Bhagavad Gita Chapter 18 Verse 39 — Moksha Sanyasa Yoga

Sanskrit

यदग्रे चानुबन्धे च सुखं मोहनमात्मनः | निद्रालस्यप्रमादोत्थं तत्तामसमुदाहृतम् ||१८-३९||

Transliteration

yadagre cānubandhe ca sukhaṃ mohanamātmanaḥ . nidrālasyapramādotthaṃ tattāmasamudāhṛtam ||18-39||

Hindi Meaning

।।18.39।। जो सुख प्रारम्भ में और परिणाम (अनुबन्ध) में भी आत्मा (मनुष्य) को मोहित करने वाला होता है, वह निद्रा, आलस्य और प्रमाद से उत्पन्न सुख तामस कहा जाता है।।

English Meaning

And that happiness which is blind to self-realization, which is delusion from beginning to end and which arises from sleep, laziness and illusion is said to be of the nature of ignorance.

Commentary

One who takes pleasure in laziness and in sleep is certainly in the mode of darkness, ignorance, and one who has no idea how to act and how not to act is also in the mode of ignorance. For the person in the mode of ignorance, everything is illusion. There is no happiness either in the beginning or at the end. For the person in the mode of passion there might be some kind of ephemeral happiness in the beginning and at the end distress, but for the person in the mode of ignorance there is only distress both in the beginning and at the end.

Hinglish Commentary

Jo log aaram aur neend mein hi khushi dhoondte hain, wo zaroor andhkaar yaani ignorance ke mode mein hain. Unhe yeh samajh nahi aata ki kya karna hai aur kya nahi, isliye wo bhi is ignorance ke mode mein hain. Aise logon ke liye sab kuch ek illusion hai, unhe na toh shuruaat mein khushi milti hai aur na hi aakhir mein. Passion ke mode mein rehne wale logon ko shayad shuruaat mein kuch palon ka sukh milta hai, lekin aakhir mein unhe takleef hi milti hai. Lekin jo log ignorance ke mode mein hain, unke liye shuruaat se lekar aakhir tak sirf dukh hi dukh hai.

Chinmaya Commentary

जो सुख मनुष्य को मोहित करने वाला होता है और जो उसकी संस्कृति को विकृति में परिवर्तित कर देता है वह तामस सुख माना गया है। मोह का अर्थ है आत्मा और अनात्मा के भेद का अभाव।तामस सुख के स्रोत हैं निद्रा आलस्य और प्रमाद। निद्रा का अर्थ सर्वविदित निद्रावस्था तो है ही किन्तु वेदान्त दर्शन के अनुसार स्वस्वरूप के अज्ञान की अवस्था भी निद्रा कहलाती है। इस आत्म अज्ञान के कारण ही मनुष्य विषय भोगों में सुख की खोज करता है और उसमें ही आसक्त हो जाता है।आलस्य क्रियाशीलता रजोगुण का धर्म है और उसके विपरीत आलस्य तमोगुण का धर्म है। तामसी पुरुष की कर्म को टालने की प्रवृत्ति होती है और इस प्रकार आलस्य में ही वह अपने समय को व्यतीत कर देता है। यही उसका सुख है। ऐसा पुरुष विचार करने में भी आलसी होता है। इसलिए वह जीवन में यथार्थ निर्णय नहीं ले पाता।प्रमाद यह सत्त्वगुण के लक्षण सजगता और विवेक के सर्वथा विपरीत लक्षण है। प्रमादशील मनुष्य अपने हृदय के उच्च गुणों के आह्वान की अवहेलना और उपेक्षा करके निम्न स्तर के भोगों में रमता है। फलत वह दिन प्रतिदिन पशु के स्तर तक गिरता जाता है।निद्रा आलस्य और प्रमाद से प्राप्त होने वाला सुख प्रारम्भ और अन्त में मनुष्य को मोहित करने वाला होता है और ऐसा सुख तामस माना गया है।प्रस्तुत प्रकरण का उपसंहार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं