Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 24 — Sankhya Yoga

Sanskrit

अच्छेद्योऽयमदाह्योऽयमक्लेद्योऽशोष्य एव च | नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोऽयं सनातनः ||२-२४||

Transliteration

acchedyo.ayamadāhyo.ayamakledyo.aśoṣya eva ca . nityaḥ sarvagataḥ sthāṇuracalo.ayaṃ sanātanaḥ ||2-24||

Hindi Meaning

।।2.24।। क्योंकि यह आत्मा अच्छेद्य (काटी नहीं जा सकती),  अदाह्य (जलाई नहीं जा सकती),  अक्लेद्य (गीली नहीं हो सकती ) और अशोष्य (सुखाई नहीं जा सकती) है;  यह नित्य,  सर्वगत,  स्थाणु (स्थिर),  अचल और सनातन है।।

English Meaning

This individual soul is unbreakable and insoluble, and can be neither burned nor dried. He is everlasting, present everywhere, unchangeable, immovable and eternally the same.

Commentary

All these qualifications of the atomic soul definitely prove that the individual soul is eternally the atomic particle of the spirit whole, and he remains the same atom eternally, without change. The theory of monism is very difficult to apply in this case, because the individual soul is never expected to become one homogeneously. After liberation from material contamination, the atomic soul may prefer to remain as a spiritual spark in the effulgent rays of the Supreme Personality of Godhead, but the intelligent souls enter into the spiritual planets to associate with the Personality of Godhead. The word sarva-gata (“all-pervading”) is significant because there is no doubt that living entities are all over God’s creation. They live on the land, in the water, in the air, within the earth and even within fire. The belief that they are sterilized in fire is not acceptable, because it is clearly stated here that the soul cannot be burned by fire. Therefore, there is no doubt that there are living entities also in the sun planet with suitable bodies to live there. If the sun globe is uninhabited, then the word sarva-gata – “living everywhere” – becomes meaningless.

Hinglish Commentary

Ye jo atomic soul ki qualities hain, ye saaf dikhate hain ki individual soul hamesha spirit ke poore roop ka ek chhota sa hissa hai, jo kabhi bhi badalta nahi. Monism ka theory is case mein thoda mushkil hai kyunki individual soul kabhi bhi ek saath nahi ban sakta. Jab ye material contamination se mukti paata hai, toh atomic soul shayad Supreme Personality of Godhead ke chamakdaar roshni mein ek spiritual spark ban kar rehna chahe, lekin samajhdar souls spiritual planets mein jaakar Godhead ke saath milne ke liye jaate hain. "Sarva-gata" ka matlab hai "sab jagah maujood," aur ye baat pakki hai ki living entities Bhagwan ki srishti mein har jagah hain. Ye zameen par, paani mein, hawa mein, dharti ke andar, aur aag ke andar bhi reh sakte hain. Ye soch ki aag mein ye khatam ho jaate hain, ye sahi nahi hai, kyunki yahan ye clearly kaha gaya hai ki soul ko aag nahi jala sakti. Isliye, ye bilkul saaf hai ki suraj ke grah par bhi living entities hain, jo wahan rehne ke liye suitable bodies rakhte hain. Agar suraj ka globe khaali hai, toh "sarva-gata" ka matlab hi khatam ho jaata hai.

Chinmaya Commentary

यह तो स्पष्ट ही है कि जिस वस्तु का नाश प्रकृति की विनाशकारी शक्तियाँ अथवा मानव निर्मित साधनों एवं शस्त्रास्त्रों के द्वारा संभव नहीं है उसे नित्य होना चाहिये।इस श्लोक की दूसरी पंक्ति में आत्मा के अनेक विशेषण बताये गये हैं जो शीघ्रतावश चाहें जहां से उठाकर निष्प्रयोजन ही प्रयोग में नहीं लाये गये हैं। विचारों की एक शृंखला के रूप में प्रत्येक शब्द को चुनकर प्रयोग किया गया है। प्रथम पंक्ति में वर्णित जो अविनाशी तत्व हैं उसको नित्य होना चाहिये। जो नित्य वस्तु है वह निश्चित ही सर्वगत भी होगी।सर्वगत इस छोटे से शब्द का अर्थ व्यापक और तात्पर्य गम्भीर है। कोई भी वस्तु ऐसी शेष नहीं रह सकती जो सर्वगत तत्त्व के द्वारा व्याप्त न हो। नित्य आत्मा सर्वगत है तो उसका कोई आकार विशेष भी नहीं हो सकता क्योंकि आकार केवल परिच्छिन्न वस्तु का होता है जिसकी सीमा के बाहर उससे भिन्न अन्य कोई वस्तु रहती है। जैसे हाथ पैर इत्यादि अवयवों का आकार होता है क्योंकि इनके बाहर आसपास आकाश तत्त्व है। अत अपरिच्छिन्न सर्वगत आत्मा का कोई आकार नहीं है क्योंकि उसको परिच्छिन्न करने वाली कोई अन्य वस्तु है ही नहीं।इस प्रकार नित्य सर्वगत वस्तु का स्थिर और अचल होना स्वाभाविक है। उसमें चलनादि क्रिया संभव नहीं। गति केवल उस वस्तु के लिये है जो किसी काल और देश विशेष में रहती हो तब उसका स्थानान्तरण किया जा सकता है। आत्मा का किसी काल अथवा देश में अभाव नहीं है तो उसमें गति होने का प्रश्न ही नहीं उठता। मैं अपने स्वयं में ही घूम फिर नहीं सकता।यहाँ स्थिर और अचल दोनों शब्दों का एक साथ प्रयोग व्यर्थ प्रतीत हो रहा है क्योंकि वे कुछ समानार्थी हैं। परन्तु स्थिर शब्द से अभिप्राय नीचे मूल की स्थिरता से है जैसे पेड़ एक जगह स्थिर होते हैं परन्तु उनकी वृद्धि ऊपर की ओर होती है। यहाँ अचल रहकर ऊर्ध्व गति का भी निषेध किया गया है। अनन्तस्वरूप आत्मा स्थिर और अचल है अर्थात् उसमें किसी भी प्रकार की चलन क्रिया नहीं है।प्राचीन पुरातन वस्तु को सनातन कहते हैं। इस सनातन शब्द के दो अर्थ हैं एक वाच्यार्थ शाब्दिक और दूसरा है लक्ष्यार्थ। उसका सरल वाच्यार्थ यह है कि आत्मा कोई नई बनी वस्तु नहीं है वह प्राचीन है। लक्ष्यार्थ के अनुसार इसका तात्पर्य यह है कि आत्मा काल और देश से मर्यादित परिच्छिन्न नहीं है। किसी भी देश में किसी भी काल में कोई भी व्यक्ति आत्मसाक्षात्कार से पूर्णत्व प्राप्त करता है तो वह साक्षात्कार एक ही होगा भिन्नभिन्न नहीं।आगे भगवान कहते हैं