Bhagavad Gita Chapter 18 Verse 63 — Moksha Sanyasa Yoga
Sanskrit
इति ते ज्ञानमाख्यातं गुह्याद्गुह्यतरं मया | विमृश्यैतदशेषेण यथेच्छसि तथा कुरु ||१८-६३||
Transliteration
iti te jñānamākhyātaṃ guhyādguhyataraṃ mayā . vimṛśyaitadaśeṣeṇa yathecchasi tathā kuru ||18-63||
Hindi Meaning
।।18.63।। इस प्रकार समस्त गोपनीयों से अधिक गुह्य ज्ञान मैंने तुमसे कहा; इस पर पूर्ण विचार (विमृश्य) करने के पश्चात् तुम्हारी जैसी इच्छा हो, वैसा तुम करो।।
English Meaning
Thus I have explained to you knowledge still more confidential. Deliberate on this fully, and then do what you wish to do.
Commentary
The Lord has already explained to Arjuna the knowledge of brahma-bhūta. One who is in the brahma-bhūta condition is joyful; he never laments, nor does he desire anything. That is due to confidential knowledge. Kṛṣṇa also discloses knowledge of the Supersoul. This is also Brahman knowledge, knowledge of Brahman, but it is superior. Here the words yathecchasi tathā kuru – “As you like, you may act” – indicate that God does not interfere with the little independence of the living entity. In Bhagavad-gītā , the Lord has explained in all respects how one can elevate his living condition. The best advice imparted to Arjuna is to surrender unto the Supersoul seated within his heart. By right discrimination, one should agree to act according to the order of the Supersoul. That will help one become situated constantly in Kṛṣṇa consciousness, the highest perfectional stage of human life. Arjuna is being directly ordered by the Personality of Godhead to fight. Surrender to the Supreme Personality of Godhead is in the best interest of the living entities. It is not for the interest of the Supreme. Before surrendering, one is free to deliberate on this subject as far as the intelligence goes; that is the best way to accept the instruction of the Supreme Personality of Godhead. Such instruction comes also through the spiritual master, the bona fide representative of Kṛṣṇa.
Hinglish Commentary
Bhagwan ne Arjuna ko brahma-bhūta ka gyaan pehle hi samjhaya hai. Jo insaan brahma-bhūta avastha mein hai, woh hamesha khush rehta hai; na toh woh kabhi shok karta hai, na kisi cheez ki ichha rakhta hai. Yeh sab confidential gyaan ki wajah se hota hai. Krishna ne Supersoul ka gyaan bhi diya hai, jo ki Brahman ka gyaan hai, lekin yeh zyada uchit hai. Jab Krishna kehta hai "yathecchasi tathā kuru" matlab tum jaise chaho waise kaam karo, toh yeh darshata hai ki Bhagwan insaan ki chhoti si independence mein dakhal nahi dete. Bhagavad-gītā mein, Bhagwan ne har tarike se samjhaya hai ki kaise insaan apni jeevan ki sthiti ko sudhar sakta hai. Arjuna ko sabse behtareen salah di gayi hai ki woh apne dil mein baithe Supersoul ko samarpit kare. Sahi samajh se, insaan ko Supersoul ke aadesh ke according kaam karne ka sahmat hona chahiye. Yeh unhe Krishna consciousness mein sthir hone mein madad karega, jo ki insani jeevan ka sabse uchit sthal hai. Arjuna ko Bhagwan ki taraf se seedha yudh karne ka aadesh diya gaya hai. Supreme Personality of Godhead ko samarpan karna jeevon ke liye sabse behtar hai, yeh unki khushi ke liye hai, na ki Supreme ke liye. Samarpan se pehle, insaan ko is vishay par apni buddhi se sochne ka pura haq hai; yeh sabse behtar tareeka hai Supreme Personality of Godhead ki shiksha ko swikar karne ka. Aisi shiksha spiritual master ke madhyam se bhi aati hai, jo Krishna ka sacha pratinidhi hota hai.
