Bhagavad Gita Chapter 18 Verse 35 — Moksha Sanyasa Yoga
Sanskrit
यया स्वप्नं भयं शोकं विषादं मदमेव च | न विमुञ्चति दुर्मेधा धृतिः सा पार्थ तामसी ||१८-३५||
Transliteration
yayā svapnaṃ bhayaṃ śokaṃ viṣādaṃ madameva ca . na vimuñcati durmedhā dhṛtiḥ sā pārtha tāmasī ||18-35||
Hindi Meaning
।।18.35।। हो पार्थ ! दुर्बुद्धि पुरुष जिस धारणा के द्वारा, स्वप्न, भय, शोक, विषाद और मद को नहीं त्यागता है, वह धृति तामसी है।।
English Meaning
And that determination which cannot go beyond dreaming, fearfulness, lamentation, moroseness and illusion – such unintelligent determination, O son of Pṛthā, is in the mode of darkness.
Commentary
It should not be concluded that a person in the mode of goodness does not dream. Here “dream” means too much sleep. Dreaming is always present; either in the mode of goodness, passion or ignorance, dreaming is a natural occurrence. But those who cannot avoid oversleeping, who cannot avoid the pride of enjoying material objects, who are always dreaming of lording it over the material world, and whose life, mind and senses are thus engaged, are considered to have determination in the mode of ignorance.
Hinglish Commentary
Yeh samajhna zaroori hai ke jo log goodness ke mode mein hain, wo sapne nahi dekhte, aisa nahi hai. Yahan "sapne" ka matlab hai zyada sona. Sapne toh hamesha hote hain; chahe goodness ka mode ho, passion ka ya ignorance ka, sapne dekhna ek natural cheez hai. Lekin jo log zyada sone se nahi bach sakte, jo material cheezon ka maza lene ki ghamand mein hain, jo hamesha is duniya par raj karne ke sapne dekhte hain, aur jin ki zindagi, dimaag aur indriyaan is mein uljhi hui hain, unhe ignorance ke mode ka pakka determination samjha jata hai.
Chinmaya Commentary
इस श्लोक में वर्णित तामसी धृति को समझना कठिन नहीं है क्योंकि हममें से अधिकांश लोगों की धृति इसी श्रेणी की है निद्रा भयादि को धारण करने वाली धृति तामसी कही गयी है।स्वप्न यह शब्द उस मन की प्रक्षेपित कल्पनाओं को इंगित करता है जो प्राय निद्रावस्था में डूबा रहता है। अनुभव की वह अवस्था स्वप्न है जहाँ वास्तव में वस्तुओं का अभाव होते हुए भी मनकल्पित मिथ्या विषयों का भोग होता है। तमोगुणी लोग बाह्य वस्तुओं पर अपने मन के द्वारा सुन्दरता एवं सुख का आरोप करके फिर उनकी प्राप्ति के लिए परिश्रम और संघर्षरत रहते हैं।भय ऐसे अविवेकी लोग व्यर्थ में ही अन्धकारमय भविष्य की कल्पना करके उससे भयभीत होते हैं। संभव है कि वह भयप्रद घटना कभी घटित ही न हो किन्तु उसका काल्पनिक भय ही मनुष्य के सन्तुलन संयम एवं सन्तोष को नष्ट करने के लिए पर्याप्त होता है। हममें से कितने ही लोगों ने इस प्रकार के भय का अनुभव अपने जीवन में किया होगा। कुछ लोगों को भय होता है कि कल वे मरने वाले हैं और प्रतिदिन वे पूर्व के समान ही स्वस्थ व्यक्ति के रूप में ही जागते हैं मानसिक दृष्टि से ऐसे लोग भयोन्माद के रोगी होते हैं। और जिस दृढ़ता से वे इस भय ग्रन्थि को ग्रहण किये रहते हैं वह वास्तव में अपूर्व होती है।शोक विषाद और मद मनुष्य की सार्मथ्य को क्षीण करने वाले ये तीन कारण हैं। तामसी पुरुष इन्हें धारण करके एक प्रकार की आन्तरिक रिक्तता और थकान का अनुभव करता है। अतीत में हुई अनिष्ट घटना का मनुष्य को शोक होता है भविष्य को अन्धकारमय देखकर उसका मन विषाद से भर जाता है और वर्तमान काल मे कामुकतापूर्ण अनैतिक जीवन का गर्व करने में ही मूढ़ पुरुष को मद का अनुभव होता है।उपर्युक्त स्वप्नादि पाँच जीवन मूल्यों को धारण करने वाले पुरुष दुर्मेधा हैं और ऐसे पुरुषों की धृति तामसी कही जाती है।इसके पश्चात् अब कर्म के फल सुख का वर्णन करते हैं जो भी त्रिविध है। भगवान् कहते हैं