Bhagavad Gita Chapter 17 Verse 14 — Sraddhatraya Vibhaga Yoga

Sanskrit

देवद्विजगुरुप्राज्ञपूजनं शौचमार्जवम् | ब्रह्मचर्यमहिंसा च शारीरं तप उच्यते ||१७-१४||

Transliteration

devadvijaguruprājñapūjanaṃ śaucamārjavam . brahmacaryamahiṃsā ca śārīraṃ tapa ucyate ||17-14||

Hindi Meaning

।।17.14।। देव, द्विज (ब्राह्मण), गुरु और ज्ञानी जनों का पूजन, शौच, आर्जव (सरलता), ब्रह्मचर्य और अहिंसा, यह शरीर संबंधी तप कहा जाता है।।

English Meaning

Austerity of the body consists in worship of the Supreme Lord, the brāhmaṇas, the spiritual master, and superiors like the father and mother, and in cleanliness, simplicity, celibacy and nonviolence.

Commentary

The Supreme Godhead here explains the different kinds of austerity and penance. First He explains the austerities and penances practiced by the body. One should offer, or learn to offer, respect to God or to the demigods, the perfect, qualified brāhmaṇas and the spiritual master and superiors like father, mother or any person who is conversant with Vedic knowledge. These should be given proper respect. One should practice cleansing oneself externally and internally, and he should learn to become simple in behavior. He should not do anything which is not sanctioned by the scriptural injunctions. He should not indulge in sex outside of married life, for sex is sanctioned in the scripture only in marriage, not otherwise. This is called celibacy. These are penances and austerities as far as the body is concerned.

Hinglish Commentary

Yahan par Supreme Godhead alag-alag tarah ke tapasya aur penance ke baare mein samjhate hain. Pehle woh body se judi tapasya aur penance ke baare mein batate hain. Humein God ya phir demigods, perfect aur qualified brāhmaṇas, spiritual master aur apne bade logon jaise maa, baap, ya koi bhi vyakti jo Vedic gyaan se parichit ho, unka samman karna chahiye. In sabko sahi izzat deni chahiye. Humein apne aap ko bahar se aur andar se saaf rakhne ki practice karni chahiye, aur apne vyavhaar mein simplicity lani chahiye. Humein aisa kuch nahi karna chahiye jo scriptures mein mana kiya gaya ho. Shaadi ke bahar sex mein indulge nahi hona chahiye, kyunki scriptures ke hisaab se sex sirf shaadi ke andar hi allowed hai, aur isko celibacy kaha jata hai. Yeh sab body se jude tapasya aur penance hain.

Chinmaya Commentary

देव द्विज गुरु और ज्ञानी जनों का पूजन अपने आराध्य के साथ तादात्म्य बनाये रखने की साधना पूजा कहलाती है। इस पूजा के फलस्वरूप पूजक अपने आराध्य के गुणों से सम्पन्न हो जाता है। नैतिक विकास एवं सांस्कृतिक उन्नति का उपाय यह पूजन ही है। यह बहुत कुछ चुम्बकीकरण की स्पर्शविधि के समान ही है। जो पुरुष अपने व्यक्तित्व के प्रतिबन्धनों से मुक्त होना चाहता है उसको अपने आराध्य आदर्श देव के प्रति श्रद्धा और भक्ति आदर और सम्मान का भाव होना अत्यावश्यक है। उसी प्रकार जिन सत्पुरुषों ने इस आदर्श को प्रस्तुत किया उन द्विजों ब्राह्मणों के प्रति तथा उपदेष्टा गुरु और इस आदर्श के अनुमोदक ज्ञानी जनों के प्रति भी वही भक्ति भाव होना चाहिए।द्विज इस शब्द का वाच्यार्थ है वह व्यक्ति जो दो बार जन्मा हो । यह शब्द ब्राह्मणों का सूचक है और ब्रह्मवित् पुरुष को ही ब्राह्मण कहते हैं। माता के गर्भ से जन्म लेने पर सभी मनुष्य एक समान ही होते हैं। यद्यपि सबमें बौद्धिक क्षमता और सुन्दरता होती है परन्तु उसके साथ ही अनेक नैतिक दोष भी होते हैं। हम एक गर्भ से तो मुक्त होते हैं परन्तु प्रकृति की जड़ उपाधियों के गर्भ में बन्धे ही रहते हैं इन उपाधियों के तादात्म्य से स्वयं को मुक्त कर अपने आत्मस्वरूप के परमानन्द में निष्ठा प्राप्त करना ही दूसरा जन्म माना जाता है। इसलिए आत्मानुभवी पुरुष को द्विज कहा जाता है।शौच और सरलता शरीर की स्वच्छता के साथसाथ आसपास के वातावरण की स्वच्छता की ओर भी साधक को ध्यान देना चाहिए। यह बाह्य शुद्धि ही यहाँ शौच शब्द से इंगित की गयी है। उसी प्रकार साधक के बाह्य व्यवहार में सरलता होनी चाहिए। कुटिलता के कारण व्यक्तित्व के विभाजन की आशंका बनी रहती है। ऐसे विभाजित पुरुष के मन का सन्तुलन सार्मथ्य और शान्ति नष्ट हो जाती है।ब्रह्मचर्य सदैव ब्रह्मस्वरूप में रमने के स्वभाव को ही ब्रह्मचर्य कहते हैं।यह रमण तब तक संभव नहीं हो सकता जब तक हमारा शरीर और मन विषयोपभोगों से विरत नहीं होता है। इसलिए इन्द्रियों व मन के संयम को भी ब्रह्मचर्य की संज्ञा प्रदान की गयी है। जैसे मेडिकल कालेज में प्रवेश प्राप्त कर लेने पर ही विद्यार्थी को डाक्टर कहा जाने लगता है क्योंकि उसका साध्य तब दूर नहीं रह जाता।अहिंसा किसी भी प्राणी को पीड़ा न पहुँचाने का नाम ही अहिंसा है। जीवन में जाने या अनजाने किसी प्राणी को कदापि शारीरिक पीड़ा न पहुँचाना असम्भव है। परन्तु अपने मन में हिंसा का भाव कभी न आने देना चाहिए और तब अपरिहार्य शारीरिक पीड़ा भी कल्याण कारक हो सकती है। उदाहरणार्थ एक शल्य चिकित्सक के द्वारा रोगी को दिया गया शारीरिक कष्ट रोगी के लिए कल्याण कारक ही सिद्ध होता है। उस चिकित्सक की दृष्टि से यह अहिंसा ही है।उपर्युक्त पूजनादि साधनाओं में शरीर की प्रधानता होने से उन्हें शरीर तप कहा गया है।तप का अर्थ शरीर उत्पीड़न ही नहीं है। वस्तुत तप तो वह विवेकपूर्ण जीवन पद्धति है जिसके द्वारा हम अपनी समस्त शक्तियों के अपव्यय को अवरुद्ध कर उनका संचय कर सकते हैं। नई शक्तियों को प्राप्त कर उनका संचय करना और तत्पश्चात् उनका रचनात्मक कार्यों में प्रयोग करना यह सम्पूर्ण योजना तप शब्द के व्यापक अर्थ में समाविष्ट है। ऐसे विवेकपूर्ण तप को यहाँ वास्तविक शरीर तप के रूप में प्रमाणित किया गया है।अब अगले श्लोक में वाङ्मय वाणी संबंधी तप को बताते हैं