Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 48 — Sankhya Yoga

Sanskrit

योगस्थः कुरु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा धनञ्जय | सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते ||२-४८||

Transliteration

yogasthaḥ kuru karmāṇi saṅgaṃ tyaktvā dhanañjaya . siddhyasiddhyoḥ samo bhūtvā samatvaṃ yoga ucyate ||2-48||

Hindi Meaning

।।2.48।। हे धनंजय आसक्ति को त्याग कर तथा सिद्धि और असिद्धि में समभाव होकर योग में स्थित हुये तुम कर्म करो। यह समभाव ही योग कहलाता है।।

English Meaning

Perform your duty equipoised, O Arjuna, abandoning all attachment to success or failure. Such equanimity is called yoga.

Commentary

Kṛṣṇa tells Arjuna that he should act in yoga. And what is that yoga ? Yoga means to concentrate the mind upon the Supreme by controlling the ever-disturbing senses. And who is the Supreme? The Supreme is the Lord. And because He Himself is telling Arjuna to fight, Arjuna has nothing to do with the results of the fight. Gain or victory are Kṛṣṇa’s concern; Arjuna is simply advised to act according to the dictation of Kṛṣṇa. The following of Kṛṣṇa’s dictation is real yoga, and this is practiced in the process called Kṛṣṇa consciousness. By Kṛṣṇa consciousness only can one give up the sense of proprietorship. One has to become the servant of Kṛṣṇa, or the servant of the servant of Kṛṣṇa. That is the right way to discharge duty in Kṛṣṇa consciousness, which alone can help one to act in yoga. Arjuna is a kṣatriya, and as such he is participating in the varṇāśrama-dharma institution. It is said in the Viṣṇu Purāṇa that in the varṇāśrama-dharma, the whole aim is to satisfy Viṣṇu. No one should satisfy himself, as is the rule in the material world, but one should satisfy Kṛṣṇa. So unless one satisfies Kṛṣṇa, one cannot correctly observe the principles of varṇāśrama-dharma. Indirectly, Arjuna was advised to act as Kṛṣṇa told him.

Hinglish Commentary

Kṛṣṇa Arjuna se kehte hain ki usse yoga mein kaam karna chahiye. Ab yoga ka matlab kya hai? Yoga ka matlab hai apne mann ko Supreme par kendrit karna, jo hamesha disturb hone wale senses ko control karne se hota hai. Aur ye Supreme kaun hai? Supreme hai Bhagwan. Aur kyunki Bhagwan khud Arjuna ko ladne ke liye keh rahe hain, Arjuna ko is ladayi ke results se koi lena-dena nahi hai. Jeet ya faida Kṛṣṇa ka kaam hai; Arjuna ko bas Kṛṣṇa ki baatein sunni hain aur unke hisaab se kaam karna hai. Kṛṣṇa ki baaton ka palan karna hi asli yoga hai, aur ye Kṛṣṇa consciousness ke process mein hota hai. Kṛṣṇa consciousness se hi insaan apne maalik hone ki bhavna ko chhod sakta hai. Humein Kṛṣṇa ka sevak banna hota hai, ya Kṛṣṇa ke sevak ka sevak. Yehi sahi tarika hai Kṛṣṇa consciousness mein duty nibhaane ka, jo humein yoga mein kaam karne mein madad karta hai. Arjuna ek kṣatriya hai, aur is wajah se wo varṇāśrama-dharma ke institution mein bhag le raha hai. Viṣṇu Purāṇa mein kaha gaya hai ki varṇāśrama-dharma ka pura maksad Viṣṇu ko khush karna hai. Kisi ko khud ko khush nahi karna chahiye, jaise ki material world mein hota hai, balki Kṛṣṇa ko khush karna chahiye. Toh jab tak koi Kṛṣṇa ko khush nahi karta, wo varṇāśrama-dharma ke principles ko sahi se nahi samajh sakta. Is tarah se Arjuna ko Kṛṣṇa ke kehne par kaam karne ki salah di gayi thi.

