Bhagavad Gita Chapter 16 Verse 10 — Daivasura Sampad Vibhaga Yoga

Sanskrit

काममाश्रित्य दुष्पूरं दम्भमानमदान्विताः | मोहाद्गृहीत्वासद्ग्राहान्प्रवर्तन्तेऽशुचिव्रताः ||१६-१०||

Transliteration

kāmamāśritya duṣpūraṃ dambhamānamadānvitāḥ . mohādgṛhītvāsadgrāhānpravartante.aśucivratāḥ ||16-10||

Hindi Meaning

।।16.10।। दम्भ, मान और मद से युक्त कभी न पूर्ण होने वाली कामनाओं का आश्रय लिये, मोहवश मिथ्या धारणाओं को ग्रहण करके ये अशुद्ध संकल्पों के लोग जगत् में कार्य करते हैं।।

English Meaning

Taking shelter of insatiable lust and absorbed in the conceit of pride and false prestige, the demoniac, thus illusioned, are always sworn to unclean work, attracted by the impermanent.

Commentary

The demoniac mentality is described here. The demons have no satiation for their lust. They will go on increasing and increasing their insatiable desires for material enjoyment. Although they are always full of anxieties on account of accepting nonpermanent things, they still continue to engage in such activities out of illusion. They have no knowledge and cannot tell that they are heading the wrong way. Accepting nonpermanent things, such demoniac people create their own God, create their own hymns and chant accordingly. The result is that they become more and more attracted to two things – sex enjoyment and accumulation of material wealth. The word aśuci-vratāḥ, “unclean vows,” is very significant in this connection. Such demoniac people are only attracted by wine, women, gambling and meat-eating; those are their aśuci, unclean habits. Induced by pride and false prestige, they create some principles of religion which are not approved by the Vedic injunctions. Although such demoniac people are most abominable in the world, by artificial means the world creates a false honor for them. Although they are gliding toward hell, they consider themselves very much advanced.

Hinglish Commentary

Yahan par demoniac mentality ka zikr hota hai. Ye demons kabhi bhi apni lust se satisfy nahi hote. Inki khwahishen sirf badhti jaati hain, ye material enjoyment ke liye kabhi khatam nahi hoti. Halanki ye log hamesha anxieties se bhare rehte hain kyunki ye nonpermanent cheezon ko accept karte hain, phir bhi ye illusion mein rahkar aise hi activities karte rehte hain. Inhe yeh samajh nahi aata ki ye galat raste par ja rahe hain. Ye log nonpermanent cheezon ko apnaate hain, apna khud ka God bana lete hain, apne hi hymns create karte hain aur unhe chant karte hain. Iska natija yeh hota hai ki ye sirf do cheezon ki taraf aur zyada attract hote hain – sex enjoyment aur material wealth ka accumulation. Aśuci-vratāḥ, yaani "unclean vows," yahan par bahut important hai. Ye demoniac log sirf sharab, auraton, gambling aur meat-eating ki taraf attract hote hain; ye unki aśuci, yani unclean habits hain. Ghamand aur false prestige se bhare ye log kuch aise principles of religion bana lete hain jo Vedic injunctions se approved nahi hote. Halanki ye duniya mein sabse abominable hain, lekin duniya inke liye ek false honor create kar deti hai. Ye log jabki narak ki taraf ja rahe hain, tab bhi inhe lagta hai ki ye bahut advanced hain.

