Bhagavad Gita Chapter 4 Verse 17 — Jnana Karma Sanyasa Yoga
Sanskrit
कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः | अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः ||४-१७||
Transliteration
karmaṇo hyapi boddhavyaṃ boddhavyaṃ ca vikarmaṇaḥ . akarmaṇaśca boddhavyaṃ gahanā karmaṇo gatiḥ ||4-17||
Hindi Meaning
।।4.17।। कर्म का (स्वरूप) जानना चाहिये और विकर्म का (स्वरूप) भी जानना चाहिये ; (बोद्धव्यम्) तथा अकर्म का भी (स्वरूप) जानना चाहिये (क्योंकि) कर्म की गति गहन है।।
English Meaning
The intricacies of action are very hard to understand. Therefore one should know properly what action is, what forbidden action is and what inaction is.
Commentary
If one is serious about liberation from material bondage, one has to understand the distinctions between action, inaction and unauthorized actions. One has to apply oneself to such an analysis of action, reaction and perverted actions because it is a very difficult subject matter. To understand Kṛṣṇa consciousness and action according to its modes, one has to learn one’s relationship with the Supreme; i.e., one who has learned perfectly knows that every living entity is an eternal servitor of the Lord and that consequently one has to act in Kṛṣṇa consciousness. The entire Bhagavad-gītā is directed toward this conclusion. Any other conclusions against this consciousness and its attendant actions are vikarmas, or prohibited actions. To understand all this one has to associate with authorities in Kṛṣṇa consciousness and learn the secret from them; this is as good as learning from the Lord directly. Otherwise, even the most intelligent persons will be bewildered.
Hinglish Commentary
Agar koi vyakti sach mein material bondage se mukti chahata hai, toh usse action, inaction aur unauthorized actions ke beech ka farq samajhna zaroori hai. Is tarah ke analysis mein apne aap ko lagana padega, kyunki yeh ek mushkil vishay hai. Kṛṣṇa consciousness aur actions ko samajhne ke liye, humein apne Supreme ke saath sambandh ko seekhna hoga; matlab jo vyakti is baat ko achhe se samajh leta hai, wo yeh jaan leta hai ki har jeev ek eternal servitor hai Bhagwan ka, aur isliye usse Kṛṣṇa consciousness mein kaam karna chahiye. Puri Bhagavad-gītā isi conclusion ki taraf hai. Agar koi is consciousness ke khilaf ya usse jude actions ke khilaf koi conclusion nikaalta hai, toh wo vikarmas yaani prohibited actions hote hain. Is sab ko samajhne ke liye, humein Kṛṣṇa consciousness ke authorities ke saath milna chahiye aur unse gyaan lena chahiye; yeh bilkul aisa hai jaise Bhagwan se seedha seekhna. Warna, sabse samajhdar log bhi confuse ho jayenge.
Chinmaya Commentary
जीवन क्रियाशील है। क्रिया की समाप्ति ही मृत्यु का आगमन है। क्रियाशील जीवन में ही हम उत्थान और पतन को प्राप्त हो सकते हैं। एक स्थान पर स्थिर जल सड़ता और दुर्गन्ध फैलाता है जबकि सरिता का प्रवाहित जल सदा स्वच्छ और शुद्ध बना रहता है। जीवन शक्ति की उपस्थिति में कर्मो का आत्यन्तिक अभाव नहीं हो सकता।चूँकि मनुष्य को जीवनपर्यन्त क्रियाशील रहना आवश्यक है इसलिये प्राचीन मनीषियों ने जीवन के सभी सम्भाव्य कर्मों का अध्ययन किया क्योंकि वे जीवन का मूल्यांकन उसके पूर्णरूप में करना चाहते थे। निम्नांकित तालिका में उनके द्वारा किये गये कर्मों का वर्गीकरण दिया हुआ है।क्रिया ही जीवन है। निष्क्रियता से उन्नति और अधोगति दोनों ही सम्भव नहीं। गहन निद्रा अथवा मृत्यु की कर्म शून्य अवस्था मनुष्य के विकास में न साधक है न बाधक।कर्म के क्षण मनुष्य का निर्माण करते हैं। यह निर्माण इस बात पर निर्भर करता है कि हम कौन से कर्मों को अपने हाथों में लेकर करते हैं। प्राचीन ऋषियों के अनुसार कर्म दो प्रकार के होते हैं निर्माणकारी कर्तव्य और विनाशकारी निषिद्ध । इस श्लोक के कर्म शब्द में मनुष्य के विकास में साधक के निर्माणकारी कर्तव्य कर्मों का ही समावेश है। जिन कर्मों से मनुष्य अपने मनुष्यत्व से नीचे गिर जाता है उन कर्मों को यहाँ विकर्म कहा है जिन्हें शास्त्रों ने निषिद्ध कर्म का नाम दिया है।कर्तव्य कर्मों का फिर तीन प्रकार से वर्गीकरण किया गया है और वे हैं नित्य नैमित्तिक और काम्य। जिन कर्मों को प्रतिदिन करना आवश्यक है वे नित्य कर्म तथा किसी कारण विशेष से करणीय कर्मों को नैमित्तिक कर्म कहा जाता है। इन दो प्रकार के कर्मों को करना अनिवार्य है। किसी फल विशेष को पाने के लिए उचित साधन का उपयोग कर जो कर्म किया जाता है उसे काम्य कर्म कहते हैं जैसे पुत्र या स्वर्ग पाने के लिये किया गया कर्म। यह सबके लिये अनिवार्य नहीं होता।आत्मविकास के लिये विकर्म का सर्वथा त्याग और कर्तव्य का सभी परिस्थितियों में पालन करना चाहिये। वैज्ञानिक पद्धति से किये हुए इस विश्लेषण में श्रीकृष्ण अकर्म की पूरी तरह उपेक्षा करते हैं।यह आवश्यक है कि अपने भौतिक अभ्युदय तथा आध्यात्मिक उन्नति के इच्छुक साधक कर्मों के इस वर्गीकरण को भली प्रकार समझें।भगवान् श्रीकृष्ण इस बात को स्वीकार करते हैं कि कर्मों के इस विश्लेषण के बाद भी सामान्य मनुष्य को कर्मअकर्म का विवेक करना सहज नहीं होता क्योंकि कर्म की गति गहन है।उपर्युक्त कथन से यह स्पष्ट होता है कि कर्म का मूल्यांकन केवल उसके वाह्य स्वरूप को देखकर नहीं बल्कि उसके उद्देश्य को भी ध्यान में रखते हुये करना चाहिये। उद्देश्य की श्रेष्ठता एवं शुचिता से उस व्यक्ति विशेष के कर्म श्रेष्ठ एवं पवित्र होंगे। इस प्रकार कर्म के स्वरूप का निश्चय करने में जब व्यक्ति का इतना प्राधान्य है तो भगवान् का यह कथन है कि कर्म की गति गहन है अत्यन्त उचित है।कर्म और अकर्म के विषय में और विशेष क्या जानना है इस पर कहते हैं