Bhagavad Gita Chapter 5 Verse 10 — Karma Sanyasa Yoga

Sanskrit

ब्रह्मण्याधाय कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा करोति यः | लिप्यते न स पापेन पद्मपत्रमिवाम्भसा ||५-१०||

Transliteration

brahmaṇyādhāya karmāṇi saṅgaṃ tyaktvā karoti yaḥ . lipyate na sa pāpena padmapatramivāmbhasā ||5-10||

Hindi Meaning

।।5.10।। जो पुरुष सब कर्म ब्रह्म में अर्पण करके और आसक्ति को त्यागकर करता है,  वह पुरुष कमल के पत्ते के सदृश पाप से लिप्त नहीं होता।।

English Meaning

One who performs his duty without attachment, surrendering the results unto the Supreme Lord, is unaffected by sinful action, as the lotus leaf is untouched by water.

Commentary

Here brahmaṇi means in Kṛṣṇa consciousness. The material world is a sum total manifestation of the three modes of material nature, technically called the pradhāna . The Vedic hymns sarvaṁ hy etad brahma ( Māṇḍūkya Upaniṣad 2), tasmād etad brahma nāma rūpam annaṁ ca jāyate ( Muṇḍaka Upaniṣad 1.1.9), and, in the Bhagavad-gītā (14.3), mama yonir mahad brahma indicate that everything in the material world is a manifestation of Brahman; and although the effects are differently manifested, they are nondifferent from the cause. In the Īśopaniṣad it is said that everything is related to the Supreme Brahman, or Kṛṣṇa, and thus everything belongs to Him only. One who knows perfectly well that everything belongs to Kṛṣṇa, that He is the proprietor of everything and that, therefore, everything is engaged in the service of the Lord, naturally has nothing to do with the results of his activities, whether virtuous or sinful. Even one’s material body, being a gift of the Lord for carrying out a particular type of action, can be engaged in Kṛṣṇa consciousness. It is then beyond contamination by sinful reactions, exactly as the lotus leaf, though remaining in the water, is not wet. The Lord also says in the Gītā (3.30), mayi sarvāṇi karmāṇi sannyasya: “Resign all works unto Me [Kṛṣṇa].” The conclusion is that a person without Kṛṣṇa consciousness acts according to the concept of the material body and senses, but a person in Kṛṣṇa consciousness acts according to the knowledge that the body is the property of Kṛṣṇa and should therefore be engaged in the service of Kṛṣṇa.

Hinglish Commentary

Yahaan "brahmaṇi" ka matlab Kṛṣṇa ki chetna se hai. Jo material duniya hai, wo teen prakriti ke gunon ka milan hai, jise hum pradhāna kehte hain. Vedic geet jaise ki "sarvaṁ hy etad brahma" (Māṇḍūkya Upaniṣad 2) aur "tasmād etad brahma nāma rūpam annaṁ ca jāyate" (Muṇḍaka Upaniṣad 1.1.9) yeh batate hain ki is duniya mein sab kuch Brahman ka pradarshan hai; aur jabki iske prabhav alag alag hain, lekin ye sab apne kaaran se alag nahi hain. Īśopaniṣad mein kaha gaya hai ki sab kuch Supreme Brahman yaani Kṛṣṇa se juda hai, aur isliye sab kuch unka hai. Jo insaan ye jaanta hai ki sab kuch Kṛṣṇa ka hai, wo samajhta hai ki Kṛṣṇa hi sab ka malik hai, aur isliye sab kuch unki seva mein laga hua hai, wo naturally apne karmon ke parinaam se door hota hai, chahe wo achhe hon ya bure. Hamara material sharir bhi, jo Bhagwan ka ek uphaar hai kisi khaas kaam ko karne ke liye, Kṛṣṇa ki chetna mein lagaaya ja sakta hai. Is prakar yeh paap ke prabhav se pare hota hai, bilkul waise jaise ek kamal ka patta paani mein rehte hue bhi geela nahi hota. Bhagwan Gītā mein bhi kehte hain (3.30), "mayi sarvāṇi karmāṇi sannyasya": "Sab kaam mujhe samarpit karo [Kṛṣṇa]." Ant mein, ek vyakti jo Kṛṣṇa ki chetna se door hai, wo apne sharir aur indriyon ke aadhar par kaam karta hai, lekin jo Kṛṣṇa ki chetna mein hai, wo is gyaan ke aadhar par kaam karta hai ki sharir Kṛṣṇa ka hai aur isliye ise Kṛṣṇa ki seva mein lagaana chahiye.

