्रेत के रक्तरञ्जित वस्त्र स्तम्भ पर अपने चिन्ह नहीं छोड़ सकते। मृगमारीचिका से रेत गीली नहीं हो जाती। ये सब उदाहरण भ्रम और अध्यास के हैं। यह जगत् परम सत्य के अज्ञान से प्रक्षेपित होने के कारण किसी भी प्रकार से परमात्मा को दूषित नहीं कर सकता।तब इस आत्मा का देह में क्या कार्य है सुनो