Bhagavad Gita Chapter 14 Verse 19 — Gunatraya Vibhaga Yoga

Sanskrit

नान्यं गुणेभ्यः कर्तारं यदा द्रष्टानुपश्यति | गुणेभ्यश्च परं वेत्ति मद्भावं सोऽधिगच्छति ||१४-१९||

Transliteration

nānyaṃ guṇebhyaḥ kartāraṃ yadā draṣṭānupaśyati . guṇebhyaśca paraṃ vetti madbhāvaṃ so.adhigacchati ||14-19||

Hindi Meaning

।।14.19।। जब द्रष्टा (साधक) पुरुष तीनों गुणों के अतिरिक्त किसी अन्य को कर्ता नहीं देखता, अर्थात् नहीं समझता है और तीनों गुणों से परे मेरे तत्व को जानता है, तब वह मेरे स्वरूप को प्राप्त होता है।।

English Meaning

When one properly sees that in all activities no other performer is at work than these modes of nature and he knows the Supreme Lord, who is transcendental to all these modes, he attains My spiritual nature.

Commentary

One can transcend all the activities of the modes of material nature simply by understanding them properly by learning from the proper souls. The real spiritual master is Kṛṣṇa, and He is imparting this spiritual knowledge to Arjuna. Similarly, it is from those who are fully in Kṛṣṇa consciousness that one has to learn this science of activities in terms of the modes of nature. Otherwise, one’s life will be misdirected. By the instruction of a bona fide spiritual master, a living entity can know of his spiritual position, his material body, his senses, how he is entrapped, and how he is under the spell of the material modes of nature. He is helpless, being in the grip of these modes, but when he can see his real position, then he can attain to the transcendental platform, having the scope for spiritual life. Actually, the living entity is not the performer of different activities. He is forced to act because he is situated in a particular type of body, conducted by some particular mode of material nature. Unless one has the help of spiritual authority, he cannot understand in what position he is actually situated. With the association of a bona fide spiritual master, he can see his real position, and by such an understanding he can become fixed in full Kṛṣṇa consciousness. A man in Kṛṣṇa consciousness is not controlled by the spell of the material modes of nature. It has already been stated in the Seventh Chapter that one who has surrendered to Kṛṣṇa is relieved from the activities of material nature. For one who is able to see things as they are, the influence of material nature gradually ceases.

Hinglish Commentary

Jab koi insaan material nature ke modes ko sahi tarike se samajhta hai, tab wo in sab activities se upar uth sakta hai. Ye sikhne ke liye zaroori hai ki wo achhe guru se seekhe. Asal mein, Kṛṣṇa hi sabse bada spiritual master hai, aur wo Arjuna ko ye gyaan de rahe hain. Isi tarah, Kṛṣṇa consciousness mein jo log puri tarah se hain, unse humein ye science of activities seekhna chahiye, warna humari zindagi galat raste par chali jaayegi. Ek sahi spiritual master ki guidance se, insaan apne spiritual position, material body, senses, aur kaise wo in modes ke jaal mein phas gaya hai, ye sab jaan sakta hai. Wo in modes ke control mein hai, lekin jab wo apni asli position ko samajhta hai, tab wo transcendental platform tak pahunch sakta hai, jahan uske liye spiritual life ka scope hota hai. Asal mein, living entity alag-alag activities nahi karta, balki wo kisi particular body mein fasa hota hai, jo kisi specific mode of material nature se chalay jaata hai. Agar insaan ko spiritual authority ki madad nahi milti, to wo nahi samajh sakta ki wo kis position mein hai. Lekin jab wo ek bona fide spiritual master ke sath hota hai, tab wo apni asli position dekh sakta hai, aur is samajh se wo Kṛṣṇa consciousness mein sthir ho sakta hai. Kṛṣṇa consciousness mein rehne wala insaan material modes ke control se mukt hota hai. Seventh Chapter mein ye already kaha gaya hai ki jo Kṛṣṇa ko surrender karta hai, wo material nature ke activities se free ho jaata hai. Jo insaan sab cheezein jaise hain, waise dekh sakta hai, us par material nature ka influence dheere dheere khatam ho jaata hai.