Chinmaya Commentary

दो पूर्ववर्ती श्लोकों में वर्णित ज्ञान ब्रह्म स्वरूप में रमे हुए तत्त्ववित् पुरुषों के लिये सत्य हो सकता है परन्तु निरहंकार और अनासक्ति का जीवन सर्व सामान्य जनों के लिये सुलभ नहीं होता। पूर्णत्व के साधकों को यही कठिनाई आती है। जो साधकगण गीता ज्ञान को जीना चाहते हैं और न कि तत्प्रतिपादित सिद्धान्तों की केवल चर्चा करना उनकी यही समस्या होती है कि किस प्रकार वे अहंकार का त्याग करें। इस समस्या का निराकरण विचाराधीन श्लोक में किया गया है जिसके द्वारा कोई भी अनासक्त जीवन व्यतीत कर सकता है। ब्रह्म में अर्पण करके मन का पूर्णतया अनासक्त होना असंभव है और यही तथ्य साधक लोग नहीं जानते। जब तक मन का अस्तित्त्व रहेगा तब तक वह किसीनकिसी वस्तु के साथ आसक्त रहेगा। इसलिये परमार्थ सत्य को पहचान कर उसके साथ तादात्म्य रखने का प्रयत्न करना ही मिथ्या वस्तुओं के साथ की आसक्ति को त्यागने का एकमात्र उपाय है। इस मनोवैज्ञानिक सत्य को दर्शाते हुए भगवान् उपदेश देते हैं कि सभी साधकों को ईश्वरार्पण बुद्धि से कर्म करने चाहिये। किसी आदर्श के निरन्तर स्मरण का अर्थ है मनुष्य का तत्स्वरूप ही बन जाना। जैसे अज्ञानदशा में हमें अहंकार का अखण्ड स्मरण बना रहता है वैसे ही ईश्वर का निरन्तर स्मरण रहने पर अहंकार का त्याग संभव हो सकता है। ईश्वर के अखण्ड चिन्तन से हम जीवभाव से ऊपर उठकर ईश्वर के साथ एकत्व का अनुभव कर सकते हैं।संक्षेप में आज हम जीवभाव में स्थित आत्मा हैं गीता का आह्वान है कि हम आत्मभाव में स्थित जीव बन जायें।एक बार अपने शुद्ध स्वरूप की पहचान हो जाने पर शरीर मन और बुद्धि के द्वारा किये गये कर्म किसी प्रकार की वासना उत्पन्न नहीं कर सकते। पाप और पुण्य कर्तृत्वाभिमानी जीव के लिये हैं आत्मा के लिये कदापि नहीं। दर्पण के कारण दिखाई दे रहे मेरे प्रतिबिम्ब की कुरूपता मेरी नहीं कही जा सकती। प्रतिबिम्ब का विकृत होना दर्पण की सतह के उत्तल या अवतल होने पर निर्भर करता है। इसी प्रकार पाप और पुण्य का बन्धन जीव को ही स्वकर्मानुसार होता है।आत्मसाक्षात्कार के पश्चात् ज्ञानी पुरुष देहादि उपाधियों के साथ विषयों के मध्य उसी प्रकार रहता है जैसे कमल का पत्ता जल में। यद्यपि कमल की उत्पत्ति पोषण स्थिति और नाश भी जल में ही होता है तथापि कमल पत्र जल से सदा अस्पर्शित रहता है। जल उसे गीला नहीं कर पाता। उसी प्रकार ही एक ज्ञानी सन्त पुरुष अन्य मनुष्यों के समान जगत् में निवास करता हुआ समस्त व्यवहार करता है और फिर भी पाप पुण्य रागद्वेष सुन्दरता कुरूपता आदि से कभी भी लिप्त नहीं होता।सामान्य कर्म को कर्मयोग में परिवर्तित करने के दो उपाय हैं कर्तृत्व का त्याग और फलासक्ति का त्याग। यहां प्रथम उपाय का वर्णन किया गया है। यह कोई अपरिचित नवीन या विचित्र सिद्धांत नहीं है। इसका हमें अपने जीवन में अनेक अवसरों पर अनुभव भी होता है। एक चिकित्सक आसक्ति के कारण अपनी पत्नी की शल्य क्रिया आपरेशन करने में स्वयं को असमर्थ पाता है परन्तु वही चिकित्सक उसी दिन उसी शल्य क्रिया को किसी अन्य रोगी पर कुशलतापूर्वक कर सकता है क्योंकि उस रोगी के साथ उसकी कोई आसक्ति नहीं होती।यदि मनुष्य स्वयं को ईश्वर का प्रतिनिधि अथवा सेवक समझकर कार्य करे तो वह स्वयं में ही उस प्रचण्ड सार्मथ्य एवं कार्यकुशलता को पायेगा जिन्हें वह वर्तमान में कर्तृत्वाभिमान के कारण व्यर्थ में खोये दे रहा है।इसलिये