Chinmaya Commentary
प्रस्तुत श्लोक कुरुक्षेत्र की रणभूमि पर दिये गये गीताप्रवचन का अन्तिम श्लोक माना जा सकता है। संस्कृत में इति शब्द के साथ किसी कथन अथवा उद्धरण की समाप्ति की जाती है। इस दृष्टि से भगवान् श्रीकृष्ण अपने उपदेश को यहीं पर सम्पूर्ण करते हैं।गुह्यात् गुह्य तरम् गुह्य या रहस्य उसे कहते हैं जो अधिकांश लोगों को अज्ञात होता है किन्तु कुछ विरले लोग उसे जानते हैं। यद्यपि वह अज्ञात होता है तथपि अज्ञेय नहीं। उसका ज्ञान आप्त पुरुषों जानकर लोगों से प्राप्त किया जा सकता है। गीता में आत्मज्ञान का उपदेश दिया गया है। आत्मा द्रष्टा है इसलिए वह कभी इन्द्रिय मन और बुद्धि द्वारा दृश्यरूप में नहीं जाना जा सकता। इसलिए कोई व्यक्ति कितना ही बुद्धिमान क्यों न हो वह स्वयं अपनी बुद्धि के द्वारा आत्मा के शुद्ध स्वरूप का आभास तक नहीं पा सकता। इसके लिए गुरु के उपदेश की नितान्त आवश्यकता होती है। सर्वथा इन्द्रिय अगोचर होने के कारण ही यह आत्मज्ञान समस्त लौकिक रहस्यों से भी अधिक गूढ़ है।गुह्य शब्द का अर्थ यह नहीं होता कि इस ज्ञान का उपदेश किसी को देना ही नहीं चाहिए। परन्तु भारत के पतन काल में कतिपय लोगों ने इसे अपनी वैयक्तिक सम्पत्ति समझकर गुह्य शब्द की आड़ में अन्य लोगों को इस ज्ञान से वंचित रखा। परन्तु यदि हम अपने धर्मशास्त्रों का समुचित अध्ययन करें तो यह ज्ञात होगा कि उदार हृदय के ऋषियों ने किसी भी स्थान पर ऐसे रूढ़िवादी लोगों के मत का अनुमोदन नहीं किया है। इसमें कोई सन्देह नहीं कि जिस पुरुष में सूक्ष्म ज्ञान को ग्रहण करने की मानसिक और बौद्धिक क्षमता नहीं होती वह इसका अधिकारी नहीं होता। अनधिकारी को सर्वोच्च ज्ञान देने पर वह उसे विपरीत समझकर तथा दोषपूर्ण जीवन जीकर स्वयं की ही हानि कर सकता है।इस पर पूर्ण विचार करके केवल श्रवण या पठन से ही मनुष्य को पूर्ण ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता। ज्ञान सन्देह रहित तथा विपर्यय मिथ्या धारणाओं से रहित होना चाहिए। इसलिए आचार्य से प्राप्त किये गये ज्ञान पर युक्तियुक्त मनन और चिन्तन करने की आवश्यकता होती है। प्रत्येक साधक को स्वयं ही मनन करके प्राप्त ज्ञान की सत्यता का निश्चय करना होता है। भगवान् श्रीकृष्ण नहीं चाहते कि अर्जुन उनके उपदेश को विचार किये बिना ही स्वीकार कर ले। इसलिए यहाँ वे कहते हैं इस पर पूर्ण विचार करके जैसी तुम्हारी इच्छा हो वैसा तुम करो।यथेच्छसि तथा कुरु भगवान् श्रीकृष्ण कर्मयोग की जीवनपद्धति को स्वीकार करने के विषय में अन्तिम निर्णय अर्जुन पर ही छोड़ देते हैं। प्रत्येक पुरुष को स्वेच्छा से ही ईश्वर प्राप्ति के लिए प्रयत्न करना चाहिए। इसमें किसी को बाध्य नहीं किया जा सकता क्योंकि सभी नवीन जन्मों में सहजता या स्वत प्रवृत्ति अमूल्य गुण माना जाता है। जीवन के समस्त सिद्धांतों तथ्यों एवं उपायों को अर्जुन के समक्ष प्रस्तुत करने के पश्चात् भगवान् श्रीकृष्ण उसे विचारपूर्वक निर्णय लेने के लिए आमन्त्रित करते हैं। अध्यात्म के आचार्यों को चाहिए कि वे किसी प्रकार भी अपने शिष्यों को बाध्य न करें। भारतवर्ष में इस प्रकार बाध्य करके कभी धर्म प्रचार नहीं किया गया है।भगवान् श्रीकृष्ण आगे कहते हैं