Bhagavad Gita Chapter 4 Verse 36 — Jnana Karma Sanyasa Yoga

Sanskrit

अपि चेदसि पापेभ्यः सर्वेभ्यः पापकृत्तमः | सर्वं ज्ञानप्लवेनैव वृजिनं सन्तरिष्यसि ||४-३६||

Transliteration

api cedasi pāpebhyaḥ sarvebhyaḥ pāpakṛttamaḥ . sarvaṃ jñānaplavenaiva vṛjinaṃ santariṣyasi ||4-36||

Hindi Meaning

।।4.36।। यदि तुम सब पापियों से भी अधिक पाप करने वाले हो,  तो भी ज्ञानरूपी नौका द्वारा,  निश्चय ही सम्पूर्ण पापों का तुम संतरण कर जाओगे।।

English Meaning

Even if you are considered to be the most sinful of all sinners, when you are situated in the boat of transcendental knowledge you will be able to cross over the ocean of miseries.

Commentary

Proper understanding of one’s constitutional position in relationship to Kṛṣṇa is so nice that it can at once lift one from the struggle for existence which goes on in the ocean of nescience. This material world is sometimes regarded as an ocean of nescience and sometimes as a blazing forest. In the ocean, however expert a swimmer one may be, the struggle for existence is very severe. If someone comes forward and lifts the struggling swimmer from the ocean, he is the greatest savior. Perfect knowledge, received from the Supreme Personality of Godhead, is the path of liberation. The boat of Kṛṣṇa consciousness is very simple, but at the same time the most sublime.

Hinglish Commentary

Jab hum apne asli roop ko samajhte hain, jo ki Kṛṣṇa ke saath hai, to yeh samajh humein ekdum se un sab struggles se upar utha sakti hai jo humare jeewan mein chalte rehte hain, jaise ki ek samundar jisme andhkaar hai. Yeh duniya kabhi kabhi ek samundar ki tarah hoti hai, jahan humari samajh ki kami hai, aur kabhi kabhi ek jalan maarte jungle ki tarah. Samundar mein, chahe koi kitna bhi accha tairak kyun na ho, jeene ki ladai bahut kathin hoti hai. Agar koi aakar us tairak ko samundar se bahar nikaalta hai, to woh sabse bada udhaar dene wala hota hai. Yeh perfect gyaan, jo ki Supreme Personality of Godhead se milta hai, wahi mukti ka raasta hai. Kṛṣṇa ki bhakti ka nauka bahut simple hai, lekin saath hi yeh sabse uncha bhi hai.

Chinmaya Commentary

यद्यपि भगवान् श्रीकृष्ण ने अर्जुन को आत्मसाक्षात्कार का आश्वासन दिया था किन्तु वह अनुभव इतना भव्य और उच्चकोटि का था कि अर्जुन को स्वयं पर विश्वास नहीं हो रहा था। उसकी स्वयं के विषय में यह धारणा थी कि वह इस अनुभव को प्राप्त करने के योग्य नहीं था। जिस किसी विवेकी पुरुष को अपने अवगुणों का भान है उसके मन में ऐसी शंका आ सकती है।वेदान्त ऐसा दर्शन नहीं है कि वह निष्ठुरहृदय होकर पापियों को ज्ञानार्जन से वंचित रखे। वेदान्त इस धारणा में विश्वास नहीं रखता कि कोई व्यक्ति पतित है और वह हीन योनियों में सदा भटकता रहेगा तथा उस पतित व्यक्ति का उद्धार केवल तभी होगा जब वह वेदान्त मंदिर में प्रवेश करेगा अत्यन्त सहिष्णु वेदान्त दर्शन केवल सत्य की और केवल सत्य की ही घोषणा करता है। सर्वव्यापी दिव्य तत्त्व सर्वत्र व्यक्त हो रहा है और इसलिये कोई भी पापी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो स्वप्रयत्न से अपने जन्मसिद्ध पूर्णत्व के अधिकार को प्राप्त न कर सके।गीता मानव मात्र के लिये लिखा गया एक जीवन शास्त्र है और उसकी सार्वभौमिकता इस श्लोक में स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है। गीता का आश्वासन है कि अत्यन्त पापी पुरुष भी वर्तमान जीवन की परिच्छिन्नताओं तथा दुखदायी अवगुणों को तैर कर पूर्णत्व के तट पर ज्ञान नौका के द्वारा पहुँच सकता है। मनुष्य के पूर्णत्व प्राप्ति का यह अधिकार विश्व के किसी भी धर्मग्रन्थ में इतने स्पष्ट रूप से उल्लिखित नहीं है।यह पहचान कर कि जीव का वास्तविक स्वरूप पूर्ण परमात्मा से भिन्न नहीं है तथा तत्पश्चात् आत्मरूप में रहने को ही सम्यक् ज्ञान कहते हैं। अपने पारमार्थिक आनन्दस्वरूप को पहचान लेने पर वैषयिक सुख हमें प्रलोभित नहीं कर सकते और न पापपूर्ण जीवन में हमें खींच सकते हैं। बड़े ही सुन्दर शब्दों में यहां कहा गया है ज्ञान नौका द्वारा तुम सम्पूर्ण पापों को तर जाओगे।किस प्रकार यह ज्ञान पापों को नष्ट करता है एक दृष्टान्त के द्वारा इसका उत्तर देते हुए भगवान् कहते हैं