Bhagavad Gita Chapter 17 Verse 16 — Sraddhatraya Vibhaga Yoga

Sanskrit

मनः प्रसादः सौम्यत्वं मौनमात्मविनिग्रहः | भावसंशुद्धिरित्येतत्तपो मानसमुच्यते ||१७-१६||

Transliteration

manaḥ prasādaḥ saumyatvaṃ maunamātmavinigrahaḥ . bhāvasaṃśuddhirityetattapo mānasamucyate ||17-16||

Hindi Meaning

।।17.16।। मन की प्रसन्नता, सौम्यभाव, मौन आत्मसंयम और अन्त:करण की शुद्धि यह सब मानस तप कहलाता है।।

English Meaning

And satisfaction, simplicity, gravity, self-control and purification of one’s existence are the austerities of the mind.

Commentary

To make the mind austere is to detach it from sense gratification. It should be so trained that it can be always thinking of doing good for others. The best training for the mind is gravity in thought. One should not deviate from Kṛṣṇa consciousness and must always avoid sense gratification. To purify one’s nature is to become Kṛṣṇa conscious. Satisfaction of the mind can be obtained only by taking the mind away from thoughts of sense enjoyment. The more we think of sense enjoyment, the more the mind becomes dissatisfied. In the present age we unnecessarily engage the mind in so many different ways for sense gratification, and so there is no possibility of the mind’s becoming satisfied. The best course is to divert the mind to the Vedic literature, which is full of satisfying stories, as in the Purāṇas and the Mahābhārata. One can take advantage of this knowledge and thus become purified. The mind should be devoid of duplicity, and one should think of the welfare of all. Silence means that one is always thinking of self-realization. The person in Kṛṣṇa consciousness observes perfect silence in this sense. Control of the mind means detaching the mind from sense enjoyment. One should be straightforward in his dealings and thereby purify his existence. All these qualities together constitute austerity in mental activities.

Hinglish Commentary

Dosto, jab hum apne mann ko austere banate hain, toh iska matlab hai ki hum ise sense gratification se alag karte hain. Mann ko aise train karna chahiye ki wo hamesha dusron ke liye accha karne ki sochta rahe. Sabse behtar training hai mann ka gravity yaani gehra sochna. Humein Kṛṣṇa consciousness se kabhi bhi nahi hatna chahiye aur hamesha sense gratification se bachna chahiye. Apni nature ko shuddh karna matlab Kṛṣṇa conscious hona hai. Mann ki santushti sirf tab milti hai jab hum ise sense enjoyment ki soch se door karte hain. Jitna zyada hum sense enjoyment ke bare mein sochte hain, utna hi mann asantusht hota hai. Aaj kal hum apne mann ko bekar mein alag-alag tarikon se engage karte hain sirf sense gratification ke liye, isliye mann ki santushti ka koi chance nahi hota. Sabse behtar raasta hai ki hum apne mann ko Vedic literature ki taraf mod dein, jo satisfying kahaniyon se bhara hota hai, jaise ki Purāṇas aur Mahābhārata. Is gyaan ka faida uthakar hum apne aap ko shuddh kar sakte hain. Mann ko duplicity se door rakhna chahiye, aur hamesha sabke welfare ke baare mein sochna chahiye. Silence ka matlab hai ki vyakti hamesha self-realization ke baare mein sochta rahe. Kṛṣṇa consciousness mein rehne wala vyakti is sense mein perfect silence ko observe karta hai. Mann ka control ka matlab hai ise sense enjoyment se alag karna. Humein apne dealings mein straightforward hona chahiye, is tarah se hum apni existence ko shuddh kar sakte hain. Ye sab qualities milkar mental activities mein austerity ko banati hain.

