Bhagavad Gita Chapter 14 Verse 6 — Gunatraya Vibhaga Yoga
Sanskrit
तत्र सत्त्वं निर्मलत्वात्प्रकाशकमनामयम् | सुखसङ्गेन बध्नाति ज्ञानसङ्गेन चानघ ||१४-६||
Transliteration
tatra sattvaṃ nirmalatvātprakāśakamanāmayam . sukhasaṅgena badhnāti jñānasaṅgena cānagha ||14-6||
Hindi Meaning
।।14.6।। हे निष्पाप अर्जुन ! इन (तीनों) में, सत्त्वगुण निर्मल होने से प्रकाशक और अनामय (निरुपद्रव, निर्विकार या निरोग) है; (वह जीव को) सुख की आसक्ति से और ज्ञान की आसक्ति से बांध देता है।।
English Meaning
O sinless one, the mode of goodness, being purer than the others, is illuminating, and it frees one from all sinful reactions. Those situated in that mode become conditioned by a sense of happiness and knowledge.
Commentary
The living entities conditioned by material nature are of various types. One is happy, another is very active, and another is helpless. All these types of psychological manifestations are causes of the entities’ conditioned status in nature. How they are differently conditioned is explained in this section of Bhagavad-gītā . The mode of goodness is first considered. The effect of developing the mode of goodness in the material world is that one becomes wiser than those otherwise conditioned. A man in the mode of goodness is not so much affected by material miseries, and he has a sense of advancement in material knowledge. The representative type is the brāhmaṇa, who is supposed to be situated in the mode of goodness. This sense of happiness is due to understanding that, in the mode of goodness, one is more or less free from sinful reactions. Actually, in the Vedic literature it is said that the mode of goodness means greater knowledge and a greater sense of happiness. The difficulty here is that when a living entity is situated in the mode of goodness he becomes conditioned to feel that he is advanced in knowledge and is better than others. In this way he becomes conditioned. The best examples are the scientist and the philosopher. Each is very proud of his knowledge, and because they generally improve their living conditions, they feel a sort of material happiness. This sense of advanced happiness in conditioned life makes them bound by the mode of goodness of material nature. As such, they are attracted toward working in the mode of goodness, and, as long as they have an attraction for working in that way, they have to take some type of body in the modes of nature. Thus there is no likelihood of liberation, or of being transferred to the spiritual world. Repeatedly one may become a philosopher, a scientist or a poet, and repeatedly become entangled in the same disadvantages of birth and death. But, due to the illusion of the material energy, one thinks that that sort of life is pleasant.
Hinglish Commentary
Is duniya mein jo jeev hain, unka prakriti ke saath sambandh alag-alag tarikon se hota hai. Kuch log khush hain, kuch bahut active hain, aur kuch helpless hain. Ye sab psychological manifestations unke conditioned status ko dikhate hain. Bhagavad-gita ke is hissa mein yeh bataya gaya hai ki kaise yeh alag-alag conditioning hoti hai. Sabse pehle, goodness ka mode samjha jata hai. Jab koi vyakti goodness ke mode mein hota hai, toh uska dimaag dusron se zyada samajhdar ho jata hai. Aisa vyakti material miseries se itna prabhavit nahi hota aur usse material knowledge mein bhi advancement mehsoos hota hai. Brāhmaṇa is mode ka achha udaharan hai, kyunki yeh goodness ke mode mein sthit hota hai. Is khushi ka asal karan yeh hai ki goodness ke mode mein hone par vyakti paap ke reactions se zyada mukt hota hai. Vedic literature mein yeh kaha gaya hai ki goodness ka mode matlab hai zyada gyaan aur zyada khushi. Lekin yahan ek samasya hai, jab koi vyakti goodness ke mode mein hota hai, toh wo yeh mehsoos karta hai ki wo knowledge mein aage hai aur dusron se behtar hai, aur is tarah se wo phir se conditioned ho jata hai. Scientist aur philosopher iske sabse achhe udaharan hain. Dono apne gyaan par bahut garv karte hain, aur kyunki wo apne jeevan ki sthiti ko sudharte hain, unhe ek tarah ki material khushi mehsoos hoti hai. Yeh advanced happiness unhe goodness ke mode se band kar deti hai, aur jab tak unhe is tarah ka kaam karne ki akarshan hai, tab tak unhe prakriti ke modes mein kisi na kisi sharir ko lena padega. Isliye, unhe liberation ya spiritual world mein transfer hone ki sambhavana nahi hoti. Wo baar-baar philosopher, scientist ya poet ban sakte hain, lekin baar-baar janm aur mrityu ke wahi disadvantages mein phas jaate hain. Lekin, material energy ki moha se, wo sochte hain ki aisi zindagi sukhad hai.
