Bhagavad Gita Chapter 4 Verse 20 — Jnana Karma Sanyasa Yoga
Sanskrit
त्यक्त्वा कर्मफलासङ्गं नित्यतृप्तो निराश्रयः | कर्मण्यभिप्रवृत्तोऽपि नैव किञ्चित्करोति सः ||४-२०||
Transliteration
tyaktvā karmaphalāsaṅgaṃ nityatṛpto nirāśrayaḥ . karmaṇyabhipravṛtto.api naiva kiñcitkaroti saḥ ||4-20||
Hindi Meaning
।।4.20।। जो पुरुष, कर्मफलासक्ति को त्यागकर, नित्यतृप्त और सब आश्रयों से रहित है वह कर्म में प्रवृत्त होते हुए भी (वास्तव में) कुछ भी नहीं करता है।।
English Meaning
Abandoning all attachment to the results of his activities, ever satisfied and independent, he performs no fruitive action, although engaged in all kinds of undertakings.
Commentary
This freedom from the bondage of actions is possible only in Kṛṣṇa consciousness, when one is doing everything for Kṛṣṇa. A Kṛṣṇa conscious person acts out of pure love for the Supreme Personality of Godhead, and therefore he has no attraction for the results of the action. He is not even attached to his personal maintenance, for everything is left to Kṛṣṇa. Nor is he anxious to secure things, nor to protect things already in his possession. He does his duty to the best of his ability and leaves everything to Kṛṣṇa. Such an unattached person is always free from the resultant reactions of good and bad; it is as though he were not doing anything. This is the sign of akarma, or actions without fruitive reactions. Any other action, therefore, devoid of Kṛṣṇa consciousness, is binding upon the worker, and that is the real aspect of vikarma, as explained hereinbefore.
Hinglish Commentary
Jab hum Kṛṣṇa ki bhakti mein hote hain, tab hi hum actions ke bandhan se azad ho sakte hain. Kṛṣṇa conscious insaan sab kuch Kṛṣṇa ke liye karta hai, aur isliye uska dil sirf Supreme God ke liye pyaar se bhara hota hai. Aise logon ko apne actions ke results ki chinta nahi hoti, kyunki wo sab kuch Kṛṣṇa par chhod dete hain. Unhe apne khud ke maintenance ki bhi chinta nahi hoti, na hi unhe cheezein secure karne ki fikar hoti hai, na hi jo unke paas hai uski raksha karne ka koi gham. Wo apna duty poori koshish se karte hain aur baaki sab Kṛṣṇa par chhod dete hain. Aise unattached log hamesha achhe aur bure dono types ke results se mukt hote hain, jaise wo kuch kar hi nahi rahe. Ye hi akarma ka sign hai, yaani aise actions jo kisi bhi fruitive reactions se pare hote hain. Aur jab koi action Kṛṣṇa consciousness se door hota hai, to wo worker ko bandhan mein daal deta hai, aur ye vikarma ka asli roop hai, jo pehle samjhaya gaya hai.
Chinmaya Commentary
यहाँ हमें न कर्मफल त्यागने को कहा गया है और न ही उसकी उपेक्षा करने को किन्तु फल के साथ हमारी मानसिक दासता तथा आसक्ति का त्याग करने को कहा गया है। जब हम इच्छित फलों की चिन्ताओं से ग्रस्त हो जाते हैं तब हम अपने कर्मों को कुशलतापूर्वक नहीं कर पाते हैं। इस चिन्ता और आसक्ति का त्याग करके समाज कल्याण के लिए हमको प्रयत्नशील होना चाहिये।एक सच्चा कलाकार अपनी सर्वश्रेष्ठ कलाकृति का कभी भी स्वेच्छा से विक्रय करने को तैयार नहीं होगा जिस चित्र को चित्रित करने के लिए उसने इतना अधिक परिश्रम किया और समय दिया वह चित्र ही उसका वास्तविक पारितोषिक होता है। यदि भूखे भी रहना पड़े तो भी वह उस चित्र की बिक्री करना नहीं चाहेगा उस चित्र को देखने मात्र से उसे जो सन्तोष और आनन्द का अनुभव होता है उसकी तुलना में सम्पूर्ण जगत् की सम्पत्ति भी तुच्छ प्रतीत होती है। यदि एक लघु परिच्छिन्न कलाकृति उस सामान्य व्यक्ति को इतना अधिक आनन्द प्रदान कर सकती है तो आत्मस्वरूप में स्थित दैवी आनन्द की अनुभूति में रमे हुए नामरूपमय जगत् में काम करते हुए ज्ञानी पुरुष के आनन्द का क्या मापदण्ड हो सकता है वास्तव में अनन्त तत्त्व को आत्मरूप से अनुभव किया हुआ पुरुष बाह्य आश्रयों से सर्वथा मुक्त हो जाता है।फलासक्ति असन्तोष तथा बाह्य वस्तुओं पर आश्रय ये सब अविद्याजनित जीव के लिए ही होते हैं। यह जीव ही इन सबसे पीड़ित होता है। जब सत्य का साधक यह पहचान लेता है कि इस जीव का वास्तविक स्वरूप अनन्त और परिपूर्ण है तब यह जीवभाव अहंकार नष्ट हो जाता है और स्वभावत उसके सब दुखो का अन्त होना अवश्यंभावी है। पात्र में रखे हुये जल को हिलाने से उसमें स्थित सूर्य का प्रतिबिम्ब भी हिलता है। परन्तु जल को फेंक देने पर प्रतिबिम्ब लुप्त हो जाता है और फिर किसी भी प्रकार आकाश में स्थित सूर्य को हिलाया नहीं जा सकता । ऐसा आत्मज्ञानी पुरुष कर्म में प्रर्वत्त हुआ भी किञ्चिन्मात्र कर्म नहीं करता है।शरीर मन और बुद्धि बाह्य जगत् में कार्य करते रहते हैं किन्तु सर्वव्यापी आत्मा नहीं। इस चैतन्य आत्मा के बिना शरीर कार्य नहीं कर सकता परन्तु उसकी क्रिया का आरोप अकर्म आत्मा पर नहीं किया जा सकता है। अत आत्मस्वरूप में स्थित पुरुष कार्य करते हुए भी कर्त्ता नहीं कहा जा सकता। रेल चलती है परन्तु यह कहना ठीक नहीं होगा कि वाष्प गतिशील है।वेदान्त के शिक्षार्थी के मन में यह शंका उठती है कि आत्मानुभव होने पर ज्ञानी के पूर्वार्जित सभी कर्म नष्ट हो सकते हैं परन्तु तत्पश्चात् पुन जगत् में कर्म करने से हो सकता है कि वह नये पापपुण्यरूप कर्म करें जिसका फल भोगने हेतु उसे नए जन्मों को भी लेना पड़े। इस श्लोक में उपर्युक्त शंका को निर्मूल कर दिया गया है। यहाँ स्पष्ट कहा गया है कि ज्ञानी पुरुष कर्म करने पर भी किञ्चित कर्म नहीं करता है तब फिर उसे बन्धन कैसे होगा प्रत्येक क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। सन्त पुरुष के शारीरिक कर्मों का भी कुछ तो फल होना ही चाहिये। यह सामान्य युक्तिवाद है जिसका खण्डन करते हुये भगवान् कहते हैं