Bhagavad Gita Chapter 18 Verse 61 — Moksha Sanyasa Yoga

Sanskrit

ईश्वरः सर्वभूतानां हृद्देशेऽर्जुन तिष्ठति | भ्रामयन्सर्वभूतानि यन्त्रारूढानि मायया ||१८-६१||

Transliteration

īśvaraḥ sarvabhūtānāṃ hṛddeśe.arjuna tiṣṭhati . bhrāmayansarvabhūtāni yantrārūḍhāni māyayā ||18-61||

Hindi Meaning

।।18.61।। हे अर्जुन (मानों किसी) यन्त्र पर आरूढ़ समस्त भूतों को ईश्वर अपनी माया से घुमाता हुआ (भ्रामयन्) भूतमात्र के हृदय में स्थित रहता है।।

English Meaning

The Supreme Lord is situated in everyone’s heart, O Arjuna, and is directing the wanderings of all living entities, who are seated as on a machine, made of the material energy.

Commentary

Arjuna was not the supreme knower, and his decision to fight or not to fight was confined to his limited discretion. Lord Kṛṣṇa instructed that the individual is not all in all. The Supreme Personality of Godhead, or He Himself, Kṛṣṇa, as the localized Supersoul, sits in the heart directing the living being. After changing bodies, the living entity forgets his past deeds, but the Supersoul, as the knower of the past, present and future, remains the witness of all his activities. Therefore all the activities of living entities are directed by this Supersoul. The living entity gets what he deserves and is carried by the material body, which is created in the material energy under the direction of the Supersoul. As soon as a living entity is placed in a particular type of body, he has to work under the spell of that bodily situation. A person seated in a high-speed motorcar goes faster than one seated in a slower car, though the living entities, the drivers, may be the same. Similarly, by the order of the Supreme Soul, material nature fashions a particular type of body to a particular type of living entity so that he may work according to his past desires. The living entity is not independent. One should not think himself independent of the Supreme Personality of Godhead. The individual is always under the Lord’s control. Therefore one’s duty is to surrender, and that is the injunction of the next verse.

Hinglish Commentary

Arjuna ko yeh samajhna tha ki wo sab kuch nahi hai, aur uska yeh sochna ki ladna hai ya nahi, sirf uski chhoti si samajh tak simit tha. Bhagwan Krishna ne bataya ki insaan akela nahi hota. Wo khud, yaani Krishna, jo ki localized Supersoul hai, har insaan ke dil mein baithe hote hain aur unhe guide karte hain. Jab koi jeev sharir badalta hai, toh wo apne purane karmon ko bhool jata hai, lekin Supersoul, jo sab kuch jaanta hai - past, present aur future, hamesha un sab karmon ka gavaah hota hai. Isliye, sab jeevon ke karm Supersoul ke dwara hi nirdeshit hote hain. Har insaan ko uske karmon ka fal milta hai aur wo material body mein chalta hai, jo ki material energy ke under Supersoul ke nirdesh par banti hai. Jab ek jeev kisi vishesh sharir mein aata hai, toh usse us sharir ki paristhiti ke hisaab se kaam karna padta hai. Jaise ek high-speed car mein baitha aadmi, ek slow car mein baithe aadmi se tez jaata hai, chahe dono drivers wahi kyun na ho. Waise hi, Supreme Soul ke nirdesh par, prakriti ek vishesh sharir banati hai taaki jeev apne purane ichhaon ke hisaab se kaam kar sake. Insaan independent nahi hai. Kisi ko yeh nahi sochna chahiye ki wo Supreme Personality of Godhead se alag hai. Har vyakti hamesha Bhagwan ke control mein hota hai. Isliye, humara kartavya hai surrender karna, aur yeh agle shlok ka sandesh hai.

Chinmaya Commentary

भगवान् श्रीकृष्ण का उपदेश सुस्पष्ट एवं सर्वथा सन्देह रहित है। गीताचार्य कहते हैं मेरा स्मरण ईश्वर अर्थात् सम्पूर्ण विश्व के शासक के रूप में करो। ईश्वर ही नियामक और नियन्ता है। उसकी उपस्थिति में ही जगत् की समस्त घटनाएं घट सकती हैं अन्यथा नहीं। जैसै कि वाष्प इंजन का ईश्वर वाष्प है जिसके बिना इंजन में गति नहीं आ सकती।ईश्वर का स्मरण केवल सगुणसाकार अर्थात् शक्ति के मानवीय रूप में ही नहीं करना चाहिये जैसे कैलाशपति शिवजी या वैकुण्ठवासी विष्णु या स्वर्ग में स्थित पिता के रूप में। ईश्वर तो भूतमात्र के हृदय में निवास कर रहा अंतरयामी है। इसकी पहचान हृदय में ही हो सकती है। जिस प्रकार विशाल महानगरी में किसी व्यक्ति से मिलने के लिये उसके निवासस्थान का पता बताया जाता है उसी प्रकार यहाँ भगवान् श्रीकृष्ण अपना स्थानीय पता बता रहे हैंहृदय शब्द से तात्पर्य शारीरिक अंग रूप हृदय से नहीं है। दर्शनशास्त्र में हृदय का अर्थ लाक्षणिक है शाब्दिक नहीं। प्रेम करुणा धृति उत्साह स्नेह कोमलता क्षमा उदारता जैसे दैवी गुणों से सम्पन्न मन ही हृदय कहलाता है। परमेश्वर ही चेतनता और शक्ति का स्रोत है जो अपनी शक्ति प्राणीमात्र को प्रदान करता है। समस्त प्राणी ईश्वर के ही चारों ओर इस प्रकार घूमते रहते हैं जैसे कठपुतलियां किसी के हाथों में बन्धी खेल करती है। कठपुतलियों की अपनी कोई सार्मथ्य शक्ति या भावना नहीं होती वे जो कुछ खेल करती दिखाई देती हैं वह सब अदृश्य हाथ की शक्ति है जो उन कठपुतलियों को धारण किये रहता है।पारमर्थिक दृष्टि से ईश्वर का अर्थ चैतन्यस्वरूप ब्रह्म है। इस चैतन्य के सम्बन्ध से ही शरीर मन आदि जड़ उपाधियाँ कार्य करने में सक्षम होती हैं। अन्यथा जड़ पदार्थ में स्वयं न कर्म करने की शक्ति है और न वस्तुओं को जानने की। इस दृष्टि से इस श्लोक का अर्थ यह होगा कि चैतन्यस्वरूप आत्मा की उपस्थिति में प्राणीमात्र अपनेअपने स्वभाव के अनुसार यत्रतत्र भ्रमण करते रहते हैं। इसी तथ्य को यहाँ इस प्रकार कहा गया है कि ईश्वर अपनी माया से भूतमात्र को घुमाता है।इसी श्लोक का दूसरा अर्थ निम्न प्रकार से होगा। समष्टि माया में व्यक्त चैतन्यस्वरूप परमात्मा ही ईश्वर कहलाता है जो सर्वज्ञसर्वशक्तिमान् है। वह ईश्वर अपनी माया से समस्त जीवों को घुमाता है इसका अर्थ यह हुआ कि वह ईश्वर समस्त जीवों को उनके कर्मानुसार फल प्रदान करता है। ईश्वर के बिना व्यष्टि जीवों का अस्तित्व संभव ही नहीं है। समस्त जीवों को कर्म और ज्ञान की शक्तियां ईश्वर से ही प्राप्त होती हैं। इस प्रकार वेदान्त के सिद्धांत को समझकर इस श्लोक के अध्ययन से यहाँ प्रयुक्त रूपक का अर्थ स्पष्ट हो जाता है।