Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 3 — Atma Samyama Yoga

Sanskrit

आरुरुक्षोर्मुनेर्योगं कर्म कारणमुच्यते | योगारूढस्य तस्यैव शमः कारणमुच्यते ||६-३||

Transliteration

ārurukṣormuneryogaṃ karma kāraṇamucyate . yogārūḍhasya tasyaiva śamaḥ kāraṇamucyate ||6-3||

Hindi Meaning

।।6.3।। योग में आरूढ़ होने की इच्छा वाले मुनि के लिए कर्म करना ही हेतु (साधन) कहा है और योगारूढ़ हो जाने पर उसी पुरुष के लिए शम को (शांति, संकल्पसंन्यास) साधन कहा गया है।।

English Meaning

For one who is a neophyte in the eightfold yoga system, work is said to be the means; and for one who is already elevated in yoga, cessation of all material activities is said to be the means.

Commentary

The process of linking oneself with the Supreme is called yoga. It may be compared to a ladder for attaining the topmost spiritual realization. This ladder begins from the lowest material condition of the living entity and rises up to perfect self-realization in pure spiritual life. According to various elevations, different parts of the ladder are known by different names. But all in all, the complete ladder is called yoga and may be divided into three parts, namely jñāna-yoga, dhyāna-yoga and bhakti-yoga. The beginning of the ladder is called the yogārurukṣu stage, and the highest rung is called yogārūḍha. Concerning the eightfold yoga system, attempts in the beginning to enter into meditation through regulative principles of life and practice of different sitting postures (which are more or less bodily exercises) are considered fruitive material activities. All such activities lead to achieving perfect mental equilibrium to control the senses. When one is accomplished in the practice of meditation, he ceases all disturbing mental activities. A Kṛṣṇa conscious person, however, is situated from the beginning on the platform of meditation because he always thinks of Kṛṣṇa. And, being constantly engaged in the service of Kṛṣṇa, he is considered to have ceased all material activities.

Hinglish Commentary

Yoga ka matlab hai apne aap ko Supreme se jodna. Isko ek seedhi samjho jo humein sabse unche spiritual realization tak le jaati hai. Ye seedhi sabse neeche ke material condition se shuru hoti hai aur perfect self-realization tak pahunchti hai, jo ki pure spiritual life hai. Is seedhi ke alag-alag hisson ko alag-alag naam diye gaye hain, lekin poori seedhi ko yoga kaha jaata hai aur ye teen parts mein divide hoti hai: jñāna-yoga, dhyāna-yoga, aur bhakti-yoga. Is seedhi ka shuruat ka hissa yogārurukṣu stage kehlata hai, aur sabse uncha rung yogārūḍha hota hai. Aath angon wale yoga system ke baare mein, shuruat mein meditation mein ghusne ki koshish karna, jo ki kuch niyam aur alag-alag sitting postures ka practice hota hai, unhe fruitive material activities mana jaata hai. Ye sab activities perfect mental equilibrium achieve karne ke liye hoti hain, jisse senses ko control kiya ja sake. Jab koi meditation mein proficient ho jaata hai, toh wo sab disturbing mental activities ko band kar deta hai. Lekin ek Kṛṣṇa conscious vyakti shuru se hi meditation ki platform par hota hai kyunki wo hamesha Kṛṣṇa ke baare mein sochta hai. Aur jab wo Kṛṣṇa ki seva mein engaged rehta hai, toh usse sab material activities band karne ki zarurat nahi hoti.

