Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 69 — Sankhya Yoga

Sanskrit

या निशा सर्वभूतानां तस्यां जागर्ति संयमी | यस्यां जाग्रति भूतानि सा निशा पश्यतो मुनेः ||२-६९||

Transliteration

yā niśā sarvabhūtānāṃ tasyāṃ jāgarti saṃyamī . yasyāṃ jāgrati bhūtāni sā niśā paśyato muneḥ ||2-69||

Hindi Meaning

।।2.69।। सब प्रणियों के लिए जो रात्रि है? उसमें संयमी पुरुष जागता है और जहाँ सब प्राणी जागते हैं? वह (तत्त्व को) देखने वाले मुनि के लिए रात्रि है।।

English Meaning

What is night for all beings is the time of awakening for the self-controlled; and the time of awakening for all beings is night for the introspective sage.

Commentary

There are two classes of intelligent men. One is intelligent in material activities for sense gratification, and the other is introspective and awake to the cultivation of self-realization. Activities of the introspective sage, or thoughtful man, are night for persons materially absorbed. Materialistic persons remain asleep in such a night due to their ignorance of self-realization. The introspective sage remains alert in the “night” of the materialistic men. The sage feels transcendental pleasure in the gradual advancement of spiritual culture, whereas the man in materialistic activities, being asleep to self-realization, dreams of varieties of sense pleasure, feeling sometimes happy and sometimes distressed in his sleeping condition. The introspective man is always indifferent to materialistic happiness and distress. He goes on with his self-realization activities undisturbed by material reactions.

Hinglish Commentary

Is duniya mein do tarah ke samajhdar log hote hain. Ek wo, jo sirf apne sukh-samay ke liye samagriya ka istemal karte hain, aur doosre wo, jo apne aap ko samajhne aur aatma ki khoj mein lage rehte hain. Jo introspective sage hai, yaani jo sochne wale log hain, unke liye yeh duniya ek raat ki tarah hai, jabki materialistic log is raat mein soye hue hain, kyunki unhe apni aatma ki asli pehchaan nahi hai. Introspective sage is raat mein hamesha jagte rehte hain. Unhe spiritual culture ki tarakki mein ek alag hi sukh milta hai, jabki materialistic log sirf khud ko sapnon mein khojte hain, kabhi khush hote hain aur kabhi udaas. Yeh introspective log materialistic khushiyon aur dukhon se beparwah hote hain. Wo apni aatma ki khoj mein aise hi lage rehte hain, bina kisi materialistic pratikriya se pareshan hue.

Chinmaya Commentary

ज्ञानी और अज्ञानी की दृष्टियों के बीच के भेद को स्पष्ट करना इस श्लोक का प्रयोजन है। शरीर और मन की उपाधियों के माध्यम से अनुभूत जगत् अध्यात्म के खुले वातायन से देखे गये हृदय से भिन्न होता है। यहाँ रूपक की भाषा में सिद्धांत को इतने पूर्ण रूप से कहा गया है कि अनेक शुष्क तर्क करने वाले लोग उसमें निहित काव्य के सौन्दर्य को देख नहीं पाते। काव्य और ज्ञान का समन्वय करना आर्य लोगों की विशेषता है और जब दार्शनिक कवि व्यास जी पूर्णत्व के आनन्द को व्यक्त करने के लिये अपनी लेखनी और भोजपत्र उठाते थे तब वे गीता में कविता से श्रेष्ठ अन्य कोई माध्यम प्रयुक्त नहीं कर सकते थे।अज्ञानी पुरुष जगत् को यथार्थ रूप में कभी नहीं देखता वह जगत् को अपने मन के रंग में रंगकर देखता है और फिर बाह्य वस्तुओं को ही दोषयुक्त समझता है। रंगीन चश्मे द्वारा जगत् को देखने पर वह रंगीन ही दिखाई देगा किन्तु जब कांच को हटा देते हैं तब वह जगत् जैसा है वैसा ही प्रतीत होता है।आज जब हम शरीर मन और बुद्धि के माध्यम से जगत् को देखते हैं तब वह स्वाभाविक ही परिच्छिन्न और दोषयुक्त अनुभव होता है किन्तु यह सब दोष उपाधियों का ही है। स्थितप्रज्ञ पुरुष अपनी ज्ञान की दृष्टि से जब देखता है तब उसे पूर्णत्व और आनन्द का ही अनुभव होता है।जब एक विद्युत अभियन्ता इंजीनियर किसी महानगर में पहुँचता है जहाँ संध्या के समय से ही सभी दिशाओं में विद्युत का प्रकाश जगमगाता है तब वह प्रश्न करता है कि यह ए सी है या डी सी जबकि उसी दृश्य को एक अनपढ़ ग्रामीण व्यक्ति आश्चर्य चकित होकर देखते हुए चिल्ला उठता है कि बिना तेल और बत्ती के प्रकाश को मैं देख रहा हूँ उस ग्रामीण की दृष्टि से वहां न विद्युत है और न ए सी डी सी की समस्या उस अभियन्ता की दृष्टि ग्रामीण को अज्ञात है और वह अभियन्ता भी उस ग्रामीण के आश्चर्य को समझ नहीं पाता।इस श्लोक में यह बताया गया है कि अज्ञानी र्मत्य जीव आत्मस्वरूप के प्रति सोया हुआ है जिसके प्रति ज्ञानी पुरुष पूर्णरूप से जागरूक है। जिन सांसारिक विषयों के प्रति अज्ञानी लोग सजग होकर व्यवहार करते हैं और दुख भोगते हैं स्थितप्रज्ञ पुरुष उसे रात्रि अर्थात् अज्ञान की अवस्था ही समझते हैं।जिसने समस्त कामनाओं का त्याग किया वही ज्ञानी भक्त मोक्ष प्राप्त करता है और कामी पुरुष कभी नहीं। इसे एक दृष्टान्त द्वारा भगवान् समझाते हैं