Bhagavad Gita Chapter 14 Verse 24 — Gunatraya Vibhaga Yoga

Sanskrit

समदुःखसुखः स्वस्थः समलोष्टाश्मकाञ्चनः | तुल्यप्रियाप्रियो धीरस्तुल्यनिन्दात्मसंस्तुतिः ||१४-२४||

Transliteration

samaduḥkhasukhaḥ svasthaḥ samaloṣṭāśmakāñcanaḥ . tulyapriyāpriyo dhīrastulyanindātmasaṃstutiḥ ||14-24||

Hindi Meaning

।।14.24।। जो स्वस्थ (स्वरूप में स्थित), सुख-दु:ख में समान रहता है तथा मिट्टी, पत्थर और स्वर्ण में समदृष्टि रखता है; ऐसा वीर पुरुष प्रिय और अप्रिय को तथा निन्दा और आत्मस्तुति को तुल्य समझता है।।

English Meaning

The wise person who is equipoised in both happiness and distress, who is tolerant, free from envy, and who is steady in both success and failure, is certainly eligible for liberation.

Commentary

Arjuna submitted three different questions, and the Lord answers them one after another. In these verses, Kṛṣṇa first indicates that a person transcendentally situated has no envy and does not hanker for anything. When a living entity stays in this material world embodied by the material body, it is to be understood that he is under the control of one of the three modes of material nature. When he is actually out of the body, then he is out of the clutches of the material modes of nature. But as long as he is not out of the material body, he should be neutral. He should engage himself in the devotional service of the Lord so that his identity with the material body will automatically be forgotten. When one is conscious of the material body, he acts only for sense gratification, but when one transfers the consciousness to Kṛṣṇa, sense gratification automatically stops. One does not need this material body, and he does not need to accept the dictations of the material body. The qualities of the material modes in the body will act, but as spirit soul the self is aloof from such activities. How does he become aloof? He does not desire to enjoy the body, nor does he desire to get out of it. Thus transcendentally situated, the devotee becomes automatically free. He need not try to become free from the influence of the modes of material nature. The next question concerns the dealings of a transcendentally situated person. The materially situated person is affected by so-called honor and dishonor offered to the body, but the transcendentally situated person is not affected by such false honor and dishonor. He performs his duty in Kṛṣṇa consciousness and does not mind whether a man honors or dishonors him. He accepts things that are favorable for his duty in Kṛṣṇa consciousness, otherwise he has no necessity of anything material, either a stone or gold. He takes everyone as his dear friend who helps him in his execution of Kṛṣṇa consciousness, and he does not hate his so-called enemy. He is equally disposed and sees everything on an equal level because he knows perfectly well that he has nothing to do with material existence. Social and political issues do not affect him, because he knows the situation of temporary upheavals and disturbances. He does not attempt anything for his own sake. He can attempt anything for Kṛṣṇa, but for his personal self he does not attempt anything. By such behavior one becomes actually transcendentally situated.

