Bhagavad Gita Chapter 13 Verse 7 — Ksetra Ksetrajna Vibhaga Yoga
Sanskrit
इच्छा द्वेषः सुखं दुःखं संघातश्चेतना धृतिः | एतत्क्षेत्रं समासेन सविकारमुदाहृतम् ||१३-७||
Transliteration
icchā dveṣaḥ sukhaṃ duḥkhaṃ saṃghātaścetanā dhṛtiḥ . etatkṣetraṃ samāsena savikāramudāhṛtam ||13-7||
Hindi Meaning
।।13.7।। इच्छा, द्वेष, सुख, दुख, संघात (स्थूलदेह), चेतना (अन्त:करण की चेतन वृत्ति) तथा धृति - इस प्रकार यह क्षेत्र विकारों के सहित संक्षेप में कहा गया है।।
English Meaning
Desire and hatred, happiness and distress, the aggregate, the life symptoms, and convictions—all these are considered, in summary, to be the field of activities and its interactions.
Commentary
From all the authoritative statements of the great sages, the Vedic hymns and the aphorisms of the Vedānta-sūtra, the components of this world can be understood as follows. First there are earth, water, fire, air and ether. These are the five great elements ( mahā-bhūta ). Then there are false ego, intelligence and the unmanifested stage of the three modes of nature. Then there are five senses for acquiring knowledge: the eyes, ears, nose, tongue and skin. Then five working senses: voice, legs, hands, anus and genitals. Then, above the senses, there is the mind, which is within and which can be called the sense within. Therefore, including the mind, there are eleven senses altogether. Then there are the five objects of the senses: smell, taste, form, touch and sound. Now the aggregate of these twenty-four elements is called the field of activity. If one makes an analytical study of these twenty-four subjects, then he can very well understand the field of activity. Then there are desire, hatred, happiness and distress, which are interactions, representations of the five great elements in the gross body. The living symptoms, represented by consciousness, and convictions are the manifestation of the subtle body – mind, ego and intelligence. These subtle elements are included within the field of activities. The five great elements are a gross representation of the false ego, which in turn represents the primal stage of false ego technically called the materialistic conception, or tāmasa-buddhi, intelligence in ignorance. This, further, represents the unmanifested stage of the three modes of material nature. The unmanifested modes of material nature are called pradhāna. One who desires to know the twenty-four elements in detail along with their interactions should study the philosophy in more detail. In Bhagavad-gītā , a summary only is given. The body is the representation of all these factors, and there are changes of the body, which are six in number: the body is born, it grows, it stays, it produces by-products, then it begins to decay, and at the last stage it vanishes. Therefore the field is a nonpermanent material thing. However, the kṣetra-jña, the knower of the field, its proprietor, is different.
Hinglish Commentary
Bade sages ke authoritative statements, Vedic hymns aur Vedānta-sūtra ke aphorisms se hum samajh sakte hain ki is duniya ke components kaise hain. Sabse pehle, yeh paanch mahan tatva hain: prithvi, jal, agni, vayu aur akash. Phir, yahan false ego, intelligence aur prakriti ke teen modes ka unmanifested stage hai. Uske baad, gyaan prapt karne ke liye paanch indriyaan hain: aankhein, kaan, naak, jeebh aur twacha. Phir paanch karmendriyaan hain: awaz, pair, haath, anus aur genitalia. Indriyon ke upar, ek man hai, jo andar hai aur ise hum sense ke andar bhi keh sakte hain. Isliye, man ko shamil karte hue, total gyaan prapt karne ki indriyaan gyaarah hain. Phir, paanch indriyon ke vastu hain: ganda, swaad, roop, sparsh aur dhvani. In sab ka milan karke in bees chhe elements ko hum field of activity kehte hain. Agar koi in bees subjects ka analytical study kare, toh wo field ko achhe se samajh sakta hai. Phir, ichha, nafrat, khushi aur dukh hain, jo in paanch mahan tatvon ke interactions hain, jo gross body mein dikhte hain. Jeevan ke lakshan, jo consciousness se prakat hote hain, aur convictions, yeh subtle body – man, ego aur intelligence ka manifestation hain. Yeh subtle elements bhi activity ke field mein shamil hain. Paanch mahan tatva, false ego ka gross representation hain, jo ki materialistic conception ya tāmasa-buddhi ke roop mein dekha ja sakta hai, jo ignorance mein hai. Yeh, aur bhi, prakriti ke teen modes ke unmanifested stage ko darshata hai, jise pradhāna kaha jata hai. Jo vyakti in bees elements ko detail mein samajhna chahta hai, usse philosophy ka gehra study karna chahiye. Bhagavad-gītā mein sirf ek summary di gayi hai. Sharir in sab factors ka representation hai, aur ismein chhe badlav hote hain: sharir janm leta hai, badhta hai, rukta hai, utpaad deta hai, phir wo decay shuru karta hai, aur aakhir mein wo vilin ho jata hai. Isliye, yeh field ek non-permanent material cheez hai. Lekin, kṣetra-jña, yaani field ka gyaan rakhne wala, iska malik, alag hai.