Chinmaya Commentary

इस श्लोक में उल्लिखित जीवन के पाँच आदर्श मूल्यों को जीवन में अपनाने पर ये अपने संयुक्त रूप में मानस तप कहलाते हैं। मन प्रसाद अर्थात् मनशान्ति की प्राप्ति तभी हो सकती है जब जगत् के साथ हमारा सम्बन्ध ज्ञान सहिष्णुता और प्रेम के स्वस्थ मूल्यों पर आधारित हो। एक असंयमित और कामुक पुरुष के लिए मन प्रसाद दुर्लभ ही होता है। उसका मन इन्द्रियों के द्वारा सदैव विषयों में ही सुख की खोज में भ्रमण करता रहता है।विषय भोग की इच्छाएं ही मन की इस अन्तहीन दौड़ का कारण है। बाह्य विषय ग्रहण तथा आन्तरिक इच्छाओं से मन को सुरक्षित रखे जाने पर ही मनुष्य को शान्ति प्राप्त हो सकती है। जिस साधक को ऐसा दिव्य और श्रेष्ठ आदर्श प्राप्त हो गया है जिसमें मन और बुद्धि अपनी चंचलता को विस्मृत कर समाहित हो जाती है उसे ही वास्तविक मन प्रसाद की उपलब्धि हो सकती है।सौम्यत्व प्राणिमात्र के प्रति प्रेम और कल्याण की भावना ही सौम्यता है। ऐसे सहृदय साधक के मन में कभी यह भाव उत्पन्न नहीं होता कि लोग उसको बलात् उत्पीड़ित कर रहे हैं और न ही वह बाह्य परिस्थितियों से कभी विचलित ही होता है।मौन हम पहले ही देख चुके हैं कि शब्दों का अनुच्चारण मौन नहीं है। सामान्यत मौन शब्द से हम वाणी का मौन ही समझते हैं परन्तु यहाँ भगवान् श्रीकृष्ण मौन का उल्लेख मानस तप के सन्दर्भ में करते हैं। इसमें कोई विरोध नहीं है। कारण यह है कि मन के शान्त रहने पर ही वाणी का मौन या संयम संभव हो सकता है। कामरागादि के कोलाहल से रहित मन की स्थिति को ही वास्तविक मौन कहते हैं। मुनि के स्वभाव को भी मौन कहते हैं। अत मौन का अर्थ हुआ मननशीलता।आत्मसंयम उपर्युक्त मन प्रसाद सौम्यता और मौन की सिद्धि तब तक सफल नहीं होती जब तक हम सावधानी और प्रयत्नपूर्वक आत्मसंयम नहीं कर पाते हैं। प्राय हमारी पाशविक प्रवृत्तियां प्रबल होकर हमें अपने वश में कर लेती हैं। अत विवेक और सजगतापूर्वक उनको अपने वश में रखना आवश्यकहो जाता है।भावसंशुद्धि इस शब्द से तात्पर्य हमारे उद्देश्यों की पवित्रता और शुद्धता से है। भावसंशुद्धि के बिना आत्मसंयम कर पाना कठिन होता है। जीवन में कोई श्रेष्ठ लक्ष्य न हो तो विषयों के प्रलोभन के शिकार बन जाने की आशंका बनी रहती है। इसलिए साधक को अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसकी प्राप्ति होने तक धैर्यपूर्वक अपने मार्ग पर आगे बढ़ते जाना चाहिए। इस कार्य में हमारा लक्ष्य तथा उद्देश्य ऐसा दिव्य हो जो हमें स्फूर्ति और प्रेरणा प्रदान कर सके अन्यथा हम अपनी ही क्षमताओं की जड़े खोदकर अपने ही नाश में प्रवृत्त हो सकते हैं।इस प्रकार उपर्युक्त तीन श्लोकों में तप के वास्तविक स्वरूप का वर्णन किया गया है। विभिन्न साधकों के द्वारा समान श्रद्धा के साथ इस तप का आचरण किया जाता है परन्तु सबको विभिन्न फल प्राप्त होते दिखाई देते हैं। यह कोई संयोग की ही बात नहीं है। तप करने वाले तपस्वी साधक तीन प्रकार के होते हैं सात्त्विक राजसिक और तामसिक। अत इन गुणों के भेद के कारण उनके तपाचरण में भेद होता है। स्वाभाविक ही है कि उनके द्वारा प्राप्त किये गये फलों में भी भेद होगा।अब अगले तीन श्लोकों में त्रिविध तप का वर्णन करते हैं