Hinglish Commentary

Arjuna ne teen alag-alag sawaal kiye, aur Bhagwan Kṛṣṇa unka jawab ek ek karke dete hain. In shlokon mein, Kṛṣṇa pehle yeh batate hain ki jo vyakti spiritual level par hai, usme na to jalan hoti hai aur na hi kisi cheez ki lalach. Jab koi jeev is material duniya mein apne sharir ke saath hai, toh yeh samajhna chahiye ki wo teen gunon ke prabhav mein hai. Lekin jab wo apne sharir se bahar nikalta hai, tab wo in gunon ke jaal se mukti pa leta hai. Jab tak wo is material sharir mein hai, tab tak usse neutral rehna chahiye aur Bhagwan ki bhakti mein apna mann lagana chahiye, taaki wo apne material sharir ke saath apni pehchaan bhool jaye. Jab koi vyakti apne material sharir ki taraf dhyan deta hai, toh wo sirf apne sukh ke liye kaam karta hai, lekin jab wo apni soch ko Kṛṣṇa ki taraf modta hai, toh wo sukh ki talash khud-ba-khud band ho jati hai. Is material sharir ki koi zarurat nahi hoti, aur na hi iske kehne par chalna chahiye. Material gunon ka prabhav zaroor hoga, lekin atma in sab se alag hoti hai. Wo alag kaise hoti hai? Wo na toh sharir ka anand lena chahti hai, na hi isse chhodne ki ichha rakhti hai. Is tarah se, jo bhakt hai, wo apne aap ko swatantra mehsoos karta hai. Usse material gunon ke prabhav se mukt hone ki koshish nahi karni padti. Agla sawaal hai ki ek transcendentally situated vyakti ka vyavhaar kaisa hota hai. Jo vyakti material duniya mein hai, wo sharir ko milne wale izzat aur beizzati se prabhavit hota hai, lekin jo transcendental level par hai, wo in jhooti izzat aur beizzati se prabhavit nahi hota. Wo Kṛṣṇa ki bhakti mein apna kartavya nibhata hai aur is baat ki parwaah nahi karta ki koi uski izzat karta hai ya nahi. Wo sirf un cheezon ko apnaata hai jo Kṛṣṇa ki bhakti mein uske kartavya ke liye faidemand hain, warna usse kisi bhi material cheez ki zarurat nahi hai, chahe wo pathar ho ya sona. Wo sabhi ko apna dost samajhta hai jo uski Kṛṣṇa ki bhakti mein madad karte hain, aur apne so-called dushman se nafrat nahi karta. Wo sabke saath barabar ka vyavhaar karta hai kyunki wo jaanta hai ki uska material existence se koi sambandh nahi hai. Samajik aur rajneetik mudde us par asar nahi karte, kyunki wo temporary samasyaon aur badlavon ki sachaai ko samajhta hai. Wo apne liye kuch nahi karta, lekin Kṛṣṇa ke liye kuch bhi karne ko tayaar hai. Is tarah ke vyavhaar se vyakti sach mein transcendental level par pahunchta hai.

