Bhagavad Gita Chapter 15 Verse 4 — Purusottama Yoga

Sanskrit

ततः पदं तत्परिमार्गितव्यं यस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूयः | तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये | यतः प्रवृत्तिः प्रसृता पुराणी ||१५-४||

Transliteration

tataḥ padaṃ tatparimārgitavyaṃ yasmingatā na nivartanti bhūyaḥ . tameva cādyaṃ puruṣaṃ prapadye . yataḥ pravṛttiḥ prasṛtā purāṇī ||15-4||

Hindi Meaning

।।15.4।। (तदुपरान्त) उस पद का अन्वेषण करना चाहिए जिसको प्राप्त हुए पुरुष पुन: संसार में नहीं लौटते हैं। "मैं उस आदि पुरुष की शरण हूँ, जिससे यह पुरातन प्रवृत्ति प्रसृत हुई है"।।

English Meaning

Thereafter, one must seek that place from which, having gone, one never returns, and there surrender to that Supreme Personality of Godhead from whom everything has begun and in whom everything is abiding since time immemorial.

Commentary

It is now clearly stated that the real form of this banyan tree cannot be understood in this material world. Since the root is upwards, the extension of the real tree is at the other end. When entangled with the material expansions of the tree, one cannot see how far the tree extends, nor can one see the beginning of this tree. Yet one has to find out the cause. “I am the son of my father, my father is the son of such-and-such a person, etc.” By searching in this way, one comes to Brahmā, who is generated by the Garbhodaka-śāyī Viṣṇu. Finally, in this way, when one reaches the Supreme Personality of Godhead, that is the end of research work. One has to search out that origin of this tree, the Supreme Personality of Godhead, through the association of persons who are in knowledge of that Supreme Personality of Godhead. Then by understanding one becomes gradually detached from this false reflection of reality, and by knowledge one can cut off the connection and actually become situated in the real tree. The word asaṅga is very important in this connection because the attachment for sense enjoyment and lording it over the material nature is very strong. Therefore one must learn detachment by discussion of spiritual science based on authoritative scriptures, and one must hear from persons who are actually in knowledge. As a result of such discussion in the association of devotees, one comes to the Supreme Personality of Godhead. Then the first thing one must do is surrender to Him. The description of that place whence having gone one never returns to this false reflected tree is given here. The Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa, is the original root from whom everything has emanated. To gain the favor of that Personality of Godhead, one has only to surrender, and this is a result of performing devotional service by hearing, chanting, etc. He is the cause of the extension of the material world. This has already been explained by the Lord Himself. Ahaṁ sarvasya prabhavaḥ: “I am the origin of everything.” Therefore to get out of the entanglement of this strong banyan tree of material life, one must surrender to Kṛṣṇa. As soon as one surrenders unto Kṛṣṇa, one becomes detached automatically from this material extension.

Hinglish Commentary

Yahan par ye baat saaf saaf keh di gayi hai ki is banyan tree ka asli roop is material duniya mein samajhna mushkil hai. Iska jo root hai, wo upar ki taraf hai, aur asli tree ka extension doosri taraf hai. Jab hum is tree ke material expansions se uljhe hote hain, tab humein nahi pata hota ki ye tree kitna bada hai, aur iski shuruaat kahan se hoti hai. Phir bhi humein iski wajah dhundhni padti hai. “Main apne pita ka beta hoon, mera pita uss vyakti ka beta hai,” aise karte karte hum Brahmā tak pahunchte hain, jo Garbhodaka-śāyī Viṣṇu se utpann hote hain. Aakhir mein, jab hum Supreme Personality of Godhead tak pahunchte hain, tab humari khoj khatam hoti hai. Is tree ka asal kaaran, Supreme Personality of Godhead, ko samajhne ke liye humein un logon se milna chahiye jo is Supreme Personality ke gyaan mein hain. Phir samajh kar, hum dheere dheere is jhooti reality se alag ho jate hain, aur gyaan ke zariye hum is connection ko kaat kar asal tree mein sthit ho jate hain. Yahaan 'asaṅga' shabd bahut zaroori hai kyunki sense enjoyment aur material nature par raj karne ki bhavna bahut majboot hoti hai. Isliye, humein spiritual science ke authoritative scriptures par charcha karke detachment seekhna chahiye, aur un logon se sunna chahiye jo sach mein gyaan mein hain. Aise discussions ke natije mein, hum Supreme Personality of Godhead tak pahunchte hain. Phir sabse pehle humein unhe surrender karna hota hai. Us jagah ka varnan yahan diya gaya hai jahan se jaane par hum kabhi is jhooti tree par nahi laut te. Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa, wahi asal root hain jisse sab kuch nikla hai. Unki kripa paane ke liye, sirf surrender karna hota hai, aur ye devotional service, jaise sunna aur gaana, karne se hota hai. Wo material world ke extension ka kaaran hain, jo khud Bhagwan ne samjhaya hai. “Ahaṁ sarvasya prabhavaḥ”: “Main sab kuch ka origin hoon.” Isliye, is strong banyan tree se nikalne ke liye, humein Kṛṣṇa ko surrender karna hoga. Jaise hi hum Kṛṣṇa ko surrender karte hain, hum automatically is material extension se alag ho jate hain.

