Bhagavad Gita Chapter 16 Verse 15 — Daivasura Sampad Vibhaga Yoga

Sanskrit

आढ्योऽभिजनवानस्मि कोऽन्योऽस्ति सदृशो मया | यक्ष्ये दास्यामि मोदिष्य इत्यज्ञानविमोहिताः ||१६-१५||

Transliteration

āḍhyo.abhijanavānasmi ko.anyo.asti sadṛśo mayā . yakṣye dāsyāmi modiṣya ityajñānavimohitāḥ ||16-15||

Hindi Meaning

।।16.15।। "मैं धनवान् और श्रेष्ठकुल में जन्मा हूँ। मेरे समान दूसरा कौन है?",'मैं यज्ञ करूंगा', 'मैं दान दूँगा', 'मैं मौज करूँगा' - इस प्रकार के अज्ञान से वे मोहित होते हैं।।

English Meaning

Whatever I perform by way of sacrifices, austerities, or charitable activities, I do to this end and only this and am united to the manner in which they act.

Commentary

There is no purport for this verse

Hinglish Commentary

Is verse ke liye koi vishesh vyakhya nahi hai, lekin iska matlab samajhna zaroori hai. Yeh verse humein yeh batata hai ki jeevan ke mukhya pehluon par dhyaan dena chahiye. Har ek insaan ke liye yeh samajhna zaroori hai ki humara jeevan kaisa hai aur hum kis disha mein ja rahe hain. Isliye, hamesha apne karmon par dhyaan dena chahiye, kyunki wahi humein apne jeevan ki asli samasyaon se nikalne ka raasta dikhate hain.

Chinmaya Commentary

अज्ञान और उससे उत्पन्न विपरीत ज्ञान से मोहित तथा गर्व और मद से उन्मत्त आसुरी पुरुष जगत् की ओर इसी भ्रामक दृष्टि से देखता है। ऐसी स्थिति में स्वयं का तथा जगत् के साथ अपने संबंध का त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन करना स्वाभाविक ही है। उसे अपने धन वैभव और कुल का इतना अभिमान होता है कि वह अपने समक्ष सभी को तुच्छ समझता है। स्वयं ही समाज से बहिष्कृत होकर वह मिथ्या अभिमान के महल में रहता है और असंख्य प्रकार की मानसिक यातनाओं का कष्ट भी भोगता रहता है। उसकी महत्त्वाकांक्षा यह होती है कि यज्ञादि के द्वारा वह देवताओं पर भी शासन करे और दान के द्वारा सम्पूर्ण जगत् का क्रय कर ले। इस प्रकार सम्मानित और पूजित होकर मैं मौज करूँगा। वे अज्ञान के गर्त में पड़े हुए आसुरी पुरुष के कुछ अत्यन्त विक्षिप्ततापूर्ण कथन हैं।उपर्युक्त तीन श्लोकों का सारांश बताते हुए कहते हैं