Bhagavad Gita Chapter 15 Verse 5 — Purusottama Yoga
Sanskrit
निर्मानमोहा जितसङ्गदोषा अध्यात्मनित्या विनिवृत्तकामाः | द्वन्द्वैर्विमुक्ताः सुखदुःखसंज्ञैर्- गच्छन्त्यमूढाः पदमव्ययं तत् ||१५-५||
Transliteration
nirmānamohā jitasaṅgadoṣā adhyātmanityā vinivṛttakāmāḥ . dvandvairvimuktāḥ sukhaduḥkhasaṃjñaira- gacchantyamūḍhāḥ padamavyayaṃ tat ||15-5||
Hindi Meaning
।।15.5।। जिनका मान और मोह निवृत्त हो गया है, जिन्होंने संगदोष को जीत लिया है, जो अध्यात्म में स्थित हैं जिनकी कामनाएं निवृत्त हो चुकी हैं और जो सुख-दु:ख नामक द्वन्द्वों से विमुक्त हो गये हैं, ऐसे सम्मोह रहित ज्ञानीजन उस अव्यय पद को प्राप्त होते हैं।।
English Meaning
Those who are free from false prestige, illusion and false association, who understand the eternal, who are done with material lust, who are freed from the dualities of happiness and distress, and who, unbewildered, know how to surrender unto the Supreme Person attain to that eternal kingdom.
Commentary
The surrendering process is described here very nicely. The first qualification is that one should not be deluded by pride. Because the conditioned soul is puffed up, thinking himself the lord of material nature, it is very difficult for him to surrender unto the Supreme Personality of Godhead. One should know by the cultivation of real knowledge that he is not lord of material nature; the Supreme Personality of Godhead is the Lord. When one is free from delusion caused by pride, he can begin the process of surrender. For one who is always expecting some honor in this material world, it is not possible to surrender to the Supreme Person. Pride is due to illusion, for although one comes here, stays for a brief time and then goes away, he has the foolish notion that he is the lord of the world. He thus makes all things complicated, and he is always in trouble. The whole world moves under this impression. People are considering the land, this earth, to belong to human society, and they have divided the land under the false impression that they are the proprietors. One has to get out of this false notion that human society is the proprietor of this world. When one is freed from such a false notion, he becomes free from all the false associations caused by familial, social and national affections. These faulty associations bind one to this material world. After this stage, one has to develop spiritual knowledge. One has to cultivate knowledge of what is actually his own and what is actually not his own. And when one has an understanding of things as they are, he becomes free from all dual conceptions such as happiness and distress, pleasure and pain. He becomes full in knowledge; then it is possible for him to surrender to the Supreme Personality of Godhead.
Hinglish Commentary
Yeh surrender karne ka process yahan bahut achhe se samjhaya gaya hai. Pehli zaroorat yeh hai ki insaan ko apne ghamand se door rehna chahiye. Kyunki jo conditioned soul hai, wo khud ko material nature ka lord samajhta hai, isliye uske liye Supreme Personality of Godhead ko surrender karna mushkil ho jata hai. Insaan ko asli gyaan ki talash karni chahiye, yeh samajhne ke liye ki wo material nature ka lord nahi hai; asli lord toh Supreme Personality of Godhead hi hai. Jab insaan ghamand se mukt hota hai, tab wo surrender karne ka process shuru kar sakta hai. Agar koi hamesha is duniya mein izzat ki talash mein hai, toh uske liye Supreme Person ko surrender karna sambhav nahi hai. Ghamand illusion ki wajah se hota hai, kyunki insaan yahan aata hai, kuch samay rehta hai aur phir chala jata hai, lekin uske paas yeh bekaar ka vichar hota hai ki wo duniya ka lord hai. Is wajah se wo sab kuch complicated kar leta hai aur hamesha pareshani mein rehta hai. Pura duniya is bhavna ke saath chalta hai. Log zameen ko, is dharti ko, insani samaj ka hissa samajhte hain, aur wo is galat soch ke saath is zameen ko baant lete hain ki wo iske malik hain. Insaan ko is galat soch se bahar nikalna hoga ki insani samaj is duniya ka malik hai. Jab wo is galat soch se mukt hota hai, toh wo sabhi galat sambandhon se bhi mukt ho jata hai jo parivaarik, samajik aur rashtriya bhavnaon se bante hain. Yeh galat sambandh insaan ko is material duniya se band kar dete hain. Is stage ke baad, insaan ko spiritual knowledge ko develop karna hota hai. Usko yeh samajhna hoga ki kya sach mein uska hai aur kya nahi. Aur jab wo cheezon ko unki asli roop mein samajhta hai, toh wo sabhi dual concepts jaise khushi aur dukh, sukh aur takleef se mukt ho jata hai. Wo gyaan mein poora ho jata hai; tab wo Supreme Personality of Godhead ko surrender karne ke liye tayar hota hai.
