Bhagavad Gita Chapter 14 Verse 21 — Gunatraya Vibhaga Yoga
Sanskrit
अर्जुन उवाच | कैर्लिङ्गैस्त्रीन्गुणानेतानतीतो भवति प्रभो | किमाचारः कथं चैतांस्त्रीन्गुणानतिवर्तते ||१४-२१||
Transliteration
arjuna uvāca . kairliṅgaistrīnguṇānetānatīto bhavati prabho . kimācāraḥ kathaṃ caitāṃstrīnguṇānativartate ||14-21||
Hindi Meaning
।।14.21।। अर्जुन ने कहा -- हे प्रभो ! इन तीनो गुणों से अतीत हुआ पुरुष किन लक्षणों से युक्त होता है ? वह किस प्रकार के आचरण वाला होता है ? और, वह किस उपाय से इन तीनों गुणों से अतीत होता है।।
English Meaning
Arjuna inquired: O my dear Lord, by which symptoms is one known who is transcendental to these three modes? What is his behavior? And how does he transcend the modes of nature?
Commentary
In this verse, Arjuna’s questions are very appropriate. He wants to know the symptoms of a person who has already transcended the material modes. He first inquires of the symptoms of such a transcendental person. How can one understand that he has already transcended the influence of the modes of material nature? The second question asks how he lives and what his activities are. Are they regulated or nonregulated? Then Arjuna inquires of the means by which he can attain the transcendental nature. That is very important. Unless one knows the direct means by which one can be situated always transcendentally, there is no possibility of showing the symptoms. So all these questions put by Arjuna are very important, and the Lord answers them.
Hinglish Commentary
Is verse mein, Arjuna ke sawal bahut hi sahi hain. Wo jaanna chahta hai ki wo insaan kaise hota hai jo material modes se pare ho chuka hai. Pehle wo yeh jaanne ki koshish karta hai ki aise transcendental vyakti ki kya pehchaan hai. Kaise samjha jaaye ki usne material nature ke modes ka prabhav paar kar liya hai? Dusra sawal yeh hai ki wo vyakti kaise jeeta hai aur uski activities kya hain. Kya wo control mein hain ya bina kisi control ke? Phir Arjuna yeh bhi poochta hai ki wo kaise aise transcendental nature ko prapt kar sakta hai. Yeh bahut hi zaroori hai. Jab tak kisi ko yeh seedha raasta nahi pata, tab tak wo us vyakti ke symptoms kaise samajh sakta hai? Toh Arjuna ke yeh sab sawal bahut maayne rakhte hain, aur Bhagwan inka jawab dete hain.
Chinmaya Commentary
दर्शनशास्त्र के प्रारम्भिक अध्ययन के समय की अपरिहार्य कठिनाई और थकान दूर करने तथा अध्ययन को और अधिक मनोरंजन बनाने के लिये गीता की रचना संवाद शैली में की गई है। यह स्पष्ट है कि पूर्ण ज्ञानी भगवान् श्रीकृष्ण और मोहित पुरुष अर्जुन के इस संवाद में कवि व्यास जी को तात्त्विक विवेचन के समय भी मानव स्वभाव का विस्मरण नहीं हुआ है। ज्ञानियों की किसी भी सभा में अर्जुन के प्रश्न बालसुलभ कौतूहल अथवा केवल बुद्धिचातुर्य के समान प्रतीत होंगे। तथापि जिस धैर्य के साथ भगवान् श्रीकृष्ण मध्यम बुद्धि के शिष्य के प्रश्नों का उत्तर देते हैं उससे ज्ञात होता है कि एक ब्रह्मनिष्ठ ज्ञानी पुरुष का यह कर्तव्य है कि उसको संयमी अथवा नास्तिक लोगों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी विस्तारपूर्वक देने चाहिये।यदि ज्ञानदान की ऐसी स्वस्थ परंपरा को प्राप्त करने का सौभाग्य हमें मिला है तथापि किसी कारण से इसे रहस्य बनाये रखने की एक दुष्टभावना हमारी गौरवमयी संस्कृति की एक स्वस्थ परम्परा को लूटे लिये जा रही है। तत्त्वज्ञान के सिद्धान्तों को विचार मन्थन के द्वारा जब प्रकाश में नहीं लाया जाता तब वे नष्टप्राय होने लगते हैं। प्रत्येक जिज्ञासु शिष्य को यह स्वतंत्रता है कि सर्वप्रथम तत्त्वज्ञान के सिद्धान्तों को भलीभाँति समझने के लिये प्रश्न पूछ सके। उन्हें समझने पर ही उनके महत्त्व को पहचाना जा सकता है। जब तक इस प्रकार की समझ और पहचान नहीं होती तब तक हम उन सिद्धान्तों को अपने दैनिक जीवन में नहीं जी सकते। हिन्दू दर्शन एक जीवनपद्धति है न कि जीवन की ओर देखने का केवल एक दृष्टिकोण। इसलिए आवश्यक है कि इस ज्ञान को हम अपने जीवन में जियें।यहाँ अर्जुन ने तीन प्रश्न पूछे हैं तीनों गुणों से अतीत हुये पुरुष के लक्षण क्या हैं जिनसे उसकी पहचान हो सकती है उसका आचरण किस प्रकार का होगा और किस प्रकार वह ज्ञानी पुरुष त्रिगुणों से अतीत होकर अपने आत्मवैभव को प्राप्त होता है इनके उत्तर में भगवान् श्रीकृष्ण सर्वप्रथम त्रिगुणातीत पुरुष के लक्षण बताते है