Chinmaya Commentary
अब यहाँ मुख्य विषय का प्रारम्भ होता है जिसे भगवान् ने पहले केवल यह शरीर कहकर निर्देशित किया था उस क्षेत्र के तत्त्वों का यहाँ नामोल्लेख करके गणना की गई है।महाभूतानि आकाश वायु अग्नि जल और पृथ्वी ये पंचमहाभूत हैं। ये महाभूत अपने सूक्ष्म रूप में तन्मात्रा कहलाते हैं। इन्हीं तन्मात्राओं के परस्पर मिलन से पाँच स्थूल महाभूत उत्पन्न होते हैं जिनका निर्देश यहाँ इन्द्रियों के पाँच विषय कहकर किया गया है।अहंकार चैतन्य का उपाधियों के साथ तादात्म्य होने पर अहंभाव या अहंकार की उत्पत्ति होती है। यही उपाधियों द्वारा कर्मों का कर्ता और फलों का भोक्ता बनता है। संसार के सुखदुखादिक इसी के लिए होते हैं।बुद्धि समष्टि की दृष्टि से यहाँ बुद्धि शब्द प्रयुक्त है जिसे सांख्यदर्शन में महत्तत्त्व कहते हैं। अन्तकरण की निश्चयात्मिका वृत्ति बुद्धि कहलाती है। जीवन में वस्तु की यथार्थता अनुभवों का शुभ और अशुभ रूप में निर्धारण करना ही बुद्धि का कार्य है।अव्यक्त मनुष्य के मन और बुद्धि जिससे प्रेरित होते हैं वह अव्यक्त वासनाएं हैं। जगत् में हम जो कर्म करते हैं तथा फल भोगते हैं उनसे हमारे मन में संस्कार उत्पन्न होते हैं जो हमारे भावी कर्म विचार एवं भावनाओं को दिशा प्रदान करते हैं।एक व्यष्टि जीव के समस्त कर्मों का स्रोत उसकी वासनाएं होती हैं। इसलिए स्वाभाविक है कि समष्टि की दृष्टि से सम्पूर्ण चराचर सृष्टि का स्रोत समष्टि वासनाएं ही होनी चाहिए। इसी समष्टि वासना को सांख्यदर्शन में मूलप्रकृति कहा गया है तो वेदान्त ने इसे माया कहा है। माया या मूलप्रकृति की उपाधि से विशिष्ट परमात्मा ही सृष्टिकर्ता ईश्वर है और वही परमात्मा व्यष्टि वासना की उपाधि अविद्या से विशिष्ट जीव बनता है।इस विवेचन से यह स्पष्ट होता है कि अव्यक्त ही वह अदृष्ट कारण है जिससे यह दृश्य जगत् कार्यरूप में व्यक्त हुआ है।दस इन्द्रियाँ पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ और पाँच कर्मेन्द्रियाँ ही वे कारण हैं जिनके द्वारा प्रत्येक मनुष्य क्रमश विषय ग्रहण करके अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करता है।एक मन प्रस्तुत प्रकरण के सन्दर्भ में एक शब्द से निर्दिष्ट वस्तु मन है। प्रत्येक ज्ञानेन्द्रिय केवल एक ही विषय का ग्रहण करती है। पाँचों इन्द्रियों से सम्बद्ध मन समस्त विषय संवेदनाओं को एकत्र कर बुद्धि के समक्ष निर्णय के लिए प्रस्तुत करता है। तत्पश्चात् उस निर्णय को वह पाँच कर्मेन्द्रियों के द्वारा कार्यान्वित करता है। इस प्रकार विषय ग्रहण तथा प्रतिक्रिया का व्यक्त होना इन दोनों का कार्य एक मन ही करता है इसलिए उसे यहाँ एक शब्द से इंगित करते हैं।पाँच इन्द्रियगोचर विषय पंच ज्ञानेन्द्रियों के द्वारा ग्रहण किये जाने वाले पाँच विषय हैं शब्द स्पर्श रूप रस और गन्ध। यही सम्पूर्ण जगत् है।इस प्रकार इस श्लोक में सांख्य दर्शन के प्रसिद्ध चौबीस तत्त्वों की गणना की गयी है।क्षेत्र के तत्त्वों को बताने के पश्चात् भगवान् उसके विकारों को बताते हैं। वे विकार हैं इच्छा द्वेष सुख दुख स्थूल देह अन्तकरण वृत्ति तथा धृति अर्थात् धैर्य। संक्षेपत केवल शरीर इन्द्रियाँ मन और बुद्धि ही क्षेत्र नहीं है वरन् उसमें इन उपाधियों द्वारा अनुभूत विषय भावनाएं और विचार भी समाविष्ट हैं।द्रष्टा से भिन्न जो कुछ भी है वह सब दृश्य है क्षेत्र है। इस द्रष्टा आत्मचैतन्य की दृष्टि से जो कुछ भी दृश्य ज्ञात तथा अनुभूत वस्तु है वह सब क्षेत्र है। इसे गीता में अत्यन्त संक्षिप्त वाक्य यह शरीर के द्वारा दर्शाया गया है।इस सम्पूर्ण क्षेत्र को प्रकाशित करने वाला चैतन्यस्वरूप आत्मा क्षेत्रज्ञ कहलाता है। अविद्या दशा में यह जीव शरीर आदि क्षेत्र को ही अपना स्वरूप अर्थात् क्षेत्रज्ञ समझता है इस कारण उसे अपने शुद्ध आत्मस्वरूप का बोध कराने के लिए सर्वप्रथम जड़ और चेतन का विवेक कराना आवश्यक है। इसीलिए यहाँ क्षेत्र को इतने विस्तार पूर्वक बताया गया है।अब अगले पाँच श्लोकीय प्रकरण में ज्ञान को बताया गया है जैसा कि पूर्व में कहा जा चुका है यहाँ ज्ञान शब्द से तात्पर्य उस अन्तकरण से है जो आत्मज्ञान के लिए आवश्यक गुणों से सम्पन्न हो क्योंकि शुद्ध अन्तकरण के द्वारा ही आत्मा का अनुभव सम्भव होता है। अत अब प्रस्तुत प्रकरण में भगवान् श्रीकृष्ण बीस गुणों को बताते हैं जो सदाचार और नैतिक नियम हैं।वे गुण हैं