Bhagavad Gita Chapter 18 Verse 60 — Moksha Sanyasa Yoga

Sanskrit

स्वभावजेन कौन्तेय निबद्धः स्वेन कर्मणा | कर्तुं नेच्छसि यन्मोहात्करिष्यस्यवशोपि तत् ||१८-६०||

Transliteration

svabhāvajena kaunteya nibaddhaḥ svena karmaṇā . kartuṃ necchasi yanmohātkariṣyasyavaśopi tat ||18-60||

Hindi Meaning

।।18.60।। हे कौन्तेय ! तुम अपने स्वाभाविक कर्मों से बंधे हो, (अत:) मोहवशात् जिस कर्म को तुम करना नहीं चाहते हो, वही तुम विवश होकर करोगे।।

English Meaning

Under illusion you are now declining to act according to My direction. But, compelled by the work born of your own nature, you will act all the same, O son of Kuntī.

Commentary

If one refuses to act under the direction of the Supreme Lord, then he is compelled to act by the modes in which he is situated. Everyone is under the spell of a particular combination of the modes of nature and is acting in that way. But anyone who voluntarily engages himself under the direction of the Supreme Lord becomes glorious.

Hinglish Commentary

Agar koi insaan Bhagwan ki agwai ko maanne se inkaar karta hai, toh usse prakriti ke gunon ke prabhav mein kaam karna padta hai. Har koi kisi na kisi gunon ke combination ke jaal mein hai aur usi hisaab se apne karm kar raha hai. Lekin jo vyakti apne ichha se Bhagwan ki agwai ko apnaata hai, wo sach mein mahan ban jaata hai. Isliye, apne aap ko Bhagwan ki taraf lagana aur unke marg par chalna sabse bada sammaan hai, kyunki isse hum apne asli swabhav ko samajh sakte hain aur unke saath milkar jeene ka maza le sakte hain.

Chinmaya Commentary

भगवान् श्रीकृष्ण का सारांश में कथन यह है मैं तुम्हें इसलिये युद्ध में प्रवृत्त नहीं कर रहा हूँ कि मुझे तुमसे सहानुभूति नहीं है वरन् इसलिये कि इसके अतिरिक्त तुम्हारे लिए अन्य कोई मार्ग ही नहीं रहा है। तुम्हारे लिये कोई विकल्प ही नहीं है। यद्यपि तुम दुराग्रह कर रहे हो कि तुम युद्ध नहीं करोगे किन्तु यह तुम्हारा केवल मोह और भ्रम ही है। तुम्हें युद्ध करना ही पड़ेगा क्योंकि तुम्हारा स्वभाव अपना प्रभाव अवश्य दिखायेगा। इस प्रकरण में भगवान् श्रीकृष्ण ने बारम्बार कहा है तुम मेरा सतत् स्मरण करो। इसका अर्थ क्या है किस प्रकार हम ईश्वर का स्मरण करें क्या इसका अर्थ ईश्वर का ध्यान करना है हमारा परमेश्वर के साथ क्या संबंध होना चाहिये क्या हम उन्हें कोई ऐतिहासिक पुरुष मानें अथवा सदैव हमारे हृदय में वास करने वाले आत्मतत्त्व के रूप में उन्हें जाने एक लगनशील विद्यार्थी के मन में उठने वाले प्रश्नों के उत्तर अगले श्लोक में दिये गये हैं