Bhagavad Gita Chapter 14 Verse 18 — Gunatraya Vibhaga Yoga
Sanskrit
ऊर्ध्वं गच्छन्ति सत्त्वस्था मध्ये तिष्ठन्ति राजसाः | जघन्यगुणवृत्तिस्था अधो गच्छन्ति तामसाः ||१४-१८||
Transliteration
ūrdhvaṃ gacchanti sattvasthā madhye tiṣṭhanti rājasāḥ . jaghanyaguṇavṛttisthā adho gacchanti tāmasāḥ ||14-18||
Hindi Meaning
।।14.18।। सत्त्वगुण में स्थित पुरुष उच्च (लोकों को) जाते हैं; राजस पुरुष मध्य (मनुष्य लोक) में रहते हैं और तमोगुण की अत्यन्त हीन प्रवृत्तियों में स्थित तामस लोग अधोगति को प्राप्त होते हैं।।
English Meaning
Those situated in the mode of goodness gradually go upward to the higher planets; those in the mode of passion live on the earthly planets; and those in the abominable mode of ignorance go down to the hellish worlds.
Commentary
In this verse the results of actions in the three modes of nature are more explicitly set forth. There is an upper planetary system, consisting of the heavenly planets, where everyone is highly elevated. According to the degree of development of the mode of goodness, the living entity can be transferred to various planets in this system. The highest planet is Satyaloka, or Brahmaloka, where the prime person of this universe, Lord Brahmā, resides. We have seen already that we can hardly calculate the wondrous condition of life in Brahmaloka, but the highest condition of life, the mode of goodness, can bring us to this. The mode of passion is mixed. It is in the middle, between the modes of goodness and ignorance. A person is not always pure, but even if he should be purely in the mode of passion, he will simply remain on this earth as a king or a rich man. But because there are mixtures, one can also go down. People on this earth, in the mode of passion or ignorance, cannot forcibly approach the higher planets by machine. In the mode of passion, there is also the chance of becoming mad in the next life. The lowest quality, the mode of ignorance, is described here as abominable. The result of developing ignorance is very, very risky. It is the lowest quality in material nature. Beneath the human level there are eight million species of life – birds, beasts, reptiles, trees, etc. – and according to the development of the mode of ignorance, people are brought down to these abominable conditions. The word tāmasāḥ is very significant here. Tāmasāḥ indicates those who stay continuously in the mode of ignorance without rising to a higher mode. Their future is very dark. There is an opportunity for men in the modes of ignorance and passion to be elevated to the mode of goodness, and that system is called Kṛṣṇa consciousness. But one who does not take advantage of this opportunity will certainly continue in the lower modes.
Hinglish Commentary
Is verse mein prakriti ke teen gunon ke actions ke results ko aur clearly samjhaya gaya hai. Ek upper planetary system hai, jisme heavenly planets hain, jahan sab log bahut hi elevated hote hain. Jitna zyada kisi vyakti ka goodness ka development hota hai, utna hi wo alag-alag planets par transfer ho sakta hai. Sabse ucha planet hai Satyaloka, yaani Brahmaloka, jahan is universe ka prime person, Lord Brahmā, rehta hai. Humne dekha hai ki Brahmaloka ki life ka condition kitna wondrous hai, aur goodness ka highest condition hume wahan le ja sakta hai. Passion ka mode thoda mixed hota hai, ye goodness aur ignorance ke beech mein hai. Ek vyakti hamesha pure nahi hota, lekin agar wo sirf passion ke mode mein hai, toh wo bas is dharti par ek raja ya ameer aadmi ban ke rah jayega. Lekin kyunki ismein mixtures hain, wo neeche bhi ja sakta hai. Is dharti par jo log passion ya ignorance ke mode mein hain, wo machines se higher planets nahi ja sakte. Passion ke mode mein agle janm mein paagal hone ka chance bhi hota hai. Ignorance ka mode yahan sabse abominable mana gaya hai. Ignorance ko develop karne ka result bahut risky hota hai, ye material nature ka sabse lowest quality hai. Insani level ke neeche aath million species hain – birds, beasts, reptiles, trees, etc. – aur ignorance ke mode ke development ke hisaab se log in abominable conditions tak le jae jaate hain. Yahan 'tāmasāḥ' shabd bahut important hai. Tāmasāḥ un logon ko indicate karta hai jo ignorance ke mode mein continuously rehte hain bina kisi higher mode mein upar uthane ke. Unka future bahut dark hota hai. Lekin jo log ignorance aur passion ke modes mein hain, unke paas goodness ke mode mein elevate hone ka mauka hai, aur ye system Kṛṣṇa consciousness kehlata hai. Lekin jo is mauke ka fayda nahi uthata, wo zaroor lower modes mein hi chalta rahega.
