Bhagavad Gita Chapter 14 Verse 7 — Gunatraya Vibhaga Yoga
Sanskrit
रजो रागात्मकं विद्धि तृष्णासङ्गसमुद्भवम् | तन्निबध्नाति कौन्तेय कर्मसङ्गेन देहिनम् ||१४-७||
Transliteration
rajo rāgātmakaṃ viddhi tṛṣṇāsaṅgasamudbhavam . tannibadhnāti kaunteya karmasaṅgena dehinam ||14-7||
Hindi Meaning
।।14.7।। हे कौन्तेय ! रजोगुण को रागस्वरूप जानो, जिससे तृष्णा और आसक्ति उत्पन्न होती है। वह देही आत्मा को कर्मों की आसक्ति से बांधता है।।
English Meaning
The mode of passion is born of unlimited desires and longings, O son of Kuntī, and because of this the embodied living entity is bound to material fruitive actions.
Commentary
The mode of passion is characterized by the attraction between man and woman. Woman has attraction for man, and man has attraction for woman. This is called the mode of passion. And when the mode of passion is increased, one develops the hankering for material enjoyment. He wants to enjoy sense gratification. For sense gratification, a man in the mode of passion wants some honor in society, or in the nation, and he wants to have a happy family, with nice children, wife and house. These are the products of the mode of passion. As long as one is hankering after these things, he has to work very hard. Therefore it is clearly stated here that he becomes associated with the fruits of his activities and thus becomes bound by such activities. In order to please his wife, children and society and to keep up his prestige, one has to work. Therefore, the whole material world is more or less in the mode of passion. Modern civilization is considered to be advanced in the standard of the mode of passion. Formerly, the advanced condition was considered to be in the mode of goodness. If there is no liberation for those in the mode of goodness, what to speak of those who are entangled in the mode of passion?
Hinglish Commentary
Yeh jo mode of passion hai, yeh aadmi aur aurat ke beech ka akarshan hai. Aurat ko aadmi ki taraf akarshan hota hai, aur aadmi ko aurat ki taraf. Isko hum mode of passion kehte hain. Jab yeh passion ka mode badhta hai, toh insaan material enjoyment ki khwahish karne lagta hai. Usko sense gratification chahiye hota hai. Toh is mode mein, ek aadmi samajh mein izzat chahta hai, ya desh mein, aur ek khush parivaar, acchhe bachche, biwi aur ghar ki tamanna rakhta hai. Yeh sab mode of passion ke nateeje hain. Jab tak koi in cheezon ki khwahish karta hai, usko bahut mehnat karni padti hai. Isliye yahaan yeh baat saaf hai ki woh apne karmon ke phalon se jud jaata hai aur aise hi bandhan mein aa jaata hai. Apni biwi, bachchon aur samaj ko khush rakhne aur apni izzat banaye rakhne ke liye, aadmi ko kaam karna padta hai. Isliye, poora material duniya kuch na kuch mode of passion mein hai. Aaj kal ki sabhyata ko is mode of passion mein aage badha hua maana jaata hai. Pehle, advanced condition ko mode of goodness mein samjha jaata tha. Agar mode of goodness wale logon ko mukti nahi milti, toh phir mode of passion mein bandhe logon ka kya hoga?
Chinmaya Commentary
अपने मन पर विजय प्राप्त करने के इच्छुक साधक को मन की उन समस्त सूक्ष्म प्रवृत्तियों एवं रुचियों का ज्ञान होना चाहिये जिनके द्वारा वह बारम्बार उन्मत्त के समान विषयों की ओर भागता है। इस प्रकार यह मन साधक के आन्तरिक व्यक्तित्व को नष्ट करने के षड्यन्त्र में ही लगा रहता है।रजोगुण को रागस्वरूप जानो जब अन्तकरण में रजोगुण के प्रभावों का घातक आक्रमण होता है तब वह मनुष्य के मन को असंख्य पीड़ादायक उद्वेगों से चूरचूर कर देता है। मन के स्तर पर उठने वाले ये उद्वेग ही रजोगुण के मुख्य लक्षण हैं। ये मनोवेग असंख्य प्रकार से व्यक्त होते हैं जैसे हठ कामना भावना इत्यादि। तथापि इन सबका समावेश केवल दो वृत्तियों में किया जा सकता है तृष्णा और संग अर्थात् आसक्ति। यहाँ इन दोनों का ही समस्त उद्वेगों के मुख्य स्रोत के रूप में निर्देश किया गया है।तृष्णा और संग विषयोपभोग की इच्छा के लिये संस्कृत में शब्द है तृष्णा अर्थात् प्यास। एक प्यासे व्यक्ति के लिये उस समय जल से अधिक महत्व की और कोई शान्तिप्रद वस्तु प्रतीत ही नहीं होती है। वह तृष्णा के कारण छटपटाता है और केवल किसी प्रकार किसी भी स्थान से जल प्राप्त करने के लिये प्रयत्न करता है। इसी प्रकार एक बार किसी विषय की कामना मन में उत्पन्न हो जाती है तब उसकी सन्तुष्टि किये बिना मनुष्य को शान्ति अनुभव नहीं होती। यदि इष्ट वस्तु की प्राप्ति हो जाती है तो उसके प्रति संग हो जाता है। संग एक ऐसा दुष्ट मनोवेग है जो मन के सुख और शान्ति को भंग कर देता है। संक्षेपत अप्राप्त वस्तु को पाने की काम्ाना तृष्णा कहलाती है और प्राप्त वस्तु से आसक्ति को संग कहते हैं।विषयों के प्रति मन में उत्पन्न होने वाली तृष्णा और संग ही वे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो निरन्तर अपना पिघला लावा उगल कर जीवन के हंसते उपवन को झुलसाकर ध्वस्त कर देते हैं। इन आग्नेय पर्वतों से उगला गया तप्त लावा विविध प्रकार के मनोद्वेग हैं जो मनुष्य के कामुक जीवन में असंख्य वस्तुओं को अर्जित करने उन पर अधिकार जमाने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिये संघर्ष और कलह को जन्म देते हैं।यह रजोगुण मनुष्य को कर्मासक्ति से बांधता है रजोगुण के वशीभूत पुरुष के मन में विभिन्न इच्छाएं उत्पन्न होती हैं जिन्हें पूर्ण करने के लिये स्वाभाविक है कि वह दिनरात कर्म में ही व्यस्त और आसक्त हो जाता है। उसका सम्पूर्ण जीवन धन के आय और व्यय वस्तुओं के अर्जन और रक्षण करने में ही व्यतीत होता है। इस प्रक्रिया में उसका शरीर तो वृद्ध होता जाता है परन्तु उसकी तृष्णा नवयौवन को प्राप्त होती जाती है अधिकाधिक भोग को प्राप्त करने की व्याकुलता और प्राप्त वस्तु के नष्ट होने के भय के कारण वह एक कर्म से दूसरे कर्म में प्रवृत्त रहता है। इस प्रकार अपने ही कर्मों से उत्पन्न हुए सुख दुख रूप फलों को भोगने के लिए य्ाह जीव देह से बंधा रहता है।यदि सत्त्वगुण के बन्धन में मनुष्य को यह अभिमान होता है कि मैं सुखी हूँ और मैं जानने वाला हूँ तो रजोगुण में मैं कर्ता हूँ इस प्रकार कर्तृत्व का अभिमान होता है। इस तथ्य का हमें स्मरण रहे कि इन गुणों से उत्पन्न ये बन्धन प्रतीतिक ही हैं वास्तविक नहीं।