Chinmaya Commentary
भारत में दर्शनशास्त्र आचार के लिये है प्रचारमात्र के लिए नहीं। इस ज्ञान की पूर्णता साक्षात् अनुभव करने में है। यही कारण है कि हमारे धर्मशास्त्रों तथा अध्यात्म के प्रकरण ग्रन्थों में जीवन के लक्ष्य का तथा उसकी प्राप्ति के उपायों का अत्यन्त विस्तृत विवेचन मिलता है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं होती हैं जिनके बिना मनुष्य उस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता है। अत आत्मज्ञान भी कुछ विशिष्ट गुणों के से सम्पन्न अधिकारी को ही पूर्णत प्राप्त हो सकता है। उन गुणों का निर्देश इस श्लोक में किया गया है। उत्साही और साहसी साधकों को इन गुणों का सम्पादन करना चाहिये। भगवान् श्रीकृष्ण आश्वासन देते हैं कि साधन सम्पन्न साधकों को अव्यय पद की प्राप्ति अवश्य होगी। वही कृत्कृत्यता और वही परम पुरुषार्थ है।जो मान और मोह से रहित है मान का अर्थ है स्वयं को पूजनीय व्यक्ति मानना। अपने महत्व का त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन मान अथवा गर्व कहलाता है। ऐसा मानी व्यक्ति अपने ऊपर मान को बनाये रखने का अनावश्यक भार या उत्तरदायित्व ले लेता है। तत्पश्चात् उसके पास कभी समय ही नहीं होता कि वह वास्तविक ज्ञान प्राप्त कर सके और अपने अवगुणों का त्याग कर सुसंस्कृत बन सके। इसी प्रकार मोह का अर्थ है अविवेक। बाह्य जगत् की वस्तुओं व्यक्तियों घटनाओं आदि को यथार्थत न समझ पाना मोह है। इसके कारण हम वास्तविक जीवन की तात्कालिक समस्याओं का सामना करने के स्थान पर अपने ही काल्पनिक जगत् में विचरण करते रहते हैं। अत आत्म्ाज्ञान के जिज्ञासुओं को इन अवगुणों का सर्वथा त्याग करना चाहिये।जिन्होंने संग दोष को जीत लिया है देह के साथ तादात्म्य कर केवल इन्द्रियों के विषयोपभोग में रमने का अर्थ स्वयं को जीवन की श्रेष्ठतर संभावनाओं से वंचित रखकर अपनी ही प्रवंचना करना है। ऐसा मूढ़ व्यक्ति अत्यन्त विषयासक्त होता है। यह आसक्ति जितनी अधिक होगी उतनी ही अधिक उसकी अनियंत्रित विषयाभिमुख प्रवृत्ति भी होगी। वह विषयों का दास बनकर उनके परिवर्तनों और विनाश की लय पर नृत्य करता हुआ अपनी शक्तियों का अपव्यय करता रहता है। फिर उसे आत्मानुभव की प्राप्ति कैसे हो सकती है इसलिये जिन्होंने इस संग नामक दोष को जीत लिया है वे ही पुरुष मोक्ष के अधिकारी होते हैं।