Chinmaya Commentary

जीवन की निरन्तर परिवर्तनशील परिस्थितियों में ज्ञानी पुरुष के मन के समत्व और सन्तुलन का वर्णन इस श्लोक में किया गया है। त्रिगुणों की क्रूरताओं से परे आत्मा में ज्ञानी पुरुष स्थित रहता है जहाँ सत्त्वगुण का रोमांचक सुख नहीं है न रजोगुण का कोलाहल है और न ही तमोगुण की थकान है। वह सच्चिदानन्द स्वरूप है।सामान्य मनुष्य को समता की यह स्थिति पूर्ण मृत्यु ही प्रतीत होगी। और निसन्देह यह वास्तविकता भी है यह परिच्छिन्न अहंकार की मृत्यु है जो सांसारिक अनुभवों का भोक्ता है। उपाधियुक्त आत्मा ही जीवरूप में प्रतीत होता है जो सदैव विक्षुब्ध मन की प्रचण्ड चंचल वृत्तियों पर समुद्री सतह पर बहते हुये काष्ठ खण्ड के समान व्यवहार करता है। प्रेम और घृणा राग और द्वेष के तूफानों से सदैव विचलित हुआ यह दुखी जीव असंख्य विक्षेपों और दुखों को भोगता रहता है।इसलिये तृष्णा और आसक्ति के इस दुर्व्यवस्थित क्षेत्र से स्वयं को विलग कर स्वस्वरूप में ही स्थित होना ही मुक्ति है। ज्ञानी पुरुष का जगत् के साथ क्या सम्बन्ध होता है यह प्रश्न ऐसा ही है जैसे जाग्रत पुरष का अपने स्वप्नजगत् से क्या सम्बन्ध होता है त्रिगुणों के बन्धनों से मुक्त पुरुष जगत् की अनात्म वस्तुओं के साथ के अविद्याजनित अहं और मम भाव को सर्वथा त्याग देता है। उस वास्तविक दैवी जाग्रति की अवस्था में निम्न स्तर के अनुभव इस जगत् के सुख और दुख प्रिय और अप्रिय तथा निन्दा और स्तुति का कोई अर्थ ही नहीं रह जाता है। समस्त अनुभवों में वह सम असंग साक्षी बनकर रहता है।स्वस्थ अपने सर्व उपाधिविवर्जित सच्चिदानन्द स्वरूप में स्थित पुरुष स्वस्थ कहलाता है। अत उपाधियों के द्वारा अनुभूत जगत् से वह अछूता रहता है।समदुखसुख इन्द्रियों के द्वारा बाह्य जगत् के सम्पर्क में आकर पूर्वकाल में अर्जित किये हुये समान अनुभवों की तुलना में उसका मूल्यांकन करना और तत्पश्चात् उसे सुख या दुख के रूप में अनुभव करना यह हमारे व्यष्टि मन की युक्ति है। यदि बाह्य जगत् की वस्तुओं में ही सुख या दुख होता तो सभी व्यक्तियों का अनुभव एक समान होता जैसे सूर्य के प्रकाश का सबका अनुभव एक समान है क्योंकि प्रकाश सूर्य का धर्म है। परन्तु विषयों के सम्बन्ध में यह बात नहीं देखी जाती। कोई विषय किसी एक व्यक्ति को सुखदायक प्रतीत होता है तो अन्य व्यक्ति को दुखदायक। इससे सिद्ध होता है कि हमारे सुखदुख अपने मन की कल्पना मात्र हैं वस्तुस्थिति न्ाहीं। ज्ञानी पुरुष मन और बुद्धि के उपनेत्रों से जगत् को नहीं देखता और इसलिये संसारी पुरुषो द्वारा कहे जाने वाले सुख और दुख में वह समान रहता है।समलोष्टाश्मकाञ्चन वह लोष्ट मिट्टी अश्म पाषाण और काञ्चन स्वर्ण इन सबको समदृष्टि से देखता है। वस्तुओं का परिग्रह करने में संसारी लोगों की अत्यधिक रुचि होती है। लोग स्वर्ण हीरे मोती आदि बहुमूल्य वस्तुओं को एकत्र करना चाहते हैं किन्तु सामान्य मिट्टी पाषाण आदि की उपेक्षा करते हैं। परन्तु जिसे परमार्थ वस्तु की उपलब्धि हो गई है वह ज्ञानी पुरुष मिट्टी पाषाण स्वर्ण इन सबको एक समान ही देखता है क्योंकि पारमार्थिक सत्य की दृष्टि से ये सब मिथ्या वस्तुएं ही हैं। वस्तुत उनमें कोई भी मूल्यवान नहीं है।बाल्यावस्था में छोटे बालक मयूरपंख शुक्तिका संगमर्मर के टुकड़े टूटी चूड़ियां पुरानी टिकटें आदि वस्तुओं का संग्रह करते हैं और उनके लिये वह एक बहुमूल्य कोष के समान होता है। परन्तु युवावस्था के प्राप्त होने पर उस कोष का कोई महत्त्व नहीं रह जाता। वे उसे अपने छोटे भाई को दे देते हैं तो वह उस धरोहर को पाकर अत्यन्त प्रसन्न हो जाता है। इसी प्रकार जीवभाव में स्थित अज्ञानी पुरुष असंख्य वस्तुओं का संग्रह करना चाहता है जो ज्ञानी की दृष्टि में बच्चों का एक खेल मात्र है।तुल्यप्रियाप्रिय यदि हम अनेक व्यक्तियों के साथ के अपने सम्बन्धों पर विचार करें तो यह ज्ञात होगा कि हमें अपने समस्वभाव का व्यक्ति प्रिय प्रतीत होगा और प्रतिकूल स्वभाव का व्यक्ति अप्रिय। यही बात वस्तुओं और परिस्थितियों के सम्बन्ध में भी सत्य है। यह प्रिय और अप्रिय का अनुभव मन के स्तर पर रहने वाले लोगों के लिये ही है मन से परे आत्मस्वरूप में स्थित हुये ज्ञानी पुरुष के लिये नहीं। जगत् में सामान्य दृष्टि से किन्हीं वस्तुओं और घटनाओं को प्रिय या अप्रिय समझा जाता है। ज्ञानी पुरुष के लिये वे सब तुल्य हैं क्योंकि वह समान्य जनों के मापदण्ड से जगत् की ओर नहीं देखता है।तुल्यनिन्दात्मसंस्तुति स्वप्नावस्था में स्वप्नद्रष्टा पुरुष की कोई निन्दा करते हैं और कोई प्रशंसा। जब वह स्वप्न से जाग जाता है तो क्या वह उस निन्दा और स्तुति को तुल्य नहीं समझेगा संसारी लोग अपनीअपनी बुद्धि और ज्ञान के अनुसार कभी किसी की निन्दा करते हैं तो कभी स्तुति। सर्वोच्च आत्मज्ञान में निष्ठा प्राप्त पुरुष के लिये दोनों का ही कोई महत्त्व नहीं होता।उपर्युक्त अनुभवों के चार सुन्दर उदाहरणों के द्वारा व्यासजी ने जीवन के कुछ प्रमुख अनुभव दर्शाये हैं जिनमें सामान्य मनुष्य सुख और दुख का अनुभव करता है।आगे कहते हैं