Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 27 — Atma Samyama Yoga
Sanskrit
प्रशान्तमनसं ह्येनं योगिनं सुखमुत्तमम् | उपैति शान्तरजसं ब्रह्मभूतमकल्मषम् ||६-२७||
Transliteration
praśāntamanasaṃ hyenaṃ yoginaṃ sukhamuttamam . upaiti śāntarajasaṃ brahmabhūtamakalmaṣam ||6-27||
Hindi Meaning
।।6.27।। जिसका मन प्रशान्त है, जो पापरहित (अकल्मषम्) है और जिसका रजोगुण (विक्षेप) शांत हुआ है, ऐसे ब्रह्मरूप हुए इस योगी को उत्तम सुख प्राप्त होता है।।
English Meaning
The yogī whose mind is fixed on Me verily attains the highest perfection of transcendental happiness. He is beyond the mode of passion, he realizes his qualitative identity with the Supreme, and thus he is freed from all reactions to past deeds.
Commentary
Brahma-bhūta is the state of being free from material contamination and situated in the transcendental service of the Lord. Mad-bhaktiṁ labhate parām (Bg. 18.54) . One cannot remain in the quality of Brahman, the Absolute, until one’s mind is fixed on the lotus feet of the Lord. Sa vai manaḥ kṛṣṇa-padāravindayoḥ. To be always engaged in the transcendental loving service of the Lord, or to remain in Kṛṣṇa consciousness, is to be factually liberated from the mode of passion and all material contamination.
Hinglish Commentary
Brahma-bhūta ka matlab hai wo avastha jahan insaan material contamination se bilkul free hota hai aur Bhagwan ki seva mein samarpit hota hai. Jab tak humara mann Bhagwan ke lotus feet par nahi laga hota, tab tak hum Brahman ki quality mein nahi reh sakte. Sa vai manaḥ kṛṣṇa-padāravindayoḥ ka matlab hai ki hamesha Bhagwan ki bhakti aur unki seva mein engaged rehna, yaani Kṛṣṇa consciousness mein rehna, yeh sab kuch milkar humein passion ke mode aur saari material contamination se mukti dilata hai. Yeh ek aisi avastha hai jahan hum sach mein liberated hote hain, aur isse humari spiritual journey ko ek naya roop milta hai.
Chinmaya Commentary
पूर्व श्लोकों के विवेचन से यह स्पष्ट हो गया है कि शनै शनै मन को आत्मस्वरूप में स्थिर करने से वृत्तिप्रवाह के साथ मन भी समाप्त हो जाता हैं। मन के निर्विषयी होने पर मनुष्य को आत्मा का शुद्ध स्वरूप में अनुभव होता है और स्वाभाविक ही वह परम सुख को प्राप्त होता है।एक बुद्धिमान साधक को उक्त कथन को चुनौती देने का पूर्ण अधिकार है। क्योंकि शास्त्रीय विषयों में शास्त्रविदों को यह अधिकार नहीं कि वे अपने मत को प्रतिपादित करके विद्यार्थियों से अपेक्षा रखें कि वे उस मत को वैसा ही स्वीकार कर लें। दूसरी पंक्ति में कारण बताते हैं कि क्यों और किस प्रकार मन के शांत होने पर आत्मा का स्वत साक्षात् अनुभव होता है। कारण यह है कि मन को शांत आनन्दस्वरूप आत्मा में स्थिर करने के प्रयत्न में पूर्वसंचित वासनाएं क्षीण पड़ जाती हैं और वासनारहित मन को ही निष्पाप अकल्मष कहते हैं।वेदान्त में मन की अशुद्धि को कहते हैं मल। आत्मतत्त्व का अज्ञान आवरण और उससे उत्पन्न मन के विक्षेप संयुक्त रूप से मल कहलाते हैं। आवरण तमोगुण का कार्य है जबकि तज्जनित विक्षेप रजोगुण का। यही मनुष्य का दुखमय संसार में पतन का कारण है। भगवान् के इन शब्दों में इसका स्पष्ट निर्देश मिलता है क शांतरजस और ख अकल्मष।तमोगुण और रजोगुण के प्रभाव से मुक्त पुरुष को आत्मज्ञानी ही मानना पड़ेगा। जब तक विक्षेप है तब तक मन का अस्तित्व है और उसके साथ आत्मा के तादात्म्य से जीवभाव उत्पन्न होता है अर्थात् वह साधक जो ध्यानाभ्यास में प्रवृत्त होता है ध्यानविधि के अनुसार मन के साथ के तादात्म्य की निवृत्ति होने पर जीव अपने शुद्ध आत्मस्वरूप को पहचान लेता है। ब्रह्मभूत शब्द से अद्वैत सत्य की स्पष्ट घोषणा यहाँ की गयी है जिसके अर्थानुसार योगी स्वयं ब्रह्म स्वरूप ही जाता है।अब भगवान् यह बताते हैं कि आत्मसाक्षात्कार के पश्चात् ज्ञानी पुरुष का सम्पूर्ण जीवन किस प्रकार उस अऩुभव से युक्त होता है