Chinmaya Commentary
विज्ञान की सभी शाखाओं में इस तथ्य को स्वीकार किया गया है कि किसी वस्तु के लक्षणों का वर्णन किये बिना उसे परिभाषित नहीं किया जा सकता है। किसी रोग या किसी भावना के विषय में भी यही बात सत्य है। इसी प्रकार इन गुणों की भी अपने आप में कोई परिभाषा नहीं दी जा सकती। आगे के श्लोकों में यह वर्णन किया गया है कि इन गुणों के लक्षण क्या हैं तथा जब कभी कोई गुण अधिक प्रबल हो जाता है तब उससे प्रभावित व्यक्ति का व्यवहार किस प्रकार होता है। निसन्देह यह लक्षणात्मक वर्णन हम साधकों के लिए अधिक सहायक होगा क्योंकि हम अपने मन में उठने वाले विचारों एवं भावनाओं का निरीक्षण और विश्लेषण कर यह निश्चित कर सकेंगे कि किसी क्षण विशेष में हम कौन से गुण के वश में हैं। इस प्रकार उस प्रभाव के बन्धन से मुक्त होने का प्रयत्न भी हम कर सकेंगे।निर्मल होने से सत्त्वगुण प्रकाशमय है जिस प्रकार जल स्वत शुद्ध होता है परन्तु अन्य मिश्रणों से अशुद्ध बन जाता है। उसी प्रकार सत्त्वगुण भी स्वत निर्मल होने से प्रकाशक अर्थात् आत्मचैतन्य को स्पष्ट प्रतिबिम्बित करने वाला है। उसमें न रजोगुण का विक्षेप है न तमोगुण का घोर अज्ञान।अनामय इस शब्द का अर्थ है उपद्रवरहित अर्थात् दोषरहित। आत्मस्वरूप का अज्ञान तथा उससे उत्पन्न अहंकार और स्वार्थ ही मूल दोष हैं जिनसे अन्य अनर्थों की उत्पत्ति होती है। ये दोष रजोगुण और तमोगुण से ही उत्पन्न होते हैं। इसलिये यहाँ कहा गया है कि सत्त्वगुण स्वत इन दोषों से रहित है। यद्यपि सत्त्वगुण निर्मल है तथापि वह भी बन्धनकारक होता है। उससे उत्पन्न होने वाले बंधनों का निर्देश यहाँ किया गया है।सत्त्वगुण सुख और ज्ञान की आसक्ति से जीव को बांधता है अपने आनन्दस्वरूप को न जानकर जीव सदैव विषयों में ही सुख की खोज करता रहता है। यह अज्ञान तमोगुण का लक्षण है तथा विषयों में सुख की कल्पना और विक्षेप रजोगुण का लक्षण है। प्रयत्नों के फलस्वरूप जब कभी इष्ट विषय की प्राप्ति होती है तब क्षणभर के लिये विक्षेपों की शान्ति हो जाती है। उस शान्त स्थिति में आत्मा का आनन्द अभिव्यक्त होता है। परन्तु जीव यही समझता है कि वह सुख उसे विषय से प्राप्त हुआ है और मन की उस सुख वृत्ति के साथ तादात्म्य करके कहता है मैं सुखी हूँ। इस प्रकार विषयोपभोग से उत्पन्न यह सुखवृत्ति क्षेत्र का धर्म होने पर भी उसे अपना धर्म समझ कर उसमें आसक्त होना ही सत्त्वगुण से उत्पन्न हुआ बंधन है।सत्त्वगुण प्रधान बुद्धि स्वभावत स्थिर होती है। इसलिये उसमें चैतन्य का प्रकाश स्पष्टरूप से प्रतिबिम्बित होता है। इस प्रतिबिम्बित प्रकाश को ही हम बुद्धि का प्रकाश कहते हैं जिसके द्वारा हमें विषयों का ज्ञान होता है। यही कारण है कि इस गुण के न्यूनाधिक्य के कारण ही सभी व्यक्तियों की बौद्धिक क्षमता एक समान नहीं होती।इस प्रकार बुद्धि के इस प्रकाश से प्रकाशित होकर विषय के ज्ञान की वृत्ति अन्तकरण में उदित होती है मनुष्य इसी वृत्ति के साथ तादात्म्य करके अभिमानपूर्वक कहता है मैं इस वस्तु का ज्ञाता हूँ। यहाँ भी क्षेत्र के धर्म के साथ तादात्म्य है और यही ज्ञान से आसक्ति का बन्धन है।इन दोनों का सरल अर्थ यह भी है कि जब मनुष्य को सूक्ष्मतर सुख या ज्ञान का अनुभव हो जाता है तब उसका मन उसी में इतना अधिक आसक्त होकर रमता है कि उसका ध्यान सूक्ष्मतम वस्तु की ओर सहसा आकर्षित ही नहीं होता। यह सत्त्वगुण का बन्धन है। यह स्वर्ण की शृंखला है परन्तु है तो शृंखला हीभगवान् कहते हैं कि सत्त्वगुण सुख संग और ज्ञान के साथ आसक्ति से बांध देता है। एक बार जब कोई व्यक्ति रचनात्मक चिन्तन तथा सदाचार और ज्ञान के अनुप्राणित जीवन के सात्त्विक आनन्द का अनुभव कर लेता है तब उसमें वह इतना आसक्त हो जाता है कि फिर उसके लिये वह अपने सर्वस्व का भी त्याग करने के लिये तत्पर रहता है। विज्ञान को अपना जीवन समर्पित किये हुये प्रयोगशाला में कार्यरत एक सच्चा वैज्ञानिक क्षुधा और व्याधि से दुर्बल अपनी चित्रशाला में चित्रांकन कर रहा चित्रकार समाज द्वारा बहिष्कृत सार्वजनिक उद्यानों में रहकर अपनी कल्पनाओं भावों और शब्दों के ही आनन्द में निमग्न एक कवि क्रूर उत्पीड़न को सहने वाले देशभक्त दीर्घकाल तक देश निष्कासन का जीवन जीने वाले राजनीतिज्ञ मृत्यु का आलिंगन करने वाले पर्वतारोही ये सब उदाहरण ऐसे पुरुषों के हैं जिन्हें सात्त्विक आनन्द का अनुभव होता है और जो उसी में आसक्त हो जाते हैं जैसे स्थूल बुद्धि के लोग धन तथा अन्य भौतिक वस्तुओं के परिग्रह में आसक्त रहते हैं।रजोगुण का बन्धन निम्न प्रकार से होता है