Bhagavad Gita Chapter 18 Verse 58 — Moksha Sanyasa Yoga
Sanskrit
मच्चित्तः सर्वदुर्गाणि मत्प्रसादात्तरिष्यसि | अथ चेत्त्वमहंकारान्न श्रोष्यसि विनङ्क्ष्यसि ||१८-५८||
Transliteration
maccittaḥ sarvadurgāṇi matprasādāttariṣyasi . atha cettvamahaṃkārānna śroṣyasi vinaṅkṣyasi ||18-58||
Hindi Meaning
।।18.58।। मच्चित्त होकर तुम मेरी कृपा से समस्त कठिनाइयों (सर्वदुर्गाणि) को पार कर जाओगे; और यदि अहंकारवश (इस उपदेश को) नहीं सुनोगे, तो तुम नष्ट हो जाओगे।।
English Meaning
If you become conscious of Me, you will pass over all the obstacles of conditioned life by My grace. If, however, you do not work in such consciousness but act through false ego, not hearing Me, you will be lost.
Commentary
A person in full Kṛṣṇa consciousness is not unduly anxious about executing the duties of his existence. The foolish cannot understand this great freedom from all anxiety. For one who acts in Kṛṣṇa consciousness, Lord Kṛṣṇa becomes the most intimate friend. He always looks after His friend’s comfort, and He gives Himself to His friend, who is so devotedly engaged working twenty-four hours a day to please the Lord. Therefore, no one should be carried away by the false ego of the bodily concept of life. One should not falsely think himself independent of the laws of material nature or free to act. He is already under strict material laws. But as soon as he acts in Kṛṣṇa consciousness, he is liberated, free from the material perplexities. One should note very carefully that one who is not active in Kṛṣṇa consciousness is losing himself in the material whirlpool, in the ocean of birth and death. No conditioned soul actually knows what is to be done and what is not to be done, but a person who acts in Kṛṣṇa consciousness is free to act because everything is prompted by Kṛṣṇa from within and confirmed by the spiritual master.
Hinglish Commentary
Jis insaan ka poora Kṛṣṇa consciousness hai, woh apne jeevan ke kartavyaon ko le kar zyada pareshan nahi hota. Yeh samajhna kuch logon ke liye mushkil hai ki yeh kitni badi aazadi hai sabhi chintao se. Jo Kṛṣṇa consciousness mein kaam karta hai, uske liye Bhagwan Kṛṣṇa sabse kareebi dost ban jaate hain. Woh hamesha apne dost ki khushi ka khayal rakhte hain, aur apne bhakt ko apne aap ko de dete hain, jo din-raat Kṛṣṇa ko khush karne mein laga rehta hai. Isliye, kisi ko bhi apne sharir ke maamle mein jhooti ahankaar se beh jaana nahi chahiye. Yeh nahi sochna chahiye ki woh prakritik niyamon se azaad hai ya kuch bhi karne mein swatantra hai. Asal mein, woh pehle se hi sakht material laws ke neeche hai. Lekin jab woh Kṛṣṇa consciousness mein kaam karta hai, tab usse mukti mil jaati hai, aur woh material pareshaniyon se azaad ho jaata hai. Yeh dhyan se samajhna zaroori hai ki jo insaan Kṛṣṇa consciousness mein active nahi hai, woh janm aur mrityu ke samundar mein beh raha hai. Koi bhi bandha yeh nahi jaanta ki kya karna chahiye aur kya nahi, lekin jo Kṛṣṇa consciousness mein kaam karta hai, woh isliye azaad hai kyunki uski har action Kṛṣṇa ke dwara andar se prerit hoti hai aur uske spiritual master se confirm hoti hai.