अध्यात्मनित्या मन का स्वभाव है किसी न किसी वस्तु में आसक्त रहना। अत मन को बाह्य जगत् से विरत करने के लिये उसे श्रेष्ठ और दिव्य आत्मस्वरूप में स्थित करने का प्रयत्न करना चाहिये। मनुष्य का मन विधेयात्मक उपदेश का पालन कर सकता है परन्तु शून्य में नहीं रह सकता। सरल शब्दों में तात्पर्य यह है कि उसे कुछ करने को कहा जा सकता है परन्तु यह नहीं कहा जा सकता कि कुछ मत करो। उदाहरणार्थ यदि किसी व्यक्ति से कहा जाये कि प्रातकाल जागने के साथ उसे अण्डे का स्मरण नहीं करना चाहिये तो दूसरे दिन सर्वप्रथम उसे अण्डे का स्मरण होगा। परन्तु इसके स्थान पर उसे भगवान् नारायण का स्मरण करने को कहा जाये तो अण्डे का स्मरण होने का अवसर ही नहीं रह जाता। इसी प्रकार विषयासक्ति को जीतने के लिये सतत आत्मानुसंधान करते रहना चाहिये।जिनकी कामनाएं पूर्णत निवृत्त हो चुकी हैं जब तक बाह्य जगत् के सम्बन्ध में यह धारणा बनी रहेगी कि वह सत्य है और उसमें सुख है तब तक कामनाओं का त्याग होना संभव ही नहीं है। अत हमें विचारपूर्वक जगत् के मिथ्यात्व का निश्चय करना चाहिये और यह भी जानना चाहिये कि सुख तो आत्मा का स्वरूप है विषयों का धर्म नहीं। ऐसे दृढ़ निश्चय से कामनायें निवृत्त हो सकती हैं। इच्छाओं के अभाव में मन स्वत शान्त हो जाता है।जो पुरुष सुखदुख नामक द्वन्द्वों से विमुक्त हो गये हैं मनुष्य कभी भी जगत् का वस्तुनिष्ठ दर्शन नहीं करता है। वह जगत् की वस्तुओं को प्रिय और अप्रिय दो भागों में विभाजित कर देता है। इस द्वन्द्व से उत्पन्न होती है प्रिय की ओर प्रवृत्ति और अप्रिय से निवृत्ति। तत्पश्चात् यदि प्रिय की प्राप्ति हो तो सुख अन्यथा दुख होता है। दुर्भाग्य से मनुष्य के राग और द्वेष भी सदैव परिवर्तित होते रहते हैं। इस कारण कल जिस वस्तु को वह सुख का साधन समझता था आज उसी वस्तु को वह दुखदायी समझता है। इस प्रकार मन की तरंगों में जो व्यक्ति फँसा रहता है वह इन द्वन्द्वों से कभी मुक्त नहीं हो सकता। इसलिये साधक को अपने व्यक्तिगत राग और द्वेष को सर्वथा समाप्त कर देना चाहिये।इस श्लोक के अन्त में भगवान् श्रीकृष्ण की यह निश्चयात्मक और आशावादी घोषणा है कि ऐसे सम्मोहरहित योग्य अधिकारी साधक अव्यय पद को प्राप्त होते हैं। इस घोषणा की शैली में एक आदेश की दृढ़ता है। उपाधियों से अवच्छिन्न आत्मा यह संसारी दुर्भाग्यशाली मनुष्य है और उपाधिविवर्जित मनुष्य ही सच्चिदानन्दस्वरूप आत्मा है। यही अपरोक्षानुभूति है।उस अव्यय पद की ही विशेषता अगले श्लोक में वर्णित है।