Chinmaya Commentary
विकास के सोपान के तीन पाद हैं। न्यूनतम विकास की अवस्था में वनस्पति और पशु जगत् हैं। बुद्धि और प्रतिभा से सम्पन्न मनुष्य मध्य में स्थित है और वेदों से ज्ञात होता है कि स्वर्ग के देवतागण मनुष्य से उच्चतर अवस्था में रहते हैं। यहाँ विकास का अर्थ है अनुभवों का विशाल क्षेत्र और ज्ञान विक्षेपों की न्यूनता और बुद्धि की प्रखरता का होना। विकास को नापने का मापदण्ड प्राणियों के द्वारा अनुभव की गई सुख शान्ति और आनन्द की मात्रा है।इस दृष्टि से पाषाण का विकास शून्य माना जायेगा। तत्पश्चात् विकास की श्रेष्ठतर अवस्थाओं का क्रम है वनस्पति पशु मनुष्य और देवता। निसन्देह प्रखर बुद्धि युक्त मनुष्य पशुओं से श्रेष्ठ प्राणी है किन्तु उसकी भी देशकाल की सीमाएं होती हैं। इन सीमाओं के टूट जाने पर मनुष्य देवताओं की श्रेष्ठतर योनि प्राप्त करता है। उदाहरणार्थ दो मंजिलों की एक इमारत है। दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहँचने के लिये जो सोपान बना है वह दो भागों में विभाजित है। प्रथम भाग में कुछ पायदानों को चढ़ने के पश्चात् मध्य में एक स्थान है जहाँ से घूमकर सोपान के दूसरे भाग पर चढ़ना पड़ता है। जो लोग सबसे नीचे खड़े हैं उन्हें विकास के निम्नस्तर पर मानें और जो मध्यस्थान में खड़े है वे उच्चतर स्थिति में हैं जबकि सोपान के दूसरे भाग को चढ़कर जो लोग वहाँ हैं वे उच्चतम अवस्था में हैं। सबसे नीचे हैं वनस्पति और पशु मध्य में है मनुष्य और उससे उच्चतर स्थिति में हैं देवतागण।ध्यान रहे कि इन तीनों में से कोई भी उस आराम और सुखसुविधाओं से पूर्ण कमरे में नहीं पहुँचा है। मध्य में स्थित मनुष्य को उच्चतर या निम्नतर स्थिति में जाने की स्वतंत्रता है। इस चित्र को यदि हम भलीभांति समझ लेते हैं तो हिन्दू दर्शनशास्त्र में वर्णित विकास के सिद्धान्त को हमने किसी सीमा तक समझ लिया है यह माना जा सकता है। यहाँ विकास का माप दण्ड प्रत्येक विकसित प्राणी के द्वारा अभिव्यक्ति की गयी चैतन्य की मात्रा है।सत्त्वस्थ पुरुष उच्च लोकों को प्राप्त होते हैं जो लोग विवेक विचार यथार्थ निर्णय और आत्मसंयम का शुद्ध जीवन जीते हैं उनमें सत्त्वगुण की उत्तरोत्तर वृद्धि होती जाती है। ऐसे शान्त रचनात्मक और शक्तिशाली पुरुष की प्रगति उच्चतर लोक की ओर होती है।कामना और विक्षेप महत्त्वाकांक्षा और उपलब्धि से पूर्ण रजोगुणी स्वभाव के लोग बारम्बार मनुष्य लोक को तब तक प्राप्त होते रहते हैं जब तक वे आवश्यक चित्तशुद्धि नहीं प्रप्त कर लेते हैं।प्रमाद मोह और अज्ञान जैसी हीन प्रवृत्तियों में रमने वाले जीव अपना अधपात करा लेते हैं।मरणोपरान्त भी जीव के अस्तित्व की अखण्डता का वर्णन करते समय भगवान् श्रीकृष्ण ने जीव की गति पर पड़ने वाले त्रिगुणों के प्रभाव को भी दर्शाया था। उपर्युक्त श्लोक उसी का सारांश है। परन्तु फिर संसार से मुक्ति कहाँ है रज्जुस्वरूप ये तीनों गुण हमें देह और उसके दुखों मन और उसके विक्षेपों बुद्धि और उसके स्पन्दनों और उसके परिच्छेदों से बांध देते हैं। इस संसार बन्धन से मुक्त होकर अपने सच्चिदानन्द स्वरूप का अनुभव हमें कब होगाअब तक त्रिगुणों के स्वरूप लक्षण तथा मरणोपरान्त जीव की गति पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन किया गया है। परन्तु यह सब हमारे बन्धनों के कारणों का ही वर्णन है।प्रकृति में स्थित पुरुष ही जीव कहलाता है। अनित्य जगत् का अनुभव निराशाओं के दुख यही सब जीव का संसार है। त्रिगुणों से अतीत होने पर ही मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।अत्यधिक ज्वर से पीड़ित रोगी के मस्तक और पीठ में असहनीय पीड़ा होती है। यह पीड़ा रोग का लक्षण है। ज्वर के उतरने पर भी रोगी को कष्ट होता रहता है। उस रोग के लक्षणों से सर्वथा मुक्त होकर जब उस पुरुष को पूर्व की भाँति स्वास्थ्य और शक्ति प्राप्त हो जाती है केवल तभी उसे हम पूर्ण स्वस्थ कह सकते हैं। उसी प्रकार वास्तविक मोक्ष तीनों गुणों से अतीत होकर अपने आनन्दस्वरूप में स्थित हो जाना है।अब सम्यक् दर्शन से मोक्ष किस प्रकार प्राप्त होता है उसका वर्णन करते है