Chinmaya Commentary

ध्यानयोग पर आरूढ़ होने के इच्छुक व्यक्ति के लिए प्रथम साधन कहा गया है कर्म। जगत् में कर्तृत्व के अभिमान और फलासक्ति का त्याग करके कर्म करने से पूर्व संचित वासनाओं का क्षय होता है और नई वासनाएं उत्पन्न नहीं होतीं।यहाँ योगारूढ़ होने के विषय को स्पष्ट करने के लिए अश्वारोहण घोड़े की सवारी के अत्यन्त उपयुक्त रूपक का प्रयोग किया गया है। जब मनुष्य किसी स्वच्छंद अश्व पर पहली बार सवार होने का प्रयत्न करता है तब पहले तो वह अश्व ही उस पर सवार हो जाता है यदि कोई व्यक्ति युद्ध के अश्व को अपने पूर्णवश में करना चाहे तो कुछ काल तक उसे उस अश्व पर सवार होने का प्रयास करना पड़ता है। एक पैर को पायदान पर रखकर जीन पर झूलते हुए दूसरे पैर को पृथ्वी से उठाकर उछलकर अश्व की पीठ पर बैठने और उसे अपने वश में करने के लिए प्रयत्न करना पड़ता है। एक बार उस पर सवार हो जाने के बाद उसे अपने वश में रखना सरल काय्र्ा है परन्तु तब तक अश्वारोही को उस अवस्था में से गुजरना पड़ता है जब तक वह पूर्णरूप से न अश्व पर बैठा होता है और न पृथ्वी पर खड़ा होता है।प्रारम्भ में हम केवल कर्म करने वाले होते हैं अहंकार और स्वार्थ से प्रेरित हुए हम परिश्रम करते हैं पसीना बहाते हैं रोते हैं हँसते हैं। जब व्यक्ति इस प्रकार के कर्मों से थक जाता है तब वह मनोरूप अश्व पर आरूढ़ होना चाहता है। ऐसे ही व्यक्ति को कहते हैं आरुरुक्ष आरूढ़ होने की इच्छा वाला । वह पुरुष कर्म तो पूर्व के समान ही करता है परन्तु अहंकार और स्वार्थ को त्यागकर। यज्ञ भावना से किये गये कर्म वासनाओं को नष्ट करके अन्तकरण को शुद्ध एवं सुसंगठित कर देते हैं। ऐसे शुद्धान्तकरण वाले साधक को शनैशनै कर्म से निवृत्त होकर ध्यान का अभ्यास अधिक करना चाहिए। जब वह मन पर विजय प्राप्त करके उसकी प्रवृत्त्ायों को अपने वश में कर लेता है तब वह योगारूढ़ कहा जाता है। मन के समत्व प्राप्त योगारूढ़ व्यक्ति के लिए ज्ञानरूप शम अर्थात् शांति वह साधन है जिसके द्वारा वह अपने पूर्णस्वरूप में स्थित हो सकता है।इस प्रकार एक ही व्यक्ति के लिए उसके विकास की अवस्थाओं को देखते हुए कर्म और ध्यान की दो साधनाएँ बतायी गयी हैं जो परस्पर विरोधी नहीं है । एक अवस्था में निष्काम कर्मों का आचरण उपयुक्त है तथापि कुछ काल के पश्चात् वह भी कभीकभी मनुष्य की शांति को भंग करके उसे मानो पृथ्वी पर पटक देता है। दुग्ध चूर्ण को पानी में घोलकर बनाया हुआ पतला दूध एक छोटे से शिशु के लिए तो पुष्टिवर्धक होता है परन्तु दूध की वह बोतल बड़े बालक के लिए पर्याप्त नहीं होती जो दिन भर खेलता है और काम करता है। उसे मक्खन और रोटी की आवश्यकता होती है। किन्तु यही रोटी शिशु के लिए प्राणघातक हो सकती है।इसी प्रकार साधना की प्रारम्भिक अवस्था में निष्काम कर्म समीचीन है परन्तु और अधिक विकसित हुए साधक को आवश्यक है आत्मचिन्तनरूप निदिध्यासन। पहले अहंकार रहित कर्म साधन है और तत्पश्चात् आत्मस्वरूप का ध्यान। इस ध्यानाभ्यास की आवश्यकता तब तक होती है जब तक साधक निश्चयात्मक रूप से यह अनुभव न कर ले कि शुद्ध आत्मा ही पारमार्थिक सत्य वस्तु है न कि अहंकार। तत्पश्चात् वह कर्म करे अथवा न करे उसे इस ज्ञान की विस्मृति नहीं होती।इस प्रकार आत्मोन्नति के मार्ग में कर्मों का एक निश्चित स्थान होना सिद्ध होता है और उसी प्रकार इसका उपदेश देने वाले मनीषियों की बुद्धिमत्ता भी प्रमाणित होती है।कब यह साधक योगरूढ़ बन जाता है उत्तर है