Chinmaya Commentary
सारांशत साधक को सतत ईश्वर का स्मरण करते हुए अपने कर्तव्य कर्म करते रहने चाहिए। सतत अभ्यास करने पर शरीर और मन भी ऐसी अनुप्राणित बुद्धि का साथ देने लगते हैं जो ईश्वर के अखण्ड स्मरण में रमती है।भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं मच्चित्त होकर तुम मेरी कृपा से समस्त कठिनाइयों को पार कर जाओगे। हमारे जीवन में आने वाले अधिकांश विघ्न या प्रतिबन्ध केवल काल्पनिक होते हैं। मिथ्या भय और वृथा चिन्ता संभ्रमित मन के लक्षण हैं। मन के परमात्मस्वरूप में समाहित होने से प्राप्त होने वाले फल को ही कृपा कहते हैं। यहाँ कथित कृपा का अर्थ यह नहीं है कि करुणासागर भगवान् भक्त विशेष पर ही अपनी कृपा की वर्षा करते हैं और अन्य जनों पर नहीं। भगवान् तो स्वयं कृपास्वरूप ही हैं। उनकी कृपा सर्वव्यापी है। आवश्यकता केवल हमारे अन्तकरण को शुद्ध करने की तथा विवेक को जाग्रत करने की है। शुद्धता और विवेक होने पर परमात्मा शुद्ध स्वरूप में प्रकट हो जाता है जो साधक के हृदय में पहले से ही विद्यमान था। सूर्य का प्रकाश किसी से पक्षपात नहीं करता। परन्तु जो व्यक्ति अपने घर के द्वार और वातायन सदैव बन्द रखता है वह सूर्य प्रकाश से वंचित रह जाता है। इसमें सूर्य को दोष नहीं दिया जा सकता।इस श्लोक की द्वितीय पंक्ति में भगवान् श्रीकृष्ण चेतावनी देते हैं कि अहंकारवश उनके उपदेश का पालन न करने पर मनुष्य अपना नाश ही कर लेगा। प्राकृतिक नियम अपरिवर्तनीय होते हैं उनके न नेत्र होते हैं न श्रोत्र। वे अपना काम लयबद्ध करते रहते हैं। जो मनुष्य इन नियमें को पहचान कर उनका पूर्ण पालन करता है वही सुखी रहता है।यदि अहंकारवश तुम नहीं सुनोगे तो तुम नष्ट हो जाओगे यह किसी क्रूर सत्ताधारी की मानव जाति को भयभीत करके उससे आज्ञा पालन करवाने के लिए दी गई धमकी नहीं है।अन्य धर्मों में दी गई नरक की धमकी के साथ इसकी तुलना नहीं करनी चाहिए। यह वस्तु स्थिति का कथन मात्र है। यदि न्यूटन भी अपने घर की छत से कूद पड़ता तो गुरुत्वाकर्षण की शक्ति निःक्ष्ड़ त्द्धड़श्चत रूप से उस पर भी अपना प्रभाव दिखाती ही प्रकृति के नियमों में एक निश्चितता है। बन्धन और मोक्ष इन दो विकल्पों में से मनुष्य किसी का भी चयन करने में स्वतन्त्र है। मोक्षमार्ग का यहाँ वर्णन किया जा चुका है। प्रस्तुत कथन में भगवान् की केवल निर्मम स्पष्टवक्तृता तथा साधक के कल्याण की भावना ही स्पष्ट होती है। अपने इस स्पष्ट कथन से वे किसी बात को बनाना या बिगाड़ना नहीं चाहते।अन्तप्रेरणा की सौम्य एवं मधुर वाणी से हमें सदैव जीवन की सत्य पद्धति का मार्गदर्शन मिलता रहता है। परन्तु मनुष्य का अहंकार और स्वार्थ उस मधुर वाणी की उपेक्षा करके विषयोपभोग के निम्नस्तरीय जीवन का ही अनुकरण करता है। फलत वह अपने ही अनियन्त्रित मनोवेगों तथा अशुद्ध विचारों द्वारा दण्डित किया जाता है। अत यहाँ चेतावनी दी गई है कि तुम नष्ट हो जाओगे। यहाँ नाश का यह अर्थ है कि ऐसा अहंकारी पुरुष जीवन के परम पुरुषार्थ को नहीं प्राप्त कर सकता।अपने कथन को और अधिक स्पष्ट करते हुए भगवान् कहते हैं