Chinmaya Commentary

कहीं ऐसा न हो कि कोई विद्यार्थी इस रूपक के वास्तविक अभिप्राय को न समझकर उसे कोई लौकिक वृक्ष ही समझ लें गीताचार्य भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं कि जैसा वर्णन किया गया है वैसा वृक्ष यहाँ उपलब्ध नहीं होता। पूर्व श्लोक में वर्णित अश्वत्थ वृक्ष इस व्यक्त हुए सम्पूर्ण जगत् का प्रतीक है। सूक्ष्म चैतन्य आत्मा विविध रूपों और विभिन्न स्तरों पर विविधत व्यक्त होता है जैसे शरीर मन और बुद्धि में क्रमश विषय भावनाओं और विचारों के प्रकाशक के रूप में और कारण शरीर में वह अज्ञान को प्रकाशित करता है। आत्मअज्ञान या वासनाओं को ही कारण शरीर कहते हैं। ये समस्त उपाधियाँ तथा उनके अनुभव अपनी सम्पूर्णता में अश्वत्थवृक्ष के द्वारा निर्देशित किये गये हैं। अत यह कोई परिच्छिन्न वृक्ष न होने के कारण कोई इसे एक दृष्टिक्षेप से देखकर समझ नहीं सकता है।कोई भी पुरुष इस संसार वृक्ष का आदि या अन्त या प्रतिष्ठा नहीं देख सकता। यह वृक्ष परम सत्य के अज्ञान से उत्पन्न होता है। जब तक वासनाओं का प्रभाव बना रहता है तब तक इसका अस्तित्व भी रहता है किन्तु आत्मा के अपरोक्ष ज्ञान से यह समूल नष्ट हो जाता है। बहुसंख्यक लोगों द्वारा इन आध्यात्मिक आशयों को न देखा जाता है और न पहचाना या समझा ही जाता है।इस संसार वृक्ष को काटने का एकमात्र शस्त्र है असंग अर्थात् वैराग्य। भौतिक जगत् जड़ अचेतन है। इसके द्वारा जो अनुभव प्राप्त किया जाता है वह चैतन्य के सम्बन्ध के कारण ही संभव होता है। जब तक कार के चक्रों का सम्बन्ध मशीन से बना रहता है तब तक उनमें गति रहती है। यदि प्रवाहित होने वाली शक्ति को रोक दिया जाये तो वे चक्र स्वत ही गतिशून्य स्थिति में आ जायेंगे। इसी प्रकार यदि हम अपना ध्यान शरीर मन और बुद्धि से निवृत्त करें तो तादात्म्य के अभाव में विषय भावनाओं तथा विचारों का ग्रहण स्वत अवरुद्ध हो जायेगा। तादात्म्य की निवृत्ति को ही वैराग्य कहते हैं। यहाँ उसे असंग शस्त्र कहा गया है। भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन्ा को उपदेश देते हैं कि उसको इस असंगशस्त्र के द्वारा संसारवृक्ष को काटना चाहिये।हमारी वर्तमान स्थिति की दृष्टि से उपर्युक्त अवस्था का अर्थ है शून्य जहाँ न कोई विषय हैं और न भावनाएं हैं न कोई विचार ही हैं। अत हम ऐसे उपदेश को सहसा स्वीकार नहीं करेंगे। भगवान् हमारी मनोदशा को समझते हुये उसी क्रम में कहते हैं तत्पश्चात् उस पद का अन्वेषण करना चाहिये जिसे प्राप्त हुये पुरुष पुन लौटते नहीं हैं।उपर्युक्त सम्पूर्ण विवेचन का निष्कर्ष यह निकलता है कि निदिध्यासन के अभ्यास के शान्त क्षणों में साधक को अपना ध्यान जगत् एवं उपाधियों से निवृत्त कर उस ऊर्ध्वमूल परमात्मा के चिन्तन में लगाना चाहिये जहाँ से इस संसार की पुरातन प्रवृत्ति प्रसृत हुई है।यदि इस उपदेश को केवल यहीं तक छोड़ दिया गया होता तो अधिक से अधिक वह एक सुन्दर काव्यात्मक कल्पना ही बन कर रह जाता। आध्यात्मिक मूल्यों को अपने व्यावहारिक जीवन में जीने की कला सिखाने वाली निर्देशिका के रूप में गीता को यह भी बताना आवश्यक था कि किस प्रकार एक साधक इस उपदेश का पालन कर सकता है। इनका एक व्यावहारिक उपाय है प्रार्थना। जिसका निर्देश इस श्लोक के अन्त में इन शब्दों में किया है मैं उस आदि पुरुष की शरण हूँ जहाँ से यह पुरातन प्रवृत्ति प्रसृत हुई है।यह श्लोक दर्शाता है कि जब हमारी बहिर्मुखी प्रवृत्ति बहुत कुछ मात्रा में क्षीण हो जाती है तब हमें अपनी बुद्धि को सजगतापूर्वक संसार के आदिस्रोत सच्चिदानन्द परमात्मा में भक्ति और समर्पण के भाव के साथ समाहित करने का प्रयत्न करना चाहिये। इस आदि पुरुष का स्वरूप तथा उसके अनुभव के उपाय को बताना इस अध्याय का विषय है।किन गुणों से सम्पन्न साधक उस पद को प्राप्त होते हैं सुनो