Chinmaya Commentary

यहाँ कर्मयोग का ही विशद् विवेचन किया गया है। इस श्लोकार्थ पर विचार करने से ज्ञात होगा कि अहंकार की पूर्ण निवृत्ति के बिना इस मार्ग में सफलता नहीं मिल सकती और इसकी निवृत्ति का उपाय है मन का समत्व भाव। इस श्लोक में प्रथम बार योग शब्द का प्रयोग किया गया है और यहीं पर उसकी परिभाषा भी दी है कि समत्व योग कहलाता है। इस योग में दृढ़ स्थित होने पर ही निष्काम कर्म किये जा सकते हैं।कर्मयोगी के लिये केवल इतना पर्याप्त नहीं कि सम भाव में रहकर वह कर्म करे परन्तु इस नित्य परिवर्तनशील जगत् में रहते हुये इस समभाव को दृढ़ करने का सतत प्रयत्न करे। इसके लिये उपाय है कर्मों के तात्कालिक फलों के प्रति संग आसक्ति का त्याग।कर्मों को कुशलतापूर्वक करने के लिए जिस संग को त्यागने के लिए यहाँ कहा गया है उसपर हम विचार करेंगे। इसके पूर्व के श्लोकों में श्रीकृष्ण ने जिन आसक्तियों का त्याग करने को कहा था वे सब संग शब्द से इंगित की गयी हैं अर्थात् विपरीत धारणायें झूठी आशायें दिवा स्वप्न कर्म फल की चिन्तायें और भविष्य में संभाव्य अनर्थों का भय इन सबका त्याग करना चाहिये। त्याज्य गुणों की इस सूची को देखकर किसी भी साधनरत सच्चे साधक को यह सब करना असम्भव ही प्रतीत होगा। परन्तु उपनिषदों के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर और अधिक विचार करने पर हम सरलता से इस गुत्थी को सुलझा सकेंगे।उपर्युक्त सभी कष्टप्रद धारणायें एवं गुत्थियां भ्रांति जनित अहंकार की ही हैं। यह अहंकार क्या है भूतकाल की स्मृतियों और भविष्य की आशाओं की गठरी। अत अहंकारमय जीवन का अर्थ है मृत क्षणों की श्मशानभूमि अथवा काल के गर्भ में रहना जहाँ अनुत्पन्न भविष्य स्थित है। इनमें व्यस्त रहते हुये वर्तमान समय को हम खो देते हैं जो हमें कर्म करने और लक्ष्य पाने के लिये उपलब्ध होता है। वर्तमान में प्राप्त सुअवसररूपी धन का यह मूर्खतापूर्ण अपव्यय है जिसका संकेत व्यासजी इन शब्दों में करते है संग त्याग कर समत्व योग में स्थित हुये तुम कर्म करो।वर्तमान कीअग्नि में भूतभविष्य चिन्ता भय आशा इन सबको जलाकर कर्म करना स्फूर्ति और प्रेरणा का लक्षण है। इस प्रकार अहंकार के विस्मरण और कर्म करने में ही पूर्ण आनन्द है। ऐसे कर्म का फल सदैव महान् होता है।कलाकृति के निर्माण के क्षणों में अपने आप को कृति के आनन्द में निमग्न होकर कार्यरत कलाकार इस तथ्य का प्रमाण है। वैसे इसे समझने के लिए कोई महान कलाकार होने की आवश्यकता नहीं है। जीवन में किसी कार्य को पूरी लगन और उत्साह से जब हम कर रहे होते हैं उस समय यदि वहाँ कोई व्यक्ति आकर खड़ा हो जाये तब भी हमें उसका भान नहीं रहता। आनन्द की उस अनुभूति से नीचे अहंकार के स्तर पर उतर कर आगन्तुक को उत्तर देने में भी हमें कुछ समय लग जाता है।अहंकार को भूलकर जो कार्य किये जाते हैं उनमें कर्ता को यश अथवा अपयश की कोई चिन्ता नहीं रहती क्योंकि फल की चिन्ता का अर्थ है भविष्य की चिन्ता और भविष्य में रहने का अर्थ है वर्तमान को खोना। स्फूर्त जीवन का आनन्द वर्तमान के प्रत्येक क्षण में निहित होता है। कहा जाता है कि प्रत्येक क्षण का आनन्द स्वयं में परिपूर्ण है। अत भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन को जीवन की सभी परिस्थितियों में समान रहते हुये कर्म करने का उपदेश देते हैं।योगस्थ होकर किये कर्मों की तुलना में अन्य कर्मों के विषय में भगवान् कहते हैं