Chinmaya Commentary

जिस गर्व के साथ एक नितान्त भौतिकवादी व्यक्ति अपनी उपलब्धियों के क्षेत्र में विचरण करता है उसके आन्तरिक स्वभाव की भयंकर विद्रूपता को व्यासजी के द्वारा किये गये इस वर्णन से अधिक अच्छी प्रकार से व्यक्त नहीं किया जा सकता। आसुरी पुरुष की मनस्थिति तथा समाज में उसके कर्मों का स्तर का और अधिक स्पष्ट एवं सम्पूर्ण वर्णन पाने के लिए हमें विश्व की सभी भाषाओं के विद्यमान साहित्य में खोजबीन करनी होगी फिर भी इस सारगर्भित श्लोक के समतुल्य चित्रण पाने में हमें असफलता ही मिलेगी।काममाश्रित्य इच्छाओं की प्रेरणा के बिना कर्म कदापि नहीं हो सकते हैं। इच्छाओं के अभाव में जीवन की उपलब्धियाँ असंभव है। तथापि कामनाओं का शिकार बने रहने का अर्थ है कर्मों का कोई भयंकर यन्त्र बनना जो जगत् में अहंकार और अहंकार केन्द्रित मनोद्वेगों के विष का वमन करता रहता है। कामनाओं की तृप्ति के लिए ही जीवन धारण करना अविवेक का लक्षण है क्योंकि कामना का यह विशेष कौशल हैकि जैसेजैसे हम उसे तृप्त करते जाते हैं वैसेवैसे ही वह द्विगुणित होती जाती है। उन्हें तृप्त करना कठिन है वे दुष्पूर हैं। ऐसी कामनाओं से युक्त पुरुष जब अपने विवेक और सार्मथ्य का उपयोग करता है तब स्वाभाविक है कि व्ाह अपने मन में तथा बाह्य जगत् में विक्षेप और दुर्व्यवस्था को उत्पन्न करता है।कामना क्या है विषयोपभोग के द्वारा शाश्वत सुख और सन्तोष को प्राप्त करने का जीव का प्रयत्न ही कामना है। जब वह इस प्रकार मोहित हो जाता है तब वह दम्भ मद और मान का भी शिकार बन जाता है। उनके द्वारा प्रताड़ित वह अपनी निरंकुश इच्छाओं को तृप्त करने के लिए सतत संघर्ष और परिश्रम करता रहता है।मोहात् परिपूर्ण और तृप्त पुरुष के मन में कामना नहीं हो सकती। जो पुरुष अपने अनन्त स्वरूप को न जानकर स्वयं को परिच्छिन्न जीव ही समझता है केवल उसे ही विषयों की कामना हो सकती है। इसे ही मोह कहते हैं।असुर लोगों के मन का चरित्र इस श्लोक की द्वितीय पंक्ति में पूर्ण होता है। उन्हें यहाँ अशुचिव्रता कहा गया है। इसका अभिप्राय है कि ऐसे आसुरी स्वभाव के लोग येन केन प्रकारेण अपने ही सुख और शान्ति के लिए प्रयत्न करने में अन्य लोगों का कुछ भी महत्व नहीं समझते हैं। जीवन के सभी आदर्श मूल्यों को ताक में रखकर निर्लज्ज असहिष्णु और क्रूर तक होकर वे अपने कार्यक्षेत्र में संघर्षरत रहते हैं। कामवासना से मदोन्मत्त और स्वार्थ से संवेदनाशून्य वह व्यक्ति जगत् में पागल के समान अपने चारों ओर रक्त और अम्ल फेंकता हुआ विपत्ति और विनाश का ही कार्य करता है एक व्यष्टि की दृष्टि से यह चित्र हमें एक ऐसे भोगवादी पुरुष को दर्शाता है जो अपने जीवन का निर्माण कामना से विक्षुब्ध हुए मन की चंचल तरंगों पर करता है। समष्टि की दृष्टि से देखने पर यही शब्द चित्र हमें भौतिकवादी जनसमुदायों और राष्ट्रों की स्थिति का दर्शन कराता है। जीवन की सुन्दरता उस तत्त्वज्ञान की सुन्दरतापर निर्भर करती है जिस पर जीवन का निर्माण होता है यदि नींव ही असत् हो तो उसके ऊपर निर्मित ताश का महल अधिक सुदृढ़ नहीं हो सकता। यदि हम इस श्लोक को सूक्ष्मदृष्टि से देख सकें तो ज्ञात होगा कि इसमें आज के जगत् में सर्वत्र अनुभव हो रहे आर्थिक विघटन सामाजिक दोष राजनीतिक उथलपुथल और अशान्ति का सम्पूर्ण विवेचन किया गया है।उपर्य़ुक्त वर्णन के द्वारा भगवान् श्रीकृष्ण अप्रत्यक्ष रूप से एक ऐसे भौतिकवादी पुरुष का चित्रण कर रहे हैं जो अपने स्वभाव से ही नास्तिक विचारधारा का है तथा भोग के लिए ही कर्म करता है। क्या आज के भौतिकवादी युग में हम अपने को यथोक्त वर्णन के अनुरूप ही सिद्ध नहीं कर रहे हैं भगवान् आगे कहते हैं