Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 58 — Sankhya Yoga

Sanskrit

यदा संहरते चायं कूर्मोऽङ्गानीव सर्वशः | इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेभ्यस्तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ||२-५८||

Transliteration

yadā saṃharate cāyaṃ kūrmo.aṅgānīva sarvaśaḥ . indriyāṇīndriyārthebhyastasya prajñā pratiṣṭhitā ||2-58||

Hindi Meaning

।।2.58।। कछुवा अपने अंगों को जैसे समेट लेता है वैसे ही यह पुरुष जब सब ओर से अपनी इन्द्रियों को इन्द्रियों के विषयों से परावृत्त कर लेता है? तब उसकी बुद्धि स्थिर होती है।।

English Meaning

One who is able to withdraw his senses from sense objects, as the tortoise draws its limbs within the shell, is firmly fixed in perfect consciousness.

Commentary

The test of a yogī, devotee or self-realized soul is that he is able to control the senses according to his plan. Most people, however, are servants of the senses and are thus directed by the dictation of the senses. That is the answer to the question as to how the yogī is situated. The senses are compared to venomous serpents. They want to act very loosely and without restriction. The yogī, or the devotee, must be very strong to control the serpents – like a snake charmer. He never allows them to act independently. There are many injunctions in the revealed scriptures; some of them are do-not’s, and some of them are do’s. Unless one is able to follow the do’s and the do-not’s, restricting oneself from sense enjoyment, it is not possible to be firmly fixed in Kṛṣṇa consciousness. The best example, set herein, is the tortoise. The tortoise can at any moment wind up its senses and exhibit them again at any time for particular purposes. Similarly, the senses of the Kṛṣṇa conscious persons are used only for some particular purpose in the service of the Lord and are withdrawn otherwise. Arjuna is being taught here to use his senses for the service of the Lord, instead of for his own satisfaction. Keeping the senses always in the service of the Lord is the example set by the analogy of the tortoise, who keeps the senses within.

Hinglish Commentary

Yogī, bhakt ya self-realized soul ki asli pehchaan yeh hoti hai ki wo apne indriyon ko apne plan ke hisaab se control kar sakta hai. Lekin zyada tar log indriyon ke daas hote hain aur unki sunte hain, yeh unka pitara hai. Yeh samajhna zaroori hai ki yogī kis tarah se apne aap ko sthapit karta hai. Indriyaan jaise zehrile saanp hain, jo khud se kuch bhi karne ke liye bechain rehti hain. Yogī ya bhakt ko in saanpon ko control karne ke liye bahut mazboot hona padta hai, jaise ek snake charmer. Wo kabhi bhi inhe khud se kaam karne nahi dete. Scriptures mein kai niyam hain; kuch 'na karne wale' hain aur kuch 'karne wale' hain. Agar koi in do cheezon ko follow nahi karta, yaani sense enjoyment se apne aap ko rok nahi sakta, toh wo Kṛṣṇa consciousness mein pakka nahi ho sakta. Ismein sabse accha udaharan hai kachhua. Kachhua kisi bhi samay apni indriyaan andar karke unhe kisi khaas maqsad ke liye bahar nikaal sakta hai. Waise hi, Kṛṣṇa conscious log apni indriyaan sirf Bhagwan ki seva ke liye istemal karte hain aur baaki samay unhe andar rakhte hain. Arjuna ko yeh sikhaya ja raha hai ki wo apni indriyaan Bhagwan ki seva mein lagaaye, apni khud ki khushi ke liye nahi. Indriyon ko sadaiv Bhagwan ki seva mein rakhna kachhua ke udaharan se samjhaaya gaya hai, jo apni indriyaan andar rakhta hai.

Chinmaya Commentary

ज्ञानी पुरुष के आत्मानन्द समत्व और अनासक्त भाव का वर्णन करने के पश्चात् इस श्लोक में इन्द्रियों पर उसके पूर्ण संयम का वर्णन किया गया है। अत्यन्त उपयुक्त उपमा के द्वारा उसके लक्षण को यहाँ स्पष्ट किया गया है। जैसे कछुवा किसी प्रकार के संकट का आभास पाकर अपने अंगों को समेट कर स्वयं को सुरक्षित कर लेता है वैसे ही ज्ञानी पुरुष में यह क्षमता होती है कि वह अपनी इच्छा से इन्द्रियों को विषयों से परावृत्त तथा उनमें प्रवृत्त भी कर सकता है।वेदान्त के प्रत्यक्ष ज्ञान की प्रक्रिया के अनुसार अन्तकरण की चैतन्य युक्त वृत्ति इन्द्रियों के माध्यम से बाह्य देश स्थित विषय का आकार ग्रहण करती हैं और तब उस विषय का प्रत्यक्ष ज्ञान होता है। इस प्रक्रिया को कठोपनिषद् में इस प्रकार कहा गया है कि मानों चैतन्य का प्रकाश मस्तकस्थ सात छिद्रों दो नेत्र दो कान दो नासिका छिद्र और मुख के द्वारा बाहर किरण रूप में निकलकर वस्तुओं को प्रकाशित करता है। इस प्रकार एक विशेष इन्द्रिय द्वारा एक विशिष्ट वस्तु प्रकाशित होती है जैसे आँख से रूप रंग और कान से शब्द। भौतिक जगत् में हम विद्युत का उदाहरण ले सकते हैं जो सामान्य बल्ब में प्रकाश के रूप में व्यक्त होकर वस्तुओं को प्रकाशित करती है और वही विद्युत क्षकिरण नलिका से गुजर कर स्थूल शरीर को भेदकर आंतरिक अंगों को भी प्रकाशित कर सकती है जो सामान्यत प्रत्यक्ष नहीं होते।इस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति पाँच ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से सम्पूर्ण बाह्य जगत् का ज्ञान प्राप्त करता है। इन्द्रियों द्वारा निरन्तर प्राप्त होने वाली विषय संवेदनाओं के कारण मन में अनेक विक्षेप उठते रहते हैं। नेत्रों के अभाव में रूप से उत्पन्न विक्षेप नहीं होते और बधिर पुरुष को अपनी आलोचना सुनाई नहीं पड़ती जिससे कि उस के मन में क्षोभ हो यही बात अन्य इन्द्रियों के सम्बन्ध में भी है। भगवान् कहते हैं कि ज्ञानी पुरुष में यह क्षमता होती है कि वह स्वेचछा से इन्द्रियों को विषयों से परावृत्त कर सकता है।इन्द्रिय संयम की इस क्षमता को योगशास्त्र में प्रत्याहार कहते हैं जिसे योगी प्राणायाम की सहायता से प्राप्त करता है। ईश्वर की रूप माधुरी में प्रीति होने के कारण भक्त के मन में विषयजन्य विक्षेपों का अभाव स्वाभाविक रूप से ही होता है वेदान्त में इसे उपरति कहते हैं जिसे जिज्ञासु साधक अपने विवेक के बल पर विषयों की परिच्छिन्नता और व्यर्थता एवं आत्मा के आनन्दस्वरूप को समझकर प्राप्त करता है।रोग अथवा किसी अन्य कारण से विषयोपभोग न करने वाले पुरुष से विषय तो दूर हो जाते हैं परन्तु उनका स्वाद नहीं। इस स्वाद की भी निवृत्ति किस प्रकार हो सकती है सुनो