Bhagavad Gita Chapter 15 Verse 17 — Purusottama Yoga

Sanskrit

उत्तमः पुरुषस्त्वन्यः परमात्मेत्युधाहृतः | यो लोकत्रयमाविश्य बिभर्त्यव्यय ईश्वरः ||१५-१७||

Transliteration

uttamaḥ puruṣastvanyaḥ paramātmetyudhāhṛtaḥ . yo lokatrayamāviśya bibhartyavyaya īśvaraḥ ||15-17||

Hindi Meaning

।।15.17।। परन्तु उत्तम पुरुष अन्य ही है, जो परमात्मा कहलाता है और जो तीनों लोकों में प्रवेश करके सबका धारण करने वाला अव्यय ईश्वर है।।

English Meaning

Besides these two, there is the greatest living personality, the Supreme Soul, the imperishable Lord Himself, who has entered the three worlds and is maintaining them.

Commentary

The idea of this verse is very nicely expressed in the Kaṭha Upaniṣad (2.2.13) and Śvetāśvatara Upaniṣad (6.13). It is clearly stated there that above the innumerable living entities, some of whom are conditioned and some of whom are liberated, there is the Supreme Personality, who is Paramātmā. The Upaniṣadic verse runs as follows: nityo nityānāṁ cetanaś cetanānām. The purport is that amongst all the living entities, both conditioned and liberated, there is one supreme living personality, the Supreme Personality of Godhead, who maintains them and gives them all the facility of enjoyment according to different work. That Supreme Personality of Godhead is situated in everyone’s heart as Paramātmā. A wise man who can understand Him is eligible to attain perfect peace, not others.

Hinglish Commentary

Is shlok ka matlab bahut achhe se Kaṭha Upaniṣad (2.2.13) aur Śvetāśvatara Upaniṣad (6.13) mein samjhaya gaya hai. Wahan yeh saaf bataya gaya hai ki anek jeevon ke beech, jinmein kuch bandhe hue hain aur kuch mukt, ek Paramātmā hai jo sabse upar hai. Upaniṣad ka shlok kehta hai: nityo nityānāṁ cetanaś cetanānām. Iska matlab yeh hai ki sab jeevon mein, chahe wo bandhe ho ya mukt, ek hi parmeshwar hai, jo sabka palan karta hai aur unhe unke kaam ke anusar sukh ka maza lene ki suvidha deta hai. Yeh Paramātmā har kisi ke dil mein hai. Jo samajhdar vyakti isko samajh leta hai, wahi poorn shanti prapt kar sakta hai, dusre nahi.

Chinmaya Commentary

कोई एक व्यक्ति विभिन्न उपाधियों व्यक्तियों कार्यों और पदों की दृष्टि से विभिन्न नामों से संबोधित किया जाता है और यदि इन आपेक्षिक दृष्टिकोणों को दूर कर दिया जाय तो वह व्यक्ति शून्य रूप नहीं हो जायेगा। वह मात्र एक निर्विशेष व्यक्ति रह जाता है। इसी प्रकार जो परम तत्त्व नित्यपरिवर्तनशील जगत् के रूप में क्षर पुरुष कहलाता है और क्षर के ज्ञाता के रूप में अक्षर पुरुष वह स्वयं इन दोनों से भिन्न ही है जिसे यहाँ उत्तम पुरुष परमात्मा और अव्यय ईश्वर कहा गया है।क्षर से परे पहुँचने पर अक्षर ही नहीं वरन् उत्तम पुरुष ही रह जाता है क्योंकि क्षरत्व के अभाव में अक्षरत्व का भी अभाव हो जाता है। तब रह जाता है इन दोनों का परमार्थ अधिष्ठान परमात्मा। यह परमात्मा या अव्यय ईश्वर तीनों लोकों में प्रवेश करके उनका धारणपोषण करता है। संस्कृत में लोक शब्द का अर्थ है वह वस्तु जो देखी या अनुभव की जाती है। इस दृष्टि से यहाँ लोक शब्द का अर्थ स्वर्गादि लोक हो सकता है और हमारी परिचित अनुभवों की तीन अवस्थाएं जाग्रत स्वप्न और सुषुप्ति भी हो सकती हैं। एक ही संवित् चैतन्य इन तीनों को प्रकाशित करता है।यहाँ विशेष ध्यान देने की बाता यह है कि इन तीनों पुरुषों को भिन्नभिन्न नहीं समझना चाहिये। केवल उत्तम पुरुष ही पारमार्थिक सत्य है जो दो विभिन्न उपाधियों की दृष्टि से क्षर और अक्षर के रूप में प्रतीत हो रहा है। उपाधियों के अभाव में वह केवल अपने नित्यशुद्ध निरुपाधिक स्वरूप में रह जाता है। उदाहरणार्थ एक ही सर्वगत आकाश घट और मठ इन दो उपाधियों से अवच्छिन्न होकर घटाकाश और मठाकाश के रूप में प्रतीत होता है। यहाँ यह स्पष्ट है कि यह कोई तीन आकाश घटाकाश मठाकाश और महाकाश नहीं बन गये हैं। घट और मठ की उपाधियों से ध्यान दूर कर लें तो ज्ञात होता कि वस्तुत आकाश एक ही है।इसी प्रकार उत्तम पुरुष ही दृश्य और दृष्टा के रूप में क्षर और अक्षर पुरुष कहलाता है। परन्तु उपाधियों से विवर्जित हुआ वह परमात्मा ही है।अगले श्लोक में भगवान् श्रीकृष्ण पुरुषोत्तम शब्द की व्युत्पत्ति दर्शाकर यह बताते हैं कि वे किस प्रकार परम ब्रह्म स्वरूप हैं