Chinmaya Commentary

अब तक किये गये वर्णन से तो आत्मा का ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण चित्र सामने उभरकर आता है कि मानों वह कभी इन गुणों के बन्धन से मुक्त ही नहीं हो सकता। गीता के अध्येता को इस स्थल पर निराशा का अनुभव हो सकता है। जब तक हम रेलगाड़ी में आसीन रहेंगे तब तक रेल की गति हमारी गति होगी। परन्तु जैसे ही हम गन्तव्य स्थान पर उतर जाते हैं तब हम स्थिर हो जाते हैं हैं केवल रेल गतिमान रहती है। इसी प्रकार देहादि उपाधियों को ही अपना स्वरूप समझकर उनसे तादात्म्य करने पर उनके विकारों को हम अपने ही विकार मानकर दुख कष्ट और बन्धन का अनुभव करते हैं। तात्पर्य यह हुआ कि आत्मा के अनुभव में आने वाला बन्धन अविद्याजनित मिथ्या है वास्तविक नहीं। अत उपाधियों में स्थित अहंभाव को त्यागकर उसके साक्षीस्वरूप आत्मा में स्थिति प्राप्त करना ही तीनगुणों से मुक्ति है।निदिध्यासन की साधना में इस तादात्म्य की निवृत्ति और स्वस्वरूप में स्थिति प्राप्त करने का अभ्यास किया जाता है। जिस साधक में ध्यान की योग्यता है वह आत्मा को देखेगा अर्थात् साक्षात् आत्मरूप से अनुभव करेगा। यह आत्मा समस्त दोषों से सर्वथा मुक्त है परन्तु यह देखना घटपटादि दृश्य वस्तु को देखने के समान नहीं है आत्मा इन्द्रिय मन और बुद्धि का भी द्रष्टा है उनका दृश्य नहीं। दर्शन से तात्पर्य ऐसे निश्चयात्मक ज्ञान से है जिसको प्राप्त कर लेने के पश्चात् तत्त्व के विषय में संकल्पविकल्प करने का कोई अवसर ही नहीं रह जाता।गुणों के अतिरिक्त किसी अन्य को कर्ता नहीं देखता आत्मानुभवी पुरुष न केवल अपने अनन्तस्वरूप को पहचानता है वरन् यह भी जानता है कि अब तक जिस अहंकार को कर्तृत्व का अभिमान था वह इन गुणों के अतिरिक्त कोई वस्तु नहीं है अर्थात् अहंकार उन गुणों का ही कार्य है। ये गुण ही हमारे विचारों पर शासन करके उनकी दिशा को निर्धारित करते हैं। अत कर्तृत्वभोक्तृत्वादि अभिमान जिसमें स्थित है वह सूक्ष्म शरीर यहाँ गुण शब्द से सूचित किया गया है।और गुणों से परे तत्त्व को जो जानता है मन स्वयं जड़ होने के कारण न कुछ कार्य कर सकता है और न स्वयं अपनी वृत्तियों को देख सकता है। अत जो चेतन तत्त्व उसे चेतनता प्रदान कर कार्यक्षम बनाता है वह उस मन से भिन्न ही होगा। यदि किसी पात्र में रखा जल पिघले हुये रजत के समान चमक रहा हो तो इसका अर्थ यह हुआ कि उसने वह प्रभा सूर्य से प्राप्त की होगी। जल में अपनी स्वयं की कोई चमक नहीं होती। अब यदि उस जल में स्थित सूर्य का प्रतिबिम्ब छिन्नभिन्न होता है तो उसका कारण पात्र में स्थित जल का स्वभाव होगा न कि स्वयं सूर्य ही आकाश में नृत्य कर रहा होगा मन की उपाधि में व्यक्त हुआ चैतन्य ही व्यष्टि जीव कहलाता है जिसे उपाधि के परिच्छेदों का कष्ट अनुभव होता है।जो पुरुष जीवभाव को त्यागकर उसके बिम्बभूत सच्चिदानन्द आत्मा को अपने स्वरूप से पहचान लेता है वही पुरुष सभी परिच्छेदों के बन्धनों दुख के अश्रुओं और निराशाओं के निश्वासों से सदा के लिये मुक्त हो जाता है।वह मेरे स्वरूप को प्राप्त होता है उपनिषद् की घोषणा के अनुसार आत्मवित् पुरुष स्वयं ही आत्मा बन जाता है। मेरे स्वरूप से तात्पर्य आत्मस्वरूप से ही है। भगवान् श्रीकृष्ण को देवकीपुत्र या वृन्दावन के मुरली मनोहर कृष्ण ही नहीं समझना चाहिये। यहाँ श्रीकृष्ण भूतमात्र की आत्मा के रूप में उपदेश दे रहे हैं और गीता के प्रत्येक अध्येता को यह समझना चाहिये कि उसकी आत्मा ही जीव को उपदेश दे रही है।जाग्रतपुरुष स्वप्न में ऐसी स्थिति को उत्पन्न करता है कि वहाँ स्वप्नद्रष्टा के रूप में वह वस्तुओं को प्राप्त कर या खोकर सुखी और दुखी होता है। ये समस्त सुखदुख स्वयं में ही निहित स्वप्नद्रष्टा को होते हैं। जब वह स्वप्न से जागता है तो स्वप्न जगत् और उसके बन्धन समाप्त हो जाते हैं और स्वयं स्वप्नद्रष्टा ही जाग्रतपुरुष बन जाता है। कल्पना कीजिये कि स्वप्नवस्था में उस दुखी स्वप्न द्रष्टा को उसकी जाग्रत अवस्था की चेतना आकर उपदेश देती है तो वह यही श्लोक कहेगी कि जब स्वप्नद्रष्टा तुम स्वप्न देखने वाले मन के अतिरिक्त किसी कर्ता को नहीं देखोगे और अपने में ही उस तत्त्व को जानोगे जो इस मन से परे हैं तब तुम मेरे इस स्वरूप को अर्थात् जाग्रत की चेतना को प्राप्त होगे।इसी प्रकार यहाँ चैतन्य की दृष्टि से उपदेश देते हैं कि जो मनुष्य अपने जाग्रतस्वप्नसुषुप्ति के व्यक्तित्व को त्यागकर उससे परे स्थित आत्मस्वरूप को पहचानता है वही वास्तव में परम सत्य का जाग्रत पुरुष कहा जा सकता है। वह स्वयं आत्मस्वरूप मद्भाव बन जाता है।इस ज्ञान के फल को और अधिक स्पष्ट करते हुये भगवान् कहते है