Bhagavad Gita Chapter 16 Verse 13 — Daivasura Sampad Vibhaga Yoga
Sanskrit
इदमद्य मया लब्धमिमं प्राप्स्ये मनोरथम् | इदमस्तीदमपि मे भविष्यति पुनर्धनम् ||१६-१३||
Transliteration
idamadya mayā labdhamimaṃ prāpsye manoratham . idamastīdamapi me bhaviṣyati punardhanam ||16-13||
Hindi Meaning
।।16.13।। मैंने आज यह पाया है और इस मनोरथ को भी प्राप्त करूंगा, मेरे पास यह इतना धन है और इससे भी अधिक धन भविष्य में होगा।।
English Meaning
Today I have obtained all these opulences by My own effort. They were not gifted to Me by anyone else. I am the enjoyer and the lord of everything. Therefore, I will utilize this power to maintain and protect the living entities according to My will.
Commentary
There is no purport for this verse
Hinglish Commentary
Is verse ke liye koi vishesh vyakhya nahi hai, par iska matlab samajhna zaroori hai. Yah verse humein yeh batata hai ki jeevan ke kai pehlu hain aur kabhi kabhi humein unhe samajhne ke liye khud hi sochna padta hai. Har ek shabd, har ek ansh ka apna mahatva hai, aur humein inhe samajhkar apne jeevan mein prayog karna chahiye. Is tarah se, hum apne andar ki gyaan ki khoj kar sakte hain aur apne jeevan ko aur behtar bana sakte hain.
Chinmaya Commentary
यह श्लोक स्वत स्पष्ट है। सामान्य लोग इसी प्रकार का जीवन जीते हैं। प्रतिस्पर्धा से पूर्ण इस जगत् में उस व्यक्ति को सफल समझा जाता है जिसके पास अधिकतम धन हो। अत मनुष्य को जितना अधिक धन प्राप्त होता है उससे उसकी सन्तुष्टि नहीं होती। धनार्जन की इस धारणा में हास्यास्पद विरोधाभास यह है कि धन प्राप्ति से सन्तोष होने के स्थान पर अधिकाधिक धन की इच्छा बढ़ती जाती है। आज तक किसी भी भौतिकवादी धनी व्यक्ति ने अपने धन को पर्याप्त नहीं माना है।इसके विपरीत स्थितप्रज्ञ पुरुष के लक्षण बताते हुए गीता में कहा गया है कि ज्ञानी पुरुष की परिपूर्णता ऐसी होती है कि जगत् के विषय उसके मन में किंचित् भी विकार उत्पन्न नहीं करते हैं और वही पुरुष वास्तविक शान्ति प्राप्त करता है न कि कामी पुरुष।इस श्लोक में आसुरी पुरुष का भौतिक वस्तुओं के संबंध में दृष्टिकोण बताया गया है अब अगले श्लोक में उसके व्यक्तिविषयक दृष्